Breaking News: सलमान खान के वकील को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से मिली जान से मारने की धमकी

Breaking News updates : काला हिरण शिकार के मामले में अभिनेता सलमान खान का प्रतिनिधित्व कर रहे एक वकील ने दावा किया है कि उन्हें (वकील को) लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जान से मारने की धमकी मिली है. मुख्तार अब्बास नकवी ने मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा, पीएम मोदी ने की तारीफ. नूपुर शर्मा का सिर कलम करने वाले को मकान देने वाला सलमान खान गिरफ्तार. नासिक में मुस्लिम आध्यात्मिक गुरु की गोली मारकर हत्या.

Live Updates
4:12 AM. 7 Jul 22 10:42 PM. 6 Jul

सलमान खान के वकील को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से मिली जान से मारने की धमकी

काला हिरण शिकार के मामले में अभिनेता सलमान खान का प्रतिनिधित्व कर रहे एक वकील ने दावा किया है कि उन्हें (वकील को) लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जान से मारने की धमकी मिली है. पुलिस ने हस्तीमल सारस्वत को मिले धमकी भरे पत्र की सत्यता का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है. उनकी सुरक्षा के लिए एक पुलिसकर्मी को तैनात किया है. बिश्नोई, पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में आरोपी है और वर्तमान में पंजाब पुलिस की हिरासत में है. पूर्व में गैंगस्टर काला हिरण का शिकार करने को लेकर सलमान खान की हत्या करने की धमकी दे चुका है. बता दें कि बिश्नोई समुदाय इस जंतु को पवित्र मानता है.

4:12 AM. 7 Jul 22 10:42 PM. 6 Jul

राष्ट्रपति ने मुख्तार अब्बास नकवी और आरसीपी सिंह का इस्तीफा स्वीकार किया

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और राम चंद्र प्रसाद सिंह के इस्तीफे तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिये हैं. राष्ट्रपति भवन की ओर से बुधवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी गयी. राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने निर्देश दिया है कि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी को अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का भी प्रभार सौंपा जाये. कैबिनेट मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को उनके मौजूदा नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अलावा इस्पात मंत्रालय का प्रभार भी सौंपा गया है.

4:12 AM. 7 Jul 22 10:42 PM. 6 Jul

पीटी ऊषा और इलैयाराजा राज्यसभा के लिए मनोनीत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

उड़न परी के नाम से मशहूर एथलीट पीटी ऊषा और संगीतकार इलैयाराजा को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है. वीरेंद्र हेगड़े और फिल्म निर्देशक वी विजयेंद्र प्रसाद को भी उच्च सदन के लिए मनोनीत किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके राज्यसभा के लिए मनोनीत किये गये सभी लोगों को बधाई दी है.

4:12 AM. 7 Jul 22 10:42 PM. 6 Jul

तमिलनाडु में कोरोना के 2,743 नये मामले

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के 2,743 नये मामले दर्ज किये गये. इस दौरान 1,791 लोग स्वस्थ भी हुए. एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 17,717 हो गयी है. इस दौरान किसी की मौत नहीं हुई.

4:12 AM. 7 Jul 22 10:42 PM. 6 Jul

केरल के मंत्री साजी चेरियन ने इस्तीफा दिया

संविधान के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर विपक्ष व विभिन्न हलकों के बढ़ते दबाव के बीच केरल के मंत्री साजी चेरियन ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया. सांस्कृतिक और मत्स्य पालन विभाग के मंत्री चेरियन ने मुख्यमंत्री कार्यालय में संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. मंत्री पद से हटाये जाने की विपक्ष की मांग के बीच चेरियन ने कहा कि उन्होंने स्वेच्छा से पद छोड़ने का फैसला किया है. उन्होंने दोहराया कि संविधान का अपमान करने की उनकी कोई मंशा नहीं थी और वह इसका (संविधान का) बेहद सम्मान करते हैं.

4:12 AM. 7 Jul 22 10:42 PM. 6 Jul

फारूक अब्दुल्ला बोले- तिरंगा अपने घर में रखो

श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने तिरंगा को लेकर ऐसा बयान दिया, जो लोगों को पसंद नहीं आया. उनसे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के बारे में सवाल किया गया, तो फारूक अब्दुल्ला ने पत्रकार से कहा- उसे अपने घर में रखो.

मुख्य बातें

Breaking News updates : काला हिरण शिकार के मामले में अभिनेता सलमान खान का प्रतिनिधित्व कर रहे एक वकील ने दावा किया है कि उन्हें (वकील को) लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जान से मारने की धमकी मिली है. मुख्तार अब्बास नकवी ने मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा, पीएम मोदी ने की तारीफ. नूपुर शर्मा का सिर कलम करने वाले को मकान देने वाला सलमान खान गिरफ्तार. नासिक में मुस्लिम आध्यात्मिक गुरु की गोली मारकर हत्या.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >