Breaking News: सोनिया गांधी तय करेंगी राज्यसभा का उम्मीदवार, बोले पीएल पुनिया

Breaking News Today: राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के उम्मीदवारों का चयन सोनिया गांधी करेंगी. महाराष्ट्र में 30 जून तक तबादलों पर रोक लगा दी गयी है. अनिवार्य होने पर मुख्यमंत्री की मंजूरी से ऐसा किया जा सकेगा. कल कुरुक्षेत्र में रैली करेंगे दिल्ली केजरीवाल. ताजा खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें.

Live Updates
4:16 AM. 29 May 22 10:46 PM. 28 May

सोनिया गांधी तय करेंगी राज्यसभा का उम्मीदवार, बोले पीएल पुनिया

राज्यसभा चुनाव के लिए किसको उम्मीदवार बनाना है, यह कांग्रेस अध्यक्ष का अधिकार है. वो जिसे भी चुनेंगी कांग्रेस के सभी नेताओं को वह स्वीकार होगा. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद पत्रकारों से ये बातें पीएल पुनिया ने कहीं. उन्होंने कहा कि 31 मई से पहले पता चल जायेगा कि कांग्रेस किसे राज्यसभा में भेजना चाहती है.

4:16 AM. 29 May 22 10:46 PM. 28 May

मुंबई-गोरखपुर SpiceJet Boeing 737 विमान के विंडशील्ड में थी दरारें, विमान मुंबई लौटा

मुंबई से गोरखपुर जाने वाला SpiceJet Boeing 737 विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गया. SpiceJet Boeing 737 की बाहरी विंड शील्ड में दरारें देखने के बाद चालक दल ने विमान को वापस मुंबई ले जाने का निर्णय किया. मुंबई में विमान को सफलतापूर्वक लैंड करवा लिया गया. स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है.

4:16 AM. 29 May 22 10:46 PM. 28 May

महाराष्ट्र सरकार ने 30 जून तक तबादलों पर रोक लगायी, अनिवार्य होने पर मुख्यमंत्री की मंजूरी आवश्यक

महाराष्ट्र सरकार ने अपने सभी विभागों को 30 जून तक अपने अधिकारियों का स्थानांतरण नहीं करने का निर्देश दिया है. राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी किये गये आदेश में कहा गया है कि प्रशासनिक कारणों से अनिवार्य स्थानांतरण बस मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से अनुमति लेकर किया जा सकता है.

4:16 AM. 29 May 22 10:46 PM. 28 May

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 442 नये मामले

दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान 442 लोग कोरोना से संक्रमित मिले. हालांकि, इस दौरान किसी की मौत नहीं हुई. 428 लोग स्वस्थ होकर अपने घर गये हैं. राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 1,641 हो गयी है. पॉजिटिविटी रेट 2.02 है.

4:16 AM. 29 May 22 10:46 PM. 28 May

हेरोईन तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने देश में फैले एक हेरोईन तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है. 35 किलो हेरोईन और 5.8 लाख रुपये नकद के साथ गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. एनसीबी के डीडीजी ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया है कि इस गिरोह के सरगना को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. वह एक अफ्रीकी नागरिक है. तीन अफ्रीकी महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है.

4:16 AM. 29 May 22 10:46 PM. 28 May

जैकलीन फर्नांडीस को कोर्ट ने दी अबु धाबी की यात्रा करने की अनुमति

जैकलीन फर्नांडीस के आईफा अवार्ड्स 2022 में भाग लेने का रास्ता साफ हो गया है. मनी लाउंडरिंग केस का सामना कर रहीं जैकलीन को कोर्ट ने अबु धाबी जाने की अनुमति दे दी है. जैकलीन ने 31 मई से 6 जून तक के लिए विदेश जाने की अनुमति कोर्ट से मांगी थी.

मुख्य बातें

Breaking News Today: राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के उम्मीदवारों का चयन सोनिया गांधी करेंगी. महाराष्ट्र में 30 जून तक तबादलों पर रोक लगा दी गयी है. अनिवार्य होने पर मुख्यमंत्री की मंजूरी से ऐसा किया जा सकेगा. कल कुरुक्षेत्र में रैली करेंगे दिल्ली केजरीवाल. ताजा खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >