Breaking News Live: तेलंगाना में अधिकारियों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश

Breaking News LIVE Today: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चुनाव आयोग का नया नोटिस, 10 दिन में मांगा जवाब. मोहाली में खुफिया विंग के मुख्यालय पर ग्रेनेड से हमला, इलाके में हाई अलर्ट. पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने इमरान खान पर लगाया गृह युद्ध की योजना बनाने का आरोप. ताजा अपडेट के लिए बने रहें.

4:10 AM. 11 May 22 4:10 AM. 11 May

तेलंगाना में अधिकारियों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश

तेलंगाना के जगतियाल जिले में मंगलवार को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर मंडल पंचायत अधिकारी (एमपीओ) और अन्य अधिकारियों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की, जिसमें मंडल पंचायत अधिकारी झुलस गया. पुलिस ने बताया कि आग लगाने वाले व्यक्ति पर अपने घर के निकट एक सड़क पर अतिक्रमण करने का आरोप है.

4:10 AM. 11 May 22 4:10 AM. 11 May

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चुनाव आयोग का नया नोटिस

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चुनाव आयोग ने नया नोटिस भेजा है. खदान आवंटन से जुड़े इस मामले में हेमंत सोरेन को 10 दिन में जवाब देने के लिए कहा गया है. हेमंत सोरेन ने इस मामले में एक महीना का समय मांगा था.

4:10 AM. 11 May 22 4:10 AM. 11 May

आदित्य ठाकरे जायेंगे 10 जून को अयोध्या

शिवसेना विधायक और महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि वह महाराष्ट्र में ‘राम राज्य’ लाने के लिए भगवान से आशीर्वाद मांगने के उद्देश्य से 10 जून को अयोध्या जायेंगे. दिलचस्प है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख और उनके चाचा राज ठाकरे ने घोषणा की थी कि वह जून के पहले सप्ताह में अयोध्या की यात्रा करेंगे.

4:10 AM. 11 May 22 4:10 AM. 11 May

श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों को देखते ही गोली मारने के आदेश

आर्थिक संकट से घिरे श्रीलंका में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं. प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के इस्तीफे के बाद प्रदर्शन तेज हो गये हैं. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए शूट-ऑन-साइट यानी देखते ही गोली मारने के आदेश दे दिये हैं.

12:47 AM. 11 May 22 12:47 AM. 11 May

PM मोदी ने राष्ट्रपति कोविंद से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की. राष्ट्रपति भवन में पीएम मोदी ने राष्ट्रपति से मुलाकात की.

12:47 AM. 11 May 22 12:47 AM. 11 May

लेफ्टिनेंट डीपी पांडेय को उत्तम युद्ध सेवा मेडल

लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडेय को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में मंगलव ार को उत्तम युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया.

12:47 AM. 11 May 22 12:47 AM. 11 May

अनंतनाग में मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के क्रीरी और डूरी में मुठभेड़ शुरू हो गयी है. पुलिस और 19 आरआर के जवान आतंकवादियों की गोलियों का जवाब दे रहे हैं. विस्तृत समाचार की प्रतीक्षा है.

12:47 AM. 11 May 22 12:47 AM. 11 May

मार्कोस जूनियर फिलीपींस के नये राष्ट्रपति होंगे, ड्यूटर्टे उप राष्ट्रपति निर्वाचित

फिलीपींस के पूर्व तानाशाह शासक फर्डिनांड मार्कोस के बेटे मार्कोस जूनियर देश के नये राष्ट्रपति और निवर्तमान राष्ट्रपति रोड्रिगो ड्यूटर्टे की पुत्री सारा देश की नयी उपराष्ट्रपति होंगी. फिलीपींस में छह साल के इस नये कार्यकाल की शुरुआत को लेकर कुछ मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने चिंता जतायी है.

12:47 AM. 11 May 22 12:47 AM. 11 May

भरूच में 12 मई को सभा को ऑनलाइन संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मई को गुजरात के भरूच में एक सभा को ऑनलाइन संबोधित करेंगे और जिले में चार सरकारी योजनाओं के शत प्रतिशत कवरेज को रेखांकित करेंगे. भरूच के जिलाधिकारी तुषार सुमेरा ने बताया कि एक जनवरी को शुरू हुई ‘उत्कर्ष पहल’ के तहत, विधवाओं, वृद्धजनों और निराश्रित लोगों को आर्थिक मदद देने वाली चार सरकारी योजनाओं के तहत करीब 13,000 लाभार्थियों को चिह्नित किया गया था. ये चार योजनाएं- विधवाओं के लिए गंगा स्वरूपा वित्तीय सहायता योजना, इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन योजना, वृद्ध निराश्रितों के लिए पेंशन योजना और राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना हैं.

12:47 AM. 11 May 22 12:47 AM. 11 May

दुष्कर्म की शिकार किशोरी को गर्भपात की अनुमति नहीं मिली

बंबई हाईकोर्ट ने दुष्कर्म की शिकार 16 वर्षीय किशोरी को गर्भपात की अनुमति देने से इंकार कर दिया है. हालांकि, अदालत ने महाराष्ट्र सरकार को प्रसव तक किशोरी को मुंबई में एक एनजीओ में दाखिल करने और उसे 50,000 रुपये का अंतरिम मुआवजा देने का निर्देश दिया है. किशोरी 29 हफ्ते की गर्भवती है. जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और जस्टिस माधव जामदार की खंडपीठ ने छह मई को किशोरी द्वारा अपने पिता के माध्यम से दाखिल उस याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया, जिसमें उसने गर्भपात कराने की अनुमति मांगी थी.

12:47 AM. 11 May 22 12:47 AM. 11 May

ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे मामले में कल फिर होगी सुनवाई

ज्ञानवापी मस्जिद में दोबारा सर्वे शुरू करने के मुद्दे पर कल (बुधवार) फिर कोर्ट में सुनवाई होगी. सोमवार को भी इस मुद्दे पर सुनवाई हुई थी.

12:47 AM. 11 May 22 12:47 AM. 11 May

ओड़िशा के गंजाम जिला में नाविकों से भरी नाव समुद्र में पलटी

ओड़िशा के गंजाम जिला में मछुआरों से भरी एक नाव समुद्र में पलट गयी. गंजाम जिला के चतरापुर के निकट आर्यपल्ली में मछुआरों से भरी नाव पलट गयी. चूंकि दुर्घटना समुद्र तट के करीब हुई, सभी मछुआरे तैरकर किनारे पहुंच गये.

12:47 AM. 11 May 22 12:47 AM. 11 May

विशाखापत्तनम में मूसलाधार बारिश

विशाखापत्तनम में ‘असानी’ चक्रवात का असर दिखने लगा है. यहां मूसलाधार बारिश हो रही है.

8:09 PM. 10 May 22 8:09 PM. 10 May

बंगाल सरकार से नहीं मिलता समर्थन

गुवाहाटी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, हम बंगाल में भी घुसपैठ रोकने का प्रयास कर रहे हैं और असम में भी कर रहे हैं. लेकिन बंगाल में हमें कोई समर्थन नहीं मिलता, बहुत सफलता नहीं मिलती. असम सरकार घुसपैठ के खिलाफ चट्टान की तरह खड़ी है.

8:09 PM. 10 May 22 8:09 PM. 10 May

मोहाली में एक और धमाका

पंजाब के मोहाली में एक और धमाका हुआ है. इंटेलिजेंस दफ्तर के बाहर विस्फोट किया गया है. 24 घंटे के अंदर यह दूसरा धमाका है. (आजतक)

8:09 PM. 10 May 22 8:09 PM. 10 May

कुतुब मीनार के पास हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

दिल्ली के कुतुब मीनार के पास हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया है. इनकी मांग है कि कुतुबमीनार का नाम बदलकर विष्णु स्तंभ कर दिया जाए.

8:09 PM. 10 May 22 8:09 PM. 10 May

संतूर वादक पंडित शिव कुमार शर्मा का निधन

भारतीय संगीतकार और संतूर वादक पंडित शिव कुमार शर्मा का निधन. भारतीय संगीत और संतूर वादन को दी थी नई पहचान.

8:09 PM. 10 May 22 8:09 PM. 10 May

बीजेपी नेता तेजिंदर बग्गा को राहत

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में से बीजेपी नेता तेजिंदर बग्गा को राहत मिली है. हाईकोर्ट ने बग्गा की गिरफ्तारी से 5 जुलाई तक रोक लगा दी है.

8:09 PM. 10 May 22 8:09 PM. 10 May

अवैध निर्माण के खिलाफ एमसीडी का एक्शन

दिल्ली में अतिक्रमण के खिलाफ एमसीडी का एक्शन चल रहा है. इलाके के मंगोलपुरी और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में बुलडोजर से अवैध निर्माण को गिराया जा रहा है. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद हैं.

8:09 PM. 10 May 22 8:09 PM. 10 May

सीएम अशोक गहलोत े जताया दुख

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर के सूरसागर के कालीबेरी क्षेत्र में खान में भरे पानी में नहाते समय डूबने से 4 बच्चों की मृत्यु पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि, यह बेहद दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है. मेरी गहरी संवेदनाएं बच्चों के माता-पिता एवं परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें कठिन समय में सम्बल प्रदान करें.

8:09 PM. 10 May 22 8:09 PM. 10 May

कोरोना वायरस के 2,288 नए मामले

देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,288 नए मामले सामने आये हैं. वहीं, कोविड से 10 मरीजों की जान चली गई. जबकि, 3,044 मरीज ठीक होकर अपने घरों को लौट गए हैं. देश में अभी कुल 19,637 सक्रिय मामले हैं और दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.47 फीसदी है.

8:09 PM. 10 May 22 8:09 PM. 10 May

दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा- सीएम भगवंत मान

पंजाब पुलिस और पंजाब पुलिस कमांडो की एक टीम को पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस मुख्यालय के बाहर तैनात किया गया है. वहीं, धमाका को लेकर पंजाब के सीएम भगवेंत मान ने कहा है कि, मोहाली में हुए ब्लास्ट की जांच पुलिस कर रही है. जिसने भी हमारे पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की उसे बख़्शा नहीं जाएगा.

8:09 PM. 10 May 22 8:09 PM. 10 May

12 चीनी कंपनियां बंद कर सकती है पावर प्लांट

पाकिस्तान को बड़ा झटका लग सकता है. पाक में 12 चीनी कंपनियां अपने पावर प्लांट बंद कर सकती हैं. बताया जा रहा है 300 बिलियन का भुगतान बकाया होने के कारण ऐसा हो सकता है.(आजतक न्यूज)

8:09 PM. 10 May 22 8:09 PM. 10 May

महंगाई पर बोलीं केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह

मध्य प्रदेश के मंडला से पेट्रोल-डीज़ल और गैस की कीमतों में वृद्धि पर केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने कहा कि, समयानुसार किसी न किसी चीज का रेट बढ़ता रहता है लेकिन मैं ये नहीं कहूंगी कि महंगाई बढ़ी है क्योंकि महंगाई यदि बढ़ी है तो उत्पादन भी बढ़ा है. महंगाई बढ़ी है तो लोगों की आय भी बढ़ी है.

1:03 PM. 10 May 22 1:03 PM. 10 May

जेल में बवाल

दक्षिण अमेरिका में देश इक्वाडोर की एक जेल में बड़ा बवाल हो गया है. यहां कैदियों के बीच गैंगवार छिड़ गया. गैंगवार में करीब 44 कैदियों की मौत हो गई है. वहीं, हिंसा का फायदा उठाकर जेल से करीब 220 कैदी फरार हो गए हैं. (आजतक न्यूज)

1:03 PM. 10 May 22 1:03 PM. 10 May

मोहाली में हाई अलर्ट

पंजाब के मोहाली में पुलिस के खुफिया विंग मुख्यालय में सोमवार रात रॉकेट चालित ग्रेनेड से हमला किया गया. हमले में इमारत की एक मंजिल की खिड़की के शीशे टूट गए. राहत की बात यहीं रही कि विस्फोट में कोई घायल नहीं हुआ. वहीं, घटना के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डीजीपी से पूरे मामले की जानकारी ली है. उनसे मामले की पूरी रिपोर्ट मागी हैं. वहीं, धमाके के बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में सुरक्षा टाइट कर दी है. पूरे इलाके में हाई अलर्ट कर दिया गया है.

मुख्य बातें

Breaking News LIVE Today: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चुनाव आयोग का नया नोटिस, 10 दिन में मांगा जवाब. मोहाली में खुफिया विंग के मुख्यालय पर ग्रेनेड से हमला, इलाके में हाई अलर्ट. पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने इमरान खान पर लगाया गृह युद्ध की योजना बनाने का आरोप. ताजा अपडेट के लिए बने रहें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >