Breaking News : सीबीआई ने दी सफाई, सुशांत केस में फैसले पर नहीं पहुंची एजेंसी, जांच जारी
Copied link
Breaking News LIVE : ड्रग केस में बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबरॉय के घर बेंगलुरु पुलिस ने छापेमारी की है. छापेमारी विवेक ओबरॉय के साले आदित्य अलवा के मामले में की जा रही है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जोजिला टनल में निर्माण कार्य के लिए वर्चुअली पहला ब्लास्ट किया. मुंबई में आज हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी, रेड अलर्ट जारी. बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने तीसरे चरण के चुनाव के लिए 35 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. हर बडी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
10:46 PM. 15 Oct 2010:46 PM. 15 Oct
सुशांत केस में सीबीआई ने दी सफाई
सीबीआई ने दी सफाई, सुशांत केस में फैसले पर नहीं पहुंची एजेंसी, जांच जारी
8:30 PM. 15 Oct 208:30 PM. 15 Oct
सेंसेक्स में 900 अंकों की गिरावट
सेंसेक्स में 900 अंकों की गिरावट
8:24 PM. 15 Oct 208:24 PM. 15 Oct
भारत में कोरोना रिकवरी रेट 87 फीसदी से ज्यादा
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा है कि भारत में कोरोना वायरस से अबतक 63,83,441 रिकवरी हुई है. वहीं, भारत का राष्ट्रीय रिकवरी रेट बढ़कर 87.36% हो गया है.
8:24 PM. 15 Oct 208:24 PM. 15 Oct
हर थाने में होगा महिला हेल्प डेस्क
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महिला सुरक्षा को देखते हुए हर थाने में एक महिला हेल्प डेस्क बनाया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार द्वारा लागू किया जा रहा मिशन शक्ति अभियान शारदीय नवरात्रि से लेकर बासंतिक नवरात्रि तक निरन्तर चलाया जाएगा.
8:24 PM. 15 Oct 208:24 PM. 15 Oct
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 73 लाख के पार
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 73 लाख के पार हो गयी है, जबकि 64 लाख के करीब संक्रमित ठीक हुए हैं.
8:24 PM. 15 Oct 208:24 PM. 15 Oct
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अक्टूबर को वर्चुअली दुर्गा पूजा पंडाल को करेंगे संबोधित
8:24 PM. 15 Oct 208:24 PM. 15 Oct
जोजिला टनल से बदलेगी लद्दाख, लेह और कश्मीर की अर्थव्यवस्था – नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जोजिला टनल में निर्माण कार्य के लिए वर्चुअली पहला ब्लास्ट किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि ये टनल श्रीनगर, द्रास, कारगिल और लेह में सभी मौसम में कनेक्टिविटी मुहैया कराएगी.ये एशिया की सबसे लंबी टनल है और निश्चित रूप से लद्दाख, लेह और कश्मीर की अर्थव्यवस्था बदलने में इसका उपयोग होगा.
8:24 PM. 15 Oct 208:24 PM. 15 Oct
ड्रग्स केस में विवेक ओबेरॉय के बांद्रा स्थित फ्लैट पर पुलिस की छापेमारी
ड्रग केस में बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबरॉय के घर बेंगलुरु पुलिस ने छापेमारी की है. छापेमारी विवेक ओबरॉय के रिश्तेदार (साले) आदित्य अलवा के मामले में की जा रही है.
12:56 PM. 15 Oct 2012:56 PM. 15 Oct
सरना धर्म कोड की मांग को लेकर झारखंड में चक्का आज जाम
रांची : सरना धर्म कोड की मांग को लेकर केंद्रीय सरना समिति व अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद का आज राज्यव्यापी चक्का जाम है
12:56 PM. 15 Oct 2012:56 PM. 15 Oct
पति ने महिला को शौचालय में बंद किया
पानीपत : एक महिला को उसके पति ने साल भर से ज्यादा समय तक टॉयलेट में बंद कर दिया गया था, महिला संरक्षण और बाल विवाह निषेध अधिकारी ने महिला को निकाला.
12:56 PM. 15 Oct 2012:56 PM. 15 Oct
जोजिला सुरंग का निर्माण आज से शुरू
जोजिला सुरंग का निर्माण कार्य आज से होगा शुरू, सुरंग के लिए पहला ब्लास्ट करेंगे नितिन गडकरी
12:56 PM. 15 Oct 2012:56 PM. 15 Oct
बारिश से तीन राज्यों में मची तबाही, 31 लोगों की गई जान
तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र म��ं बारिश ने भारी तबाही मचायी है. तीनों राज्यों में वर्षाजनित हादसों में 31 लोगों की मौत हो गयी है. तेलंगाना में 15, आंध्र में 10 और महाराष्ट्र में छह लोगों की मौत हुई है
12:56 PM. 15 Oct 2012:56 PM. 15 Oct
तीसरे चरण के चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट
बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने तीसरे चरण के चुनाव के लिए 35 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा.
12:34 PM. 15 Oct 2012:34 PM. 15 Oct
मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी
मुंबई में आज हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी, रेड अलर्ट जारी
12:34 PM. 15 Oct 2012:34 PM. 15 Oct
Post by: Pritish Sahay
मुख्य बातें
Breaking News LIVE : ड्रग केस में बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबरॉय के घर बेंगलुरु पुलिस ने छापेमारी की है. छापेमारी विवेक ओबरॉय के साले आदित्य अलवा के मामले में की जा रही है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जोजिला टनल में निर्माण कार्य के लिए वर्चुअली पहला ब्लास्ट किया. मुंबई में आज हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी, रेड अलर्ट जारी. बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने तीसरे चरण के चुनाव के लिए 35 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. हर बडी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…