Breaking News : समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव कोरोना पॉजिटिव

Breaking News LIVE : सुशांत मामले की जांच को लेकर ईडी फिल्ममेकर दिनेश विजान के घर और ऑफिस पर सर्च ऑपरेशन कर रही है. विकास दुबे और उसके गुर्गों समेत दो सौ लोगों की आर्म लाइसेंस की फाइल हुई गायब, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में हो रही आफत की बारिश. भीषण बरसात में 14 लोगों की मौत हो गई 4 घायल है. बिहार विधानसभा चुनाव में सीएम नीतीश कुमार आज मुंगेर में करेंगे चुनावी सभा. फेस्टिव सीजन में झारखंड, बिहार, बंगाल समेत देश भर में 20 अक्टूबर से 392 नयी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलेंगी. हर बडी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

3:26 AM. 15 Oct 20 3:26 AM. 15 Oct

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव कोरोना पॉजिटिव

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. जांच रिपोर्ट आने के बाद डॉक़्टर उनकी देखभाल कर रहे हैं. हालांकि उनमें कोरोना के कोई लक्षण पाये नहीं गये हैं. समाजवादी पार्टी के ट्‌विटर हैंडिल से इस बारे में सूचना दी गयी है.

12:16 AM. 15 Oct 20 12:16 AM. 15 Oct

फिल्ममेकर दिनेश विजान के घर और ऑफिस पर ईडी का सर्च ऑपरेशन

सुशांत मामले की जांच को लेकर ईडी फिल्ममेकर दिनेश विजान के घर और ऑफिस पर सर्च ऑपरेशन कर रही है. विजान के साथ सुशांत ने फिल्म राब्ता में काम किया था. इस फिल्म को लेकर की गई पेमेंट की जांच हो रही है. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

11:04 PM. 14 Oct 20 11:04 PM. 14 Oct

गुजरात के केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, 17 दमकल पहुंचे

गुजरात के केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, 17 दमकल पहुंचे

8:03 PM. 14 Oct 20 8:03 PM. 14 Oct

शोपियां मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के शोपियां मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर किये गये हैं. इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है.

7:17 PM. 14 Oct 20 7:17 PM. 14 Oct

पप्पू यादव बने सीएम प्रत्याशी, मधेपुरा से लड़ रहे हैं चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव पीडीए की ओर से पप्पू यादव बने सीएम प्रत्याशी, मधेपुरा से लड़ रहे है चुनाव

7:17 PM. 14 Oct 20 7:17 PM. 14 Oct

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी सीबीआई कोर्ट में पेश

लक्ष्मी विलास होटल केस में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी सीबीआई कोर्ट में पेश हुए

7:17 PM. 14 Oct 20 7:17 PM. 14 Oct

हाजीपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे तेजस्वी यादव

राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव हाजीपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे. बड़े भाई तेजप्रताप यादव भी साथ.

7:17 PM. 14 Oct 20 7:17 PM. 14 Oct

ग्रामीण नल जल योजनाओं का शिलान्यास

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की 18 ज़िलों की 107 ग्रामीण नल जल योजनाओं का शिलान्यास किया. 117.98 करोड़ रुपए की है योजना.

7:17 PM. 14 Oct 20 7:17 PM. 14 Oct

भारी बारिश से नेहरू प्राणी उद्यान में जलजमाव

हैदराबाद में भारी बारिश के कारण नेहरू प्राणी उद्यान में जलजमाव हो गया है.

7:17 PM. 14 Oct 20 7:17 PM. 14 Oct

अफगानिस्तान में वायुसेना के दो हेलिकॉप्टर आपस में टकराये

अफगानिस्तान में वायुसेना के दो हेलिकॉप्टर की आपस में टक्कर, 15 लोगों की मौत

7:17 PM. 14 Oct 20 7:17 PM. 14 Oct

आर्म लाइसेंस की फाइल गायब

विकास दुबे और उसके गुर्गों समेत दो सौ लोगों की आर्म लाइसेंस की फाइल हुई गायब.

7:17 PM. 14 Oct 20 7:17 PM. 14 Oct

बीजेपी की अहम बैठक आज

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की आज अहम बैठक है. बैठक में पीएम मोदी भी होंगे शामिल, वहीं बैठक में प्रचार की रणनीति बनेगी.

7:17 PM. 14 Oct 20 7:17 PM. 14 Oct

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में आफत की बारिश

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में आसमान से आफत की बरसात हो रही है. इस भीषण बारिश में अब तक 14 लोगों की मौत हो तचुकी है और चार लोग घायल हुए हैं.

7:17 PM. 14 Oct 20 7:17 PM. 14 Oct

सीएम नीतीश कुमार मुंगेर में आज करेंगे चुनावी सभा

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम नीतीश कुमार आज मुंगेर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.

7:17 PM. 14 Oct 20 7:17 PM. 14 Oct

हैदराबाद : बारिश के कारण परीक्षा टली

हैदराबाद में बारिश के कारण उस्मानिया यूनिवर्सिटी और जेएनटीयू में आज और कल होने वाली परीक्षा को टाल दिया गया है.

7:17 PM. 14 Oct 20 7:17 PM. 14 Oct

हैदराबाद में भारी बारिश

हैदराबाद में भारी बारिश हो रही है. जोरदार बरसात से शहर के कई इलाकों में जलजामव हो गया है. तो कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है.

7:17 PM. 14 Oct 20 7:17 PM. 14 Oct

रिहा हुईं महबूबा – कहा अनुच्छेद 370 के लिए जारी रहेगा संघर्ष

जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती रिहा हो गई हैं. रिहा होने के बाग उन्होंने कहा कि अनुच्छेद-370 की बहाली के लिए वो फिर से संघर्ष करेंगी. उन्होंने अपने बयान में कहा 370 जिस दिन हटा वो काला दिवस था. यह फैसला उन्हें हमेशा खटकता रहा है.

7:17 PM. 14 Oct 20 7:17 PM. 14 Oct

दिल्ली से बदला चुकता करने उतरेगा राजस्थान

आइपीएल 2020 में आज दिल्ली कैपिटल का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा. राजस्थान की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछली हार का बदला चुकता करने की कोशिश करेगी. दिल्ली ने पिछले सप्ताह रॉयल्स को 46 रन से हराया था.

7:17 PM. 14 Oct 20 7:17 PM. 14 Oct

बंगाल की खाड़ी में बना गहरे दबाव का क्षेत्र, इन इलाकों में हो सकती है बारिश

दक्षिण पश्चिम मॉनसून के अगले हफ्ते तक देश के शेष हिस्सों से वापस लौटने की संभावना नहीं है, जिससे बारिश का मौसम और आगे बढ़ जाएगा. झारखंड, बिहार यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है. ठंड में भी इजाफा होगा.

7:17 PM. 14 Oct 20 7:17 PM. 14 Oct

चेन्नई ने हैदराबाद को 20 रन से हराया

चेन्नई सुपर किंग्स ने शेन और अम्बाती रायडू के बीच तीसरे विकेट के लिये 81 रन की साझेदारी के बाद गेंदबाजों की बदौलत इंडियन प्रीमियर लीग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 20 रन से शिकस्त देकर वापसी कर ली है.

7:17 PM. 14 Oct 20 7:17 PM. 14 Oct

20 अक्टूबर से चलेंगी 392 नयी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

दुर्गा पूजा से ठीक पहले झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल समेत पूरे देश में 392 नयी ट्रेनें चलेंगी. ये सभी ट्रेनें स्पेशल ट्रेन के रूप में चलायी जा रही हैं. रेलवे बोर्ड ने ट्रेन की सूची जारी कर दी है. कहा है कि ये ट्रेने 20 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन के रूप में चलेंगी.

7:17 PM. 14 Oct 20 7:17 PM. 14 Oct

लालू पर नीतीश ने साधा निशाना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरजेडी के लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के 15 साल के शासनकाल पर निशाना साधा है. उन्होंने बिना नाम लिये कहा कि पति-पत्नी को 15 साल का राज मिला, तो क्या काम किया. न विकास किया, युवाओं को रोजगार दिया और न ही पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा ही कोई काम किया.

12:37 PM. 14 Oct 20 12:37 PM. 14 Oct

सिनेमाघरों को खोलने के लिए दिशा निर्देश

कोरोना काल में सिनेमाघरों को खोलने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिशा निर्देश जारी किए है.

12:37 PM. 14 Oct 20 12:37 PM. 14 Oct

Posted by : Pritish sahay

मुख्य बातें

Breaking News LIVE : सुशांत मामले की जांच को लेकर ईडी फिल्ममेकर दिनेश विजान के घर और ऑफिस पर सर्च ऑपरेशन कर रही है. विकास दुबे और उसके गुर्गों समेत दो सौ लोगों की आर्म लाइसेंस की फाइल हुई गायब, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में हो रही आफत की बारिश. भीषण बरसात में 14 लोगों की मौत हो गई 4 घायल है. बिहार विधानसभा चुनाव में सीएम नीतीश कुमार आज मुंगेर में करेंगे चुनावी सभा. फेस्टिव सीजन में झारखंड, बिहार, बंगाल समेत देश भर में 20 अक्टूबर से 392 नयी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलेंगी. हर बडी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >