दिल्ली में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, फैक्टरी मालिक समेत तीन गिरफ्तार
दिल्ली के नरेला इलाके में पेशे से श्रमिक 15 वर्षीय किशोरी से नियोक्ता समेत तीन लोगों द्वारा कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपियों की पहचान टिकरी कैंप निवासी नरेंदर (40), मोहित (22) और परविंदर (30) के रूप में हुई है, दोनों नरेला निवासी हैं. यह घटना बुधवार रात की है. पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे उन्हें नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाने में डीएसआईआईडीसी नरेला की किसी फैक्टरी में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की सूचना मिली. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता को कथित तौर पर कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर कोला पिलाया गया और उसे ऊपरी मंजिल के एक कमरे में ले जाया गया, जहां आरोपियों ने बारी-बारी से उससे दुष्कर्म किया.