Breaking News LIVE : कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद कोरोना पॉजिटिव
Copied link
तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर हमला किया है. उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार हर मुद्दे से भाग रहे हैं. हाथरस गैंगरेप मामले में एसआईटी ने पूरी की जांच, जल्द सरकार को सौंपेगी अपनी रिपोर्ट. पीएम मोदी आज 75 रुपये का खास सिक्का जारी करेंगे. खाद्य एवं कृषि संगठन की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर इस खास सिक्के को जारी किया जाएगा. पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, पुंछ के मनकोटे सेक्टर में दागे गोले. Bihar Election 2020 को लेकर सरगर्मी तेज है. महागठबंधन के घटक दलों ने दावा किया है कि इस बार के चुनाव में बिहार में बदलाव जरूर होगा.
10:23 PM. 16 Oct 2010:23 PM. 16 Oct
कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद कोरोना पॉजिटिव
कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद कोरोना पॉजिटिव
6:51 PM. 16 Oct 206:51 PM. 16 Oct
कोरोना वायरस तेजी से बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने केरल, कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में उच्च स्तरीय केंद्रीय टीमें नियुक्त की हैं. (एनआईए)
6:51 PM. 16 Oct 206:51 PM. 16 Oct
पीएम मोदी ने जारी किया 75 रुपये का खास सिक्का
खाद्य और कृषि संगठन के पूरे हुए 75 साल, पीएम मोदी ने जारी किया 75 का खास सिक्का
6:51 PM. 16 Oct 206:51 PM. 16 Oct
आज जारी होगी नीट 2020 का रिजल्ट
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी नीट 2020 की परीक्षा का आज रिजल्ट जारी होगा. नीट का रिजल्ट एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जारी किया जाएगा. रिजल्ट के साथ एनटीए फाइनल आंसर की भी जारी करेगी.
6:51 PM. 16 Oct 206:51 PM. 16 Oct
नीतीश नहीं दे सकते नौकरी
तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर हमला किया है. उन्होंने कहा है कि कई जनसभाओं में नीतीश कुमार ने खुद कहा कि नौकरियां नहीं दी जा सकती हैं. नीतीश कुमार हर मुद्दे से भागने का काम कर रहे हैं. उन्��ोंने ने खुद ही मान लिया है कि वो नौकरी नहीं दे सकते हैं.
6:51 PM. 16 Oct 206:51 PM. 16 Oct
एसआईटी ने पूरी की जांच
हाथरस गैंगरेप मामले में एसआईटी ने पूरी की जांच, जल्द सरकार को सौंपेगी अपनी रिपोर्ट
6:51 PM. 16 Oct 206:51 PM. 16 Oct
बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार
बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 320 और निफ्टी में 86 अंकों की बढ़त
6:51 PM. 16 Oct 206:51 PM. 16 Oct
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर निशाना
राहुल गांधी ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना. कहा पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने कोरोना को बेहतर तरीके से संभाला.
6:51 PM. 16 Oct 206:51 PM. 16 Oct
बीते 24 घंटों में कोरोना के 63,371 नए मामले
पूरे देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 63,371 नए मामलों सामने आये हैं. जिनमें 895 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही देश में कोरोना का कुल आंकड़ा 73,70,469 पहुंच गया है.
6:51 PM. 16 Oct 206:51 PM. 16 Oct
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने अबतक कोरोना वायरस के लिए कुल 9,22,54,927 सैंपल टेस्ट किए है.
6:51 PM. 16 Oct 206:51 PM. 16 Oct
तेल कंपनी के काफिले पर आतंकवादी हमला, 14 लोगों की मौत
पाकिस्तान में तेल कंपनी के काफिले पर आतंकवादियों का हमला, 14 लोगों की मौत
6:51 PM. 16 Oct 206:51 PM. 16 Oct
रेफ्रिजरेटर के साथ एयर कंडीशनर के आयात पर प्रतिबंध
रेफ्रिजरेटर के साथ एयर कंडीशनर के आयात पर भारत सरकार ने लगाया प्रतिबंध
6:51 PM. 16 Oct 206:51 PM. 16 Oct
नहीं रहे बिहार सरकार के मंत्री कपिलदेव कामत, सीएम नीतीश ने जताया शोक
6:51 PM. 16 Oct 206:51 PM. 16 Oct
एक किलो हेरोइन जब्त
पुंछ जिले के मनकोट इलाके में पुलिस ने एक किलो हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. हेराइन की कीमत करोड़ों की बताई जा रही है.
6:51 PM. 16 Oct 206:51 PM. 16 Oct
टूरिस्टों के लिए फिर खुला गिर नेशनल पार्क
टूरिस्टों के लिए फिर खुला गिर नेशनल पार्क, कोरोना गाइडलाइ का करना होगा पालन
6:51 PM. 16 Oct 206:51 PM. 16 Oct
मिजोरम में कोरोना के 9 नए मामले
बीते 24 घंटों में मिजोरम में कोरोना वायरस के 9 नए मामले सामने आए हैं. जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 2,229 पहुंच गई है. (Source ANI)
6:51 PM. 16 Oct 206:51 PM. 16 Oct
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा है कि प्रति दस लाख लोगों पर सबसे कम मौतों वाली देशों में भारत भी है.
6:51 PM. 16 Oct 206:51 PM. 16 Oct
अनोखे अंदाज में गरबा
गुजरात में फैशन डिजाइनिंग के छात्रों ने पीपीई किट्स से बने स्पोर्टिंग हैंड-पेंटेड परिधान में खेला गरबा.
6:51 PM. 16 Oct 206:51 PM. 16 Oct
सीजफायर का उल्लंघन, पाकिस्तान ने पुंछ सेक्टर में दागे गोले
पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर भारी गोलाबारी की. तोप के साथ मोर्टार के गोले भी दागे हैं.
6:51 PM. 16 Oct 206:51 PM. 16 Oct
दिल्ली में प्रदूषण समस्या बढ़ी
दिल्ली में प्रदूषण समस्या बढ़ी. एयर क्वालिटी इंडेक्स में आईटीओ में 285, आरके पुरम में 243 और आनंद विहार में 259 प्रदूषण लेवल.
6:51 PM. 16 Oct 206:51 PM. 16 Oct
किंग्स इलेवन पंजाब की धमाकेदार जीत
किंग्स इलेवन पंजाब ने इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आठ विकेट से हराया.
12:45 PM. 16 Oct 2012:45 PM. 16 Oct
आज जारी होगा 75 रुपये का खास सिक्का
पीएम मोदी आज 75 रुपये का खास सिक्का जारी करेंगे. खाद्य एवं कृषि संगठन की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर इस खास सिक्के को जारी किया जाएगा.
12:45 PM. 16 Oct 2012:45 PM. 16 Oct
Posted by: Pritish Sahay
मुख्य बातें
तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर हमला किया है. उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार हर मुद्दे से भाग रहे हैं. हाथरस गैंगरेप मामले में एसआईटी ने पूरी की जांच, जल्द सरकार को सौंपेगी अपनी रिपोर्ट. पीएम मोदी आज 75 रुपये का खास सिक्का जारी करेंगे. खाद्य एवं कृषि संगठन की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर इस खास सिक्के को जारी किया जाएगा. पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, पुंछ के मनकोटे सेक्टर में दागे गोले. Bihar Election 2020 को लेकर सरगर्मी तेज है. महागठबंधन के घटक दलों ने दावा किया है कि इस बार के चुनाव में बिहार में बदलाव जरूर होगा.