Breaking News: हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कैबिनेट मंत्रियों को आवंटन किया विभाग

गणतंत्र दिवस परेड और बीटिंग रिट्रीट समारोह के पूर्वाभ्यास के कारण 14 से 28 जनवरी के बीच राष्ट्रपति भवन में गार्ड अदला-बदली समारोह का आयोजन नहीं होगा. सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट डॉ. अजय स्वरूप ने बताया, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को कल दोपहर लगभग 3 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. सीबीआई ने भारतीय खाद्य निगम (FCI) में भ्रष्टाचार के सिलसिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 जगहों पर छापेमारी की है. अधिकारी ने बताया कि इस दौरान एक डीजीएम को गिरफ्तार किया गया है. देश-विदेश की ब्रेकिंग खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहें यह लाइव ब्लाॅग.

4:29 AM. 12 Jan 23 4:29 AM. 12 Jan

हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कैबिनेट मंत्रियों को आवंटन किया विभाग

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने कैबिनेट मंत्रियों को विभागों का आवंटन किया, गृह, वित्त, योजना, कार्मिक और सामान्य प्रशासन अपने पास रखा, जबकि डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को जल शक्ति, परिवहन और भाषा कला और संस्कृति विभाग का प्रभार दिया गया.

4:29 AM. 12 Jan 23 4:29 AM. 12 Jan

पीएम मोदी 15 जनवरी को सिकंदराबाद स्टेशन से दिखायेंगे वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जनवरी को सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे.

4:29 AM. 12 Jan 23 4:29 AM. 12 Jan

मालदा के एक स्कूल में मिड-डे मील में मिले चूहे और छिपकली, लोगों ने किया हंगामा

पश्चिम बंगाल के मालदा के एक स्कूल में मिड-डे मील में चूहे और छिपकली मिलने पर स्थानीय लोगों ने हंगामा किया. मालदा के डीएम नितिन सिंघानिया ने बताया, मिड-डे मील में मरी हुई छिपकली और चूहा मिलने का मामला हमारे संज्ञान में आया है. इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है.

4:29 AM. 12 Jan 23 4:29 AM. 12 Jan

विशाखापत्तनम में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, 19 जनवरी को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, जिसे 19 जनवरी को पीएम मोदी हरी झंडी दिखाएंगे. हादसा मेंटेनेंस के दौरान हुआ. विशाखापत्तनम के कांचरापलेम के पास वंदे भारत एक्सप्रेस के एक कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया. डीआरएम ने बताया, आगे की जांच चल रही है.

4:29 AM. 12 Jan 23 4:29 AM. 12 Jan

हॉकी विश्व कप 2023 का आगाज, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और सीएम पटनायक ने किया उद्घाटन

कटक के बाराबती स्टेडियम में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और अन्य मंत्रियों की उपस्थिति में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हॉकी विश्व कप 2023 का उद्घाटन किया.

4:29 AM. 12 Jan 23 4:29 AM. 12 Jan

15 लाख से अधिक हवाई यात्रियों का Covid19 जांच, 200 पाये गये पॉजिटिव

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया, आज तक 15 लाख से अधिक हवाई यात्रियों ने Covid19 के लिए जांच की. जिनमें से 200 से अधिक यात्रियों को COVID पॉजिटिव पाया गया, जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए उनके नमूने बताते हैं कि कई यात्रियों में BF.7 वैरिएंट पाया गया. हमारे टीके इस वैरिएंट के खिलाफ प्रभावी हैं.

4:29 AM. 12 Jan 23 4:29 AM. 12 Jan

काबुल में विदेश मंत्रालय के ऑफिस के बाहर धमाका

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से एक बड़े धमाके की खबर आ रही है. टोलो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक काबुल में विदेश मंत्रालय के ऑफिस के बाहर दोपहर एक धमाका हुआ.

4:29 AM. 12 Jan 23 4:29 AM. 12 Jan

अमेरिका में सभी उड़ाने ठप, नहीं उड़ पाये 400 से अधिक विमानें

एयर मिशन सिस्टम फेल होने से 400 से अधिक वमानें उड़ान नहीं भर पायीं. सिस्टम को ठीक करने की कोशिश की जा रही है.

4:29 AM. 12 Jan 23 4:29 AM. 12 Jan

जोशीमठ जमीन धंसने के मुद्दे पर जेपी नड्डा ने की धामी से बात

जोशीमठ जमीन धंसने के मुद्दे पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से बात की. दोनों के बीच वहां की स्थिति के बारे में बातचीत हुई. नड्डा ने प्रभावितों को सहायकता देने का निर्देश दिया. धामी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को वहां की पूरी स्थिति के बारे में जानकारी दी.

4:29 AM. 12 Jan 23 4:29 AM. 12 Jan

दिल्ली में ऑटो-टैक्सी में सफर करना हुआ महंगा, किराये में बढ़ोतरी

दिल्ली सरकार ने ऑटो-टैक्सी किराए की नई दरों को अधिसूचित किया है. ऑटो मीटर अब 25 रुपये के बजाय 30 रुपये और उसके बाद प्रति किमी किराया 9.5 रुपये के बजाय 11 रुपये होगा. यात्रियों को अब नॉन एसी टैक्सी के लिए न्यूनतम किराया 40 रुपये के बाद 17 रुपये प्रति किलोमीटर देना होगा. पहले यह शुल्क 14 रुपये प्रति किलोमीटर था. जबकि एसी टैक्सी का किराया 16 रुपये प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 20 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया है.

4:29 AM. 12 Jan 23 4:29 AM. 12 Jan

मोदी सरकार ने MSCS के तहत बहु-राज्य सहकारी निर्यात सोसायटी की स्थापना को मंजूरी दी

संघ मंत्री बी यादव ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कहा, मंत्रिमंडल ने बहु-राज्य सहकारी समितियों (MSCS) अधिनियम, 2002 के तहत एक राष्ट्रीय स्तर की बहु-राज्य सहकारी निर्यात सोसायटी की स्थापना को मंजूरी दी. यह सहकारी समितियों के समावेशी विकास मॉडल के माध्यम से ‘सहकार से समृद्धि’ के लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करेगी.

4:29 AM. 12 Jan 23 4:29 AM. 12 Jan

सोनिया गांधी की सेहत में सुधार, अस्पताल से मिली छुट्टी

सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट डॉ. अजय स्वरूप ने बताया, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को कल दोपहर लगभग 3 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

8:09 PM. 11 Jan 23 8:09 PM. 11 Jan

राष्ट्रपति भवन में 14 से 28 जनवरी के बीच नहीं होगा गार्ड अदला-बदली समारोह

गणतंत्र दिवस परेड और बीटिंग रिट्रीट समारोह के पूर्वाभ्यास के कारण 14 से 28 जनवरी के बीच राष्ट्रपति भवन में गार्ड अदला-बदली समारोह का आयोजन नहीं होगा. राष्ट्रपति भवन के बयान में यह जानकारी दी गई है. राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में प्रत्येक सप्ताह राष्ट्रपति के अंगरक्षकों के समूह की, पारंपरिक तौर पर अदला बदली का कार्यक्रम आयोजित होता है.

8:09 PM. 11 Jan 23 8:09 PM. 11 Jan

बेंगलुरु में निर्माणाधीन मेट्रो का पिलर गिरने पर एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड

बेंगलुरु के आउटर रिंग रोड में निर्माणाधीन मेट्रो का पिलर गिरने के मामले तीन इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया गया है. बताते चलें कि मंगलवार को पिलर गिरने से एक महिला और उसके बेटे की दर्दनाक मौत हो गई थी. बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं. साथ ही पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है.

7:26 PM. 11 Jan 23 7:26 PM. 11 Jan

राहुल गांधी के खिलाफ जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर चिपकाया गया पोस्टर

भारत जोड़ो यात्रा के लुधियाना जाने से पहले राहुल गांधी के खिलाफ जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर पोस्टर चिपकाया गया. एसएचओ संजीव कपूर ने बताया कि तथ्यों की जांच के बाद मामले की जानकारी दी जाएगी.

7:26 PM. 11 Jan 23 7:26 PM. 11 Jan

एफसीआई से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 जगहों पर रेड 

सीबीआई ने भारतीय खाद्य निगम (FCI) में भ्रष्टाचार के सिलसिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 जगहों पर छापेमारी की है. अधिकारी ने बताया कि इस दौरान एक डीजीएम को गिरफ्तार किया गया है.

7:26 PM. 11 Jan 23 7:26 PM. 11 Jan

जोशीमठ में भू-धंसाव के चलते प्रभावित परिवारों के लिए हरिद्वारा के लोगों ने भेजी राहत सामग्री

उत्तराखंड के जोशीमठ में भू-धंसाव के चलते प्रभावित परिवारों के लिए हरिद्वारा के लोगों ने राहत सामग्री भेजी. हरिद्वार के नायब तहसीलदार रमेश चंद नौटियाल ने कहा कि हमने विभिन्न व्यापारी से सामग्री एकत्रित कर 5 ट्रकों में करीब 2350 कंबल, 900 पैकेट राशन जिसमें 5-5 किलो आटा-चावल, 1 लीटर खाद्य तेल और अन्य सामग्री जोशीमठ भेज रहे हैं। मेडिकल सामान के लिए अलग वाहन तैयार किए जा रहे हैं.

7:26 PM. 11 Jan 23 7:26 PM. 11 Jan

पीएम मोदी ने कहा, भारत में गांव-गांव तक तेजी से हो रहा 5G नेटवर्क का विस्तार

पीएम मोदी ने कहा कि भारत गांव-गांव तक ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क पहुंचा रहा है. वहां तेजी से 5G नेटवर्क का विस्तार हो रहा है. 5G से हर इंडस्ट्री और कंज्यूमर के लिए इंटरनेट ऑफ थिंग्स से लेकर एआई तक जो भी नए अवसर बन रहे हैं वो भारत में विकास की गति को और तेज करेंगे.

7:26 PM. 11 Jan 23 7:26 PM. 11 Jan

PM मोदी बोले, भारत ने निजी क्षेत्रों के लिए रक्षा, खनन व अंतरिक्ष जैसे स्ट्रैटेजिक सेक्टर खोले

मध्य प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विकसित भारत निर्माण में मध्य प्रदेश की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है.आस्था-अध्यात्म से लेकर पर्यटन तक, कृषि से लेकर शिक्षा और स्किल विकास तक मध्य प्रदेश अजब, गजब और सजग भी है. उन्होंने कहा कि हमने हाल ही में मिशन ग्रीन हाइड्रोजन को मंजूरी दी है. इसमें 8 लाख करोड़ रुपए के बजट के साथ विकास की संभावनाएं हैं. यह न केवल भारत की बल्कि विश्व की भी जरूरतों और मांगों को पूरा करेगा.

7:26 PM. 11 Jan 23 7:26 PM. 11 Jan

दिल्ली में 30 जनवरी को मेयर चुनाव! MCD ने LG को भेजी रिपोर्ट

दिल्ली में मेयर चुनाव को लेकर जारी सस्पेंस के बीच एमसीडी ने मेयर चुनाव के लिए 30 जनवरी की तारीख प्रस्तावित की है. गणतंत्र दिवस के बाद दिल्ली को नई मेयर मिल सकती है. सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, एमसीडी की ओर से मेयर चुनाव के मद्देनजर एक रिपोर्ट एलजी को भेजी गई है.

7:26 PM. 11 Jan 23 7:26 PM. 11 Jan

मुंबई के धीरूभाई अंबानी स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

मुंबई के बीकेसी में स्थित धीरूभाई अंबानी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. स्कूल के लैंडलाइन पर मंगलवार की शाम 4:30 बजे एक शख्स ने कॉल कर कहा कि मैंने आपके स्कूल में टाइम बम लगाया है. वहीं, स्कूल की शिकायत के आधार पर बीकेसी पुलिस ने अज्ञात कॉलर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

7:26 PM. 11 Jan 23 7:26 PM. 11 Jan

जोशीमठ संकट: 131 परिवार को रिलीफ सेंटर में किया गया शिफ्ट

जोशीमठ संकट पर बोलते हुएचमोली के डीएम हिमांशु खुराना ने बताया कि 131 परिवार को हमने रिलीफ सेंटर में शिफ्ट कर दिया है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में कर्णप्रयाग में भी दरारें परिलक्षित हुई हैं, तो उस जगह को बचाने के लिए IIT रुड़की इस पर अध्ययन कर रहे हैं. इनके अध्ययन के हिसाब से हम आगे की कार्रवाई करेंगे.

जोशीमठ में तोड़फोड़ के लिए बुलडोजर का नहीं होगा इस्तेमाल

बताया जा रहा है कि प्रशासन होटलों की इमारत गिराने में बुलडोजर का इस्तेमाल नहीं करेगा. होटलों की इमारतों पर भारी मशीनरी का इस्तेमाल नहीं होगा, ताकि किसी तरह के कोई झटके न लगें. होटल गिराने का काम हथौड़े, ड्रिल मशीन और अन्य ऐसे उपकरणों का इस्तेमाल कर किया जाएगा. वहीं, चमोली के डीएम हिमांशु खुराना ने बताया कि हमारे सर्वे के बाद 723 संरचना में दरारें परिलक्षित हुई हैं और हम लगातार जनप्रतिनिधियों के टाच में हैं ताकि अगर और कही दरारें हो तो वो हमें बताए.

7:26 PM. 11 Jan 23 7:26 PM. 11 Jan

जम्मू-कश्मीर: माछिल में बड़ा हादसा, हिमस्खलन के बाद गहरी खाई में गिरने से 3 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के माछिल में नियंत्रण रेखा पर गश्त के दौरान गहरी खाई में गिरने से एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) सहित 3 जवानों की मौत हो गई है. सेना ने बुधवार को यह जानकारी दी. श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने ट्वीट में कहा कि एक नियमित ऑपरेशन के दौरान एक जेसीओ और दो अन्य जवानों का दल बर्फबारी के चलते गहरी खाई में फिसल गया. तीनों के पार्थिव शरीर बरामद कर लिए गए हैं.

2:19 PM. 11 Jan 23 2:19 PM. 11 Jan

जोशीमठ में होटलों के तोड़े जाने से पहले विरोध प्रदर्शन, होटल के मालिक ने मांगा मुआवजा

जोशीमठ में मलारी होटल में दरारें आने के बाद होटल के मालिक व उनके परिजन मुआवजे की मांग को लेकर होटल के बाहर बैठे हैं. होटल के मालिक ने बताया कि मैं अपने लिए यहां नहीं बैठा हूं, मेरा बेटा फ्रांस में रहता है. मैं तो वहां चला जाऊं, लेकिन मैं यहां के लोगों के लिए बैठा हूं.

2:19 PM. 11 Jan 23 2:19 PM. 11 Jan

छत्तीसगढ़ में धोखाधड़ी के केस में कोरिया के BJYM जिलाध्यक्ष सहित 9 के खिलाफ FIR

छत्तीसगढ़ में लाखों रुपये की धोखाधड़ी के केस में कोरिया के BJYM जिलाध्यक्ष सहित 9 के खिलाफ FIR दर्ज किया है. राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना राशि हड़पने के मामले में जांच के बाद एक्टरोसिटी के साथ एक दर्जन धाराओं भाजयुमो जिलाध्यक्ष समेत बैंककर्मी, उद्यानिकी विभाग कर्मचारी व अन्य पर अजाक थाना बैकुंठपुर में मामला दर्ज किया है.

2:19 PM. 11 Jan 23 2:19 PM. 11 Jan

गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में राहुल गांधी ने टेका माथा, अब रोजा शरीफ जाएंगे

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई. इससे पहले, पार्टी सांसद राहुल गांधी सुबह फतेहगढ़ साहिब में माथा टेका. इस दौरान उन्होंने लाल रंग की पगड़ी पहन हुआ था.

1:15 PM. 11 Jan 23 1:15 PM. 11 Jan

RRR मूवी के गाने को बेस्ट ओरिजिनल साॅन्ग अवार्ड

RRR मूवी के गाने ‘नातु-नातु’ ने GoldenGlobes 2023 बेस्ट ओरिजिनल साॅन्ग का अवार्ड जीता है. फिल्म के म्यूजिक कंपोजर एमएम केरावनी अवार्ड के साथ नजर आये हैं.

1:15 PM. 11 Jan 23 1:15 PM. 11 Jan

एयर इंडिया की फ्लाइट में पेशाब करने के आरोपी की जमानत पर सुनवाई

एयर इंडिया की फ्लाइट में एक सहयात्री पर पेशाब करने के आरोपी की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी. घटना के सामने आने के बाद उसकी गिरफ्तारी हुई थी.

1:03 PM. 11 Jan 23 1:03 PM. 11 Jan

उत्तराखंड में आज गिराये जायेंगे घर और मकान

उत्तराखंड के जोशीमठ में आज असुरक्षित भवनों को गिराया जायेगा. कल यहकार्रवाई नहीं हो पायी थी क्योंकि लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे थे.

मुख्य बातें

गणतंत्र दिवस परेड और बीटिंग रिट्रीट समारोह के पूर्वाभ्यास के कारण 14 से 28 जनवरी के बीच राष्ट्रपति भवन में गार्ड अदला-बदली समारोह का आयोजन नहीं होगा. सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट डॉ. अजय स्वरूप ने बताया, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को कल दोपहर लगभग 3 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. सीबीआई ने भारतीय खाद्य निगम (FCI) में भ्रष्टाचार के सिलसिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 जगहों पर छापेमारी की है. अधिकारी ने बताया कि इस दौरान एक डीजीएम को गिरफ्तार किया गया है. देश-विदेश की ब्रेकिंग खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहें यह लाइव ब्लाॅग.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >