Breaking News LIVE: पाकिस्तान नेशनल असेंबली ने EVM के उपयोग पर रोक लगाने के लिए विधेयक पारित किया

Breaking News Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चेन्नई पहुंचे, 11 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास-उद्घाटन. मोबाइल, WiFi और हॉट स्पॉट का दुरुपयोग रोकने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उठाये कदम. जम्मू-कश्‍मीर में तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया है. ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

Live Updates
3:41 AM. 27 May 22 10:11 PM. 26 May

EVM के उपयोग पर रोक लगाने के लिए विधेयक पारित

पाकिस्तान नेशनल असेंबली ने बृहस्पतिवार को एक विधेयक पारित कर दिया, जो देश में आई-वोटिंग के जरिये मतदान का अधिकार और ईवीएम के उपयोग के लिए पूर्ववर्ती इमरान खान सरकार द्वारा किये गये चुनाव सुधारों को निष्प्रभावी कर देगा. संसदीय कार्य मंत्री मुर्तजा जावेद अब्बासी ने निर्वाचन (संशोधन) विधेयक 2022 पेश किया, जिसे निचले सदन ने बहुमत से पारित कर दिया. केवल ग्रांड डेमोक्रेटिक अलायंस (जीडीए) के सदस्यों ने इसका विरोध किया.

3:41 AM. 27 May 22 10:11 PM. 26 May

फेसबुक 26 जुलाई से नयी निजता नीति लागू करेगी

सोशल मीडिया कंपनी मेटा (पूर्व में फेसबुक) ने यूजर्स को नयी निजता नीति के बारे में ‘नोटिफिकेशन’ भेजना शुरू कर दिया है. कंपनी नयी निजता नीति 26 जुलाई से लागू करेगी. कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. मेटा ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि उसने अपनी निजता नीति को फिर से तैयार किया, ताकि यह समझना और आसान हो सके कि वह उपयोगकर्ताओं की जानकारी का इस्तेमाल कैसे करती है.

3:41 AM. 27 May 22 10:11 PM. 26 May

दक्षिण पेरु में भूकंप का शक्तिशाली झटका, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

दक्षिण पेरु के सुदूर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को 7.2 तीव्रता वाले भूकंप का शक्तिशाली झटका आया. इसके बाद पड़ोसी बोलीविया में लोग डरकर सड़कों पर उतर आये. हालांकि, जानमाल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है.

3:41 AM. 27 May 22 10:11 PM. 26 May

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चेन्नई पहुंचे, 11 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास-उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चेन्नई पहुंच गये हैं. यहां वह 11 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री पांच रेलवे स्टेशनों (चेन्नई एगमोर, रामेश्वरम, मदुरई, कटपडी और कन्याकुमारी) के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे. चेन्नई में मत्स्य राज्यमंत्री एल मुरुगन और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ईके पलनीस्वामी ने पीएम का स्वागत किया.

3:41 AM. 27 May 22 10:11 PM. 26 May

मोबाइल, वाई फाई और हॉट स्पॉट का दुरुपयोग रोकने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उठाये कदम

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने प्रदेश में मोबाइल, वाई फाई और हॉट स्पॉट्स का दुरुपयोग रोकने के लिए कदम उठाये हैं. पुलिस ने कुछ ऐसे लोगों को थानों में बुलाया, जिन पर संदेह है कि उन्होंने अपना मोबाइल फोन, वाई फाई या हॉट स्पॉट आतंकवादियों को दिये. पुलिस ने सभी लोगों से कहा है कि वे अपने मोबाइल, वाई-फाई और हॉट स्पॉट्स को मजबूत पासवर्ड के साथ सुरक्षित रखें, ताकि कोई आतंकवादी उसका इस्तेमाल न कर सके.

3:41 AM. 27 May 22 10:11 PM. 26 May

बंगाल में राज्यपाल नहीं, मुख्यमंत्री होंगी विश्वविद्यालय की चांसलर

पश्चिम बंगाल सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने कहा है कि राज्य में अब राज्यपाल विश्वविद्यालयों के चांसलर नहीं होंगे. उनकी जगह मुख्यमंत्री विश्वविद्यालयों की चांसलर होंगी. इस संबंध में एक प्रस्ताव कैबिनेट में पास कर दिया गया है.

मुख्य बातें

Breaking News Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चेन्नई पहुंचे, 11 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास-उद्घाटन. मोबाइल, WiFi और हॉट स्पॉट का दुरुपयोग रोकने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उठाये कदम. जम्मू-कश्‍मीर में तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया है. ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >