Breaking News : मशहूर गायक के के का कंसर्ट के दौरान निधन
Copied link
Breaking News Today : पूर्वी लद्दाख विवाद पर भारत, चीन अगले दौर की सैन्य वार्ता जल्द करने पर सहमत. दिल्ली में कोरोना से एक की मौत, संक्रमण के 373 नये मामले सामने आये. 2021-22 में 8.7 फीसदी की रफ्तार से बढ़ी अर्थव्यवस्था. ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.
6:04 AM. 1 Jun 226:04 AM. 1 Jun
मशहूर सिंगर केके का निधन
मशहूर प्लेबैक सिंगर केके का कोलकाता में एक कंसर्ट के दौरान हार्टअटैक से निधन हो गया.
6:04 AM. 1 Jun 226:04 AM. 1 Jun
चंपावत विधानसभा उपचुनाव: लगभग 64 फीसदी मतदान
उत्तराखंड के चंपावत विधानसभा उपचुनाव में मंगलवार को करीब 64 फीसद मतदान हुआ, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कांग्रेस उम्मीदवार निर्मला गहतोड़ी के बीच सीधा मुकाबला है. चंपावत जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, चंपावत विधानसभा सीट पर कुल 151 मतदान केद्रों में प्रातः सात बजे से शाम पांच बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ.
3:52 AM. 1 Jun 223:52 AM. 1 Jun
पूर्वी लद्दाख विवाद पर भारत, चीन अगले दौर की सैन्य वार्ता जल्द करने पर सहमत
भारत और चीन ने वरिष्ठ सैन्य कमांडर स्तर की अगले दौर की वार्ता जल्द ही किसी तारीख पर करने पर सहमति जतायी, ताकि द्विपक्षीय संबंधों में सामान्य स्थिति लाने के लिए पूर्वी लद्दाख में संघर्ष वाले सभी क्षेत्रों से पीछे हटने की प्रक्रिया पूरी की जा सके. विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
3:52 AM. 1 Jun 223:52 AM. 1 Jun
संचार उपग्रह जीसैट-24 का प्रक्षेपण 22 जून को होगा : इसरो
भारत का संचार उपग्रह जीसैट-24 इसी महीने की 22 तारीख को फ्रेंच गुयाना के कौरू स्थित एरियन प्रक्षेपण केंद्र से प्रक्षेपित किया जायेगा. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) अंतरिक्ष सुधारों के बाद अपने पहले मांग संचालित मिशन के रूप में जीसैट-24 उपग्रह मिशन पर काम कर रहा है. एनएसआईएल अंतरिक्ष विभाग के तहत भारत सरकार की कंपनी है. इसरो ने एक बयान में कहा कि जीसैट-24 एक 24-केयू बैंड संचार उपग्रह है, जिसका वजन 4180 किलोग्राम है. बयान के अनुसार, यह ‘डीटीएच’ जरूरतों को पूरा करने के लिए अखिल भारतीय कवरेज मुहैया करा सकता है. एनएसआईएल ने उपग्रह की पूरी क्षमता ‘टाटा प्ले’ को लीज पर दी है. उपग्रह और उसके विभिन्न उपकरणों को 18 मई को सी-17 ग्लोबमास्टर विमान के जरिये कौरू भेजा गया था.
3:52 AM. 1 Jun 223:52 AM. 1 Jun
दिल्ली में कोरोना से एक की मौत, संक्रमण के 373 नये मामले सामने आये
दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है. पिछले 24 घंटे के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के 373 नये मामले सामने आये. इस दौरान 255 लोग स्वस्थ भी हुए. कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 1,603 है, जबकि पॉजिटिविटी रेट 2.15 फीसदी.
3:52 AM. 1 Jun 223:52 AM. 1 Jun
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में उत्तराखंड से एक गिरफ्तार
पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में उत्तराखंड से गिरफ्तार मनप्रीत सिंह को पंजाब पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने मनप्रीत को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया.
3:52 AM. 1 Jun 223:52 AM. 1 Jun
पंजाबी सिंगर मूसेवाला की हत्या के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन
पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की पंजाब में गोली मारकर हत्या के विरोध में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में मंगलवार को प्रदर्शन किया. यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मूसेवाल को न्याय दो के नारे भी लगाये.
3:52 AM. 1 Jun 223:52 AM. 1 Jun
पंजाब सरकार ने ईश्वर सिंह को एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) नियुक्त किया
पंजाब की भगवंत मान सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के सीनियर ऑफिसर ईश्वर सिंह को पंजाब का एडिशनल डायरेक्टर जेनरल ऑफ पुलिस (एडीजीपी) लॉ एंड ऑर्डर नियुक्त किया है.
3:52 AM. 1 Jun 223:52 AM. 1 Jun
महाराष्ट्र में कोरोना से 711 नये मामले मिले
महाराष्ट्र में कोरोना के 711 नये मामले मिले हैं. ये आंकड़े पिछले 24 घंटे के दौरान मिले हैं. महाराष्ट्र में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 3,475 हो गयी है. सरकार की ओर से यह जानकारी दी गयी है.
3:52 AM. 1 Jun 223:52 AM. 1 Jun
जम्मू-कश्मीर में महिला शिक्षक की गोली मारकर हत्या
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में एक महिला शिक्षक की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. महिला शिक्षक के शव को जम्मू के सांबा स्थित उनके घर लाया गया.
3:52 AM. 1 Jun 223:52 AM. 1 Jun
2021-22 में 8.7 फीसदी की रफ्तार से बढ़ी अर्थव्यवस्था
वर्ष 2021-22 में भारत की अर्थव्यवस्था 8.7 फीसदी की रफ्तार से बढ़ी. चौथी तिमाही में वृद्धि दर 4 फीसदी रही. भारत सरकार ने मंगलवार को ये आंकड़े जारी किये हैं. सरकार ने बताया है कि इससे पहले के वित्त वर्ष यानी वर्ष 2020-21 में जीडीपी की वृद्धि दर में 6.6 फीसदी की गिरावट आयी थी.
3:52 AM. 1 Jun 223:52 AM. 1 Jun
देश में इस मानसून अधिक बारिश होने की संभावना: आईएमडी
देश में मानसून के इस मौसम में पहले लगाये गये अनुमान से अधिक बारिश होने की उम्मीद है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी. इसके बाद भरपूर कृषि उत्पादन और मुद्रास्फीति पर लगाम लगने की उम्मीद जगी है.
3:52 AM. 1 Jun 223:52 AM. 1 Jun
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को 9 जून तक ईडी की हिरासत में भेजा गया
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को कोर्ट ने 9 जून तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है. मनी लाउंडरिंग केस में सत्येंद्र जैन को 30 मई 2022 को गिरफ्तार किया गया था.
3:52 AM. 1 Jun 223:52 AM. 1 Jun
रक्षा मंत्रालय ने भारत डायनामिक्स के साथ किया 2,971 करोड़ का करार
रक्षा मंत्रालय ने भारत डायनामिक्स लिमिटेड के साथ 2,971 करोड़ रुपये का करार किया है. भारत डायनामिक्स भारतीय वायु सेना और भारतीय नौसेना के लिए हवा से हवा में मार करने वाले ASTRA MK-I Beyond Visual Range और उससे संबंधित उपकरण की सप्लाई करेगा. रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी है.
6:51 PM. 31 May 226:51 PM. 31 May
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने फर्जी मुठभेड़ में मारे जाने की जाहिर की आशंका
जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई अपने वकील के जरिए दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा. निचली अदालत ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस को उसकी हिरासत नहीं देने का निर्देश देने की मांग वाली उसकी याचिका पर सुनवाई करने से आज इनकार कर दिया. उसे फर्जी मुठभेड़ में मारे जाने की आशंका है.
5:53 PM. 31 May 225:53 PM. 31 May
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त का पैसा जारी किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिमला में पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त का पैसा जारी किया.
5:53 PM. 31 May 225:53 PM. 31 May
शिमला में गरीब कल्याण सम्मेलन को संबोधित कर रहे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के शिमला में गरीब कल्याण सम्मेलन को संबोधित कर रहे हैं और वे पीएम किसान योजना के लाभार्थियों से बात कर रहे हैं.
5:53 PM. 31 May 225:53 PM. 31 May
दो जून को भाजपा में शामिल होंगे हार्दिक पटेल
गुजरात में पाटीदार समुदाय के नेता हार्दिक पटेल बुधवार दो जून को भाजपा में शामिल होंगे. समाचार एजेंसी एएनआई को उन्होंने इस बात की पुष्टि की है. हार्दिक ने अभी हाल ही में कांग्रेस से नाता तोड़ा है.
5:53 PM. 31 May 225:53 PM. 31 May
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने शिक्षिका को गोली मारकर हत्या की
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के गोपालपाड़ा में आतंकवादियों ने हाईस्कूल की शिक्षिका को गोली मारकर हत्या कर दी. कश्मीर जोन की पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की घटना के बाद उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
5:53 PM. 31 May 225:53 PM. 31 May
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2338 नए मामले दर्ज, 19 लोगों की संक्रमण से मौत
भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 2338 नए मामले दर्ज किए गए हैं. हालांकि, इस दौरान करीब 2134 लोग संक्रमण से मुक्त भी हुए हैं, लेकिन करीब 19 लोगों की कोरोना से मौत भी हो गई है. इसके साथ ही, देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 17,883 हो गई है. वहीं, दैनिक पॉजिटिविटी रेट घटकर 0.64 फीसदी हो गई है.
5:53 PM. 31 May 225:53 PM. 31 May
जालंधर में एक व्यक्ति ने परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर हत्या की
पंजाब: जालंधर के शिव नगर में कल रात एक व्यक्ति ने अपने परिवार के 3 सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी. जालंधर के डीसीपी जगमोहन सिंह ने बताया कि मामला दर्ज़ कर रहे हैं. आरोपी की अपनी पत्नी से बहस हो रही थी, जिसके बाद उसने अपने माता-पिता और पत्नी को गोली मार दी.
5:53 PM. 31 May 225:53 PM. 31 May
नेपाल में क्रैश हुए तारा एयरलाइंस से सभी 22 शव बरामद
नेपाल में दुर्घटनाग्रस्त हुए तारा एयरलाइंस से सभी शवों को बरामद कर लिया गया है. बचाव दल के अधिकारियों ने बताया कि सभी 22 शव दुर्घटनास्थल से बरामद हो गए हैं और साथ ही ब्लैक बॉक्स भी बरामद कर बेस स्टेशन लाया जा रहा है.
5:53 PM. 31 May 225:53 PM. 31 May
मनसा अस्पताल से गायक मूसेवाला का पार्थिव शरीर घर के लिए रवाना
पंजाब: मनसा सिविल अस्पताल से सिद्धू मूसेवाला के पार्थिव शरीर को उनके घर ले जाया जा रहा है.
12:51 PM. 31 May 2212:51 PM. 31 May
गुड़गांव में दो कैदी पुलिस हिरासत से फरार
हरियाणा के गुड़गांव में दो कैदी पुलिस हिरासत से फरार हो गए. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. दोनों की पहचान अभिजीत और राकेश के तौर पर हुई है. उन्हें एक पुलिस वाहन में इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था, तभी सुभाष चौक के समीप वे फरार हो गए. सूत्रों ने बताया कि दोनों काला जठेड़ी गिरोह के सदस्य हैं. हालांकि, पुलिस ने इस दावे को खारिज किया है. एसीपी प्रीतपाल सिंह सांगवान ने कहा कि वे कैदियों के साथ मौजूद पुलिसकर्मियों से पूछताछ कर रहे हैं.
12:51 PM. 31 May 2212:51 PM. 31 May
सेना के साथ मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में दो आतंकवादी ढेर
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि अवंतीपोरा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर हो गए हैं. आतंकियों के पास 2 एके-47 राइफल समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई. मारे गए आतंकवादियों की पहचान त्राल के शाहिद राथर और शोपियां के उमर यूसुफ के रूप में हुई है. कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि आतंकवादी शाहिद अन्य आतंकी अपराधों के अलावा अरिपाल की एक महिला और लुरगाम त्राल के एक सरकारी कर्मचारी जावेद अहमद की हत्या में शामिल था.
12:51 PM. 31 May 2212:51 PM. 31 May
मुंबई में एनसीबी के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े का चेन्नई ट्रांसफर
मुंबई में एनसीबी के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े का मुंबई से चेन्नई ट्रांसफर किया गया है. इससे पहले वे मुंबई में ड्रग्स-ऑन-क्रूज़ मामले की जांच का हिस्सा थे. इसी मामले में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था. हालांकि, अभी हाल ही में एनसीबी की चार्जशीट में आर्यन खान के नाम का जिक्र नहीं किया गया है.
मुख्य बातें
Breaking News Today : पूर्वी लद्दाख विवाद पर भारत, चीन अगले दौर की सैन्य वार्ता जल्द करने पर सहमत. दिल्ली में कोरोना से एक की मौत, संक्रमण के 373 नये मामले सामने आये. 2021-22 में 8.7 फीसदी की रफ्तार से बढ़ी अर्थव्यवस्था. ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.