Breaking News: अमेरिका जाने वाले यात्रियों को कोविड19 टेस्ट से राहत

Breaking News Today: अमेरिका जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. जो बाइडेन प्रशासन ने अमेरिका की यात्रा कर रहे लोगों के लिए यात्रा के एक दिन के भीतर कोविड19 जांच की अनिवार्यता को खत्म करने का निर्णय लिया है. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

Live Updates
3:40 AM. 11 Jun 22 10:10 PM. 10 Jun

अमेरिका जाने वाले यात्रियों को कोविड19 टेस्ट से राहत

अमेरिका जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. जो बाइडेन प्रशासन ने अमेरिका की यात्रा कर रहे लोगों के लिए यात्रा के एक दिन के भीतर कोविड19 जांच की अनिवार्यता को खत्म करने का निर्णय लिया है. एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने कहा है कि इस संबंध में जारी शासनादेश 12 जून को समाप्त हो जायेगा.

3:40 AM. 11 Jun 22 10:10 PM. 10 Jun

दिल्ली में कोरोना से 2 लोगों की मौत, 655 नये मामले सामने आये

दिल्ली में कोरोनावायरस के संक्रमण से 2 लोगों की मौत हो गयी है. 655 लोगों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है. ये पिछले 24 घंटे के आंकड़े हैं. इस दौरान 419 लोग स्वस्थ भी हुए. दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 2008 है.

3:40 AM. 11 Jun 22 10:10 PM. 10 Jun

चार राज्यों में राज्यसभा की 16 सीटों के लिए मतदान खत्म, 5 बजे शुरू होगी मतगणना

देश के चार राज्यों में राज्यसभा की 16 सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान संपन्न हो गया. मतदान शुरू होने से पहले कई प्रतिद्वंद्वी दलों ने खरीद-फरोख्त के प्रयासों के आरोपों के बीच अपने विधायकों को होटलों और रिसोर्ट में ठहरा रखा था. मतदान सुबह नौ बजे शुरू हुआ और शाम चार बजे तक विधानसभाओं में जनप्रतिनिधियों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. वोटों की गिनती शाम पांच बजे शुरू की जायेगी. निर्वाचन आयोग ने हाल ही में 57 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा की थी. उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार, आंध्रप्रदेश, मध्यप्रदेश, ओड़िशा, छत्तीसगढ़, पंजाब, तेलंगाना, झारखंड और उत्तराखंड में सभी 41 उम्मीदवारों को पिछले शुक्रवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया था. वहीं, 4 राज्यों की 16 सीटों (महाराष्ट्र की छह, कर्नाटक तथा राजस्थान की चार-चार और हरियाणा की दो सीटें) के लिए आज मतदान हुआ.

8:27 PM. 10 Jun 22 2:57 PM. 10 Jun

होमगार्ड के जवान ने की अंधाधुंध फायरिंग, दो की मौत

कोलकाता में आज होमगार्ड के एक जवान ने बांग्लादेश उच्चायोग के सामने अंधाधुंध फायरिंग की और उसके बाद खुद को भी गोली मार ली. इस फायरिंग में उक्त जवान के अलावा एक महिला की मौत हुई है. अबतक यह पता नहीं चल पाया है कि जवान ने फायरिंग क्यों की.

7:43 PM. 10 Jun 22 2:13 PM. 10 Jun

दिल्ली में नूपुर शर्मा के खिलाफ जामा मस्जिद पर प्रदर्शन, कार्रवाई की हो रही मांग

निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन जिंदल की भड़काऊ टिप्पणी के खिलाफ दिल्ली की जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में लोगों ने आज विरोध प्रदर्शन किया. जामा मस्जिद के शाही इमाम का कहना है कि मस्जिद ने विरोध का कोई आह्वान नहीं किया. जामा मस्जिद के शाही ने कहा कि हम नहीं जानते कि विरोध करने वाले कौन हैं, मुझे लगता है कि वे AIMIM के हैं या ओवैसी के लोग हैं. हमने स्पष्ट कर दिया कि अगर वे विरोध करना चाहते हैं, तो वे कर सकते हैं, लेकिन हम उनका समर्थन नहीं करेंगे. वहीं, दिल्ली पुलिस ने कहा कि निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा और भाजपा से निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल के बयानों के खिलाफ लोगों ने जामा मस्जिद पर विरोध प्रदर्शन किया. हमने वहां से लोगों को हटा दिया है. स्थिति अब नियंत्रण में है.

7:43 PM. 10 Jun 22 2:13 PM. 10 Jun

पिछले आठ साल में हमने स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार पर जो दिया – पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के नवसारी में एएम नायक हेल्थकेयर कॉम्प्लेक्स और निराली मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि पिछले 8 वर्षों के दौरान हमने देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए एक समग्र दृष्टिकोण पर जोर दिया है. हमने इलाज की सुविधाओं को आधुनिक बनाने की कोशिश की है और बेहतर पोषण, स्वच्छ जीवन शैली और निवारक स्वास्थ्य से संबंधित विषयों पर भी ध्यान केंद्रित किया है.

मुख्य बातें

Breaking News Today: अमेरिका जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. जो बाइडेन प्रशासन ने अमेरिका की यात्रा कर रहे लोगों के लिए यात्रा के एक दिन के भीतर कोविड19 जांच की अनिवार्यता को खत्म करने का निर्णय लिया है. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >