Breaking News: कॉमनवेल्थ गेम 2022 में मीराबाई चनू ने जीता गोल्ड

Breaking News Updates : पीएम नरेंद्र मोदी ने कांगो में बीएसएफ के दो जवानों के शहीद होने के मसले की जांच के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटारेस से फोन पर बातचीत की. हिमाचल प्रदेश में इस साल के मानसून में करीब 133 लोगों की मौत हो गई है. दिनभर की ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

Live Updates
4:24 AM. 31 Jul 22 10:54 PM. 30 Jul

भारत के खाते में गोल्ड

कॉमनवेल्थ 2022 में मीराबाई चनू ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने वूमेन्स वेटलिफ्टिंग में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीत लिया है.

4:24 AM. 31 Jul 22 10:54 PM. 30 Jul

कोरोना वायरस के 1333 नये मामले

बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1333 नये मामले सामने आये है. वहीं, कोरोना से तीन मरीजों की मौत हो गई है.

4:24 AM. 31 Jul 22 10:54 PM. 30 Jul

कांग्रेस का हल्ला बोल

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस जोरदार हल्ला बोल की तैयारी कर रही है. पार्टी 5 अगस्त को राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन करने जा रही है.

2:06 AM. 31 Jul 22 8:36 PM. 30 Jul

गुजरात मॉडल पर भूपेश बघेल का तंज, कहा- अमीर और अमीर हो गए, गरीब और गरीब

रायपुर में अखिल भारतीय पेशेवर कांग्रेस की दो दिवसीय बैठक पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा, हम देख रहे हैं कि गुजरात मॉडल की पिछले 8-9 साल से क्या स्थिति है जबकि आज पूरे देश में छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा हो रही है. गुजरात मॉडल में अमीर और अमीर हो गए हैं और गरीब और गरीब हो गए हैं.

10:20 PM. 30 Jul 22 4:50 PM. 30 Jul

मनिका बत्रा ने कॉमनवेल्थ में जीत के साथ की अभियान की शुरुआत

मनिका बत्रा की अगुवाई वाली भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने शनिवार को राष्ट्रमंडल खेलों के ग्रुप दो के मैच में गयाना को 3-0 से हराकर अपना विजय अभियान जारी रखा.

10:20 PM. 30 Jul 22 4:50 PM. 30 Jul

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का खाता खुला, वेटलिफ्टर संकेत महादेव सागर ने जीता सिल्वर मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का खाता खुल गया है. वेटलिफ्टर संकेत महादेव सागर ने पुरूषों की 55 किलो स्पर्धा में रजत पदक जीतकर राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का खाता खोला.

मुख्य बातें

Breaking News Updates : पीएम नरेंद्र मोदी ने कांगो में बीएसएफ के दो जवानों के शहीद होने के मसले की जांच के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटारेस से फोन पर बातचीत की. हिमाचल प्रदेश में इस साल के मानसून में करीब 133 लोगों की मौत हो गई है. दिनभर की ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >