Breaking News: दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के सामने आए 822 नए मामले, 2 की मौत

Breaking News Updates : संसद के मानसून सत्र में आज लोकसभा में सरकार महंगाई पर चर्चा कराएगी. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत को ईडी ने रात के 12 बजे गिरफ्तार किया है. ममता बनर्जी आज कैबिनेट की बैठक में नए मंत्रियों पर फैसला करेंगी. दिनभर की ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

Live Updates
4:34 AM. 2 Aug 22 11:04 PM. 1 Aug

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के सामने आए 822 नए मामले, 2 की मौत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 822 नए मामले सामने आए है. वहीं, कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत हुईं है. जबकि 1,055 रिकवरी दर्ज की गई है. साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या 4,274 पहुंच गई है.

4:34 AM. 2 Aug 22 11:04 PM. 1 Aug

RSS चीफ से मिले महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे व डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र के दोनों प्रमुख नेताओं ने आज मुंबई के दादर में संघ प्रमुख से मुलाकात की है.

4:34 AM. 2 Aug 22 11:04 PM. 1 Aug

दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और मरीज, 35 साल का शख्स संक्रमित

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और मरीज मिला है. बताया जा रहा है कि 35 साल का यह शख्स नाइजीरिया का है, हालांकि वह फिलहाल दिल्ली में रहता है. हाल में वह कहीं विदेश यात्रा पर भी नहीं गया था. बता दें कि दिल्ली में मंकीपॉक्स वायरस का यह दूसरा मामला है.

4:34 AM. 2 Aug 22 11:04 PM. 1 Aug

बोले अधीर रंजन चौधरी- अब नारा लगाना पड़ेगा, मोदी है तो महंगाई है

लोकसभा में केंद्रीय वित्त मंत्री के संबोधन पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हमने पूछा WPI कितना है, उन्होंने नहीं बताया. अब नारा लगाना पड़ेगा कि मोदी है तो महंगाई है. जो कदम सरकार उठा रही है, उसके बाजार पर क्या परिणाम हो रहे हैं, इसे देखना होगा.

2:05 AM. 2 Aug 22 8:35 PM. 1 Aug

महंग‍ाई को लेकर भड़की कांग्रेस

लोकसभा में केंद्रीय वित्त मंत्री के संबोधन पर कांग्रेस नेता अधीरंजन चौधरी ने कहा कि हमने पूछा WPI कितना है, उन्होंने नहीं बताया. अब नारा लगाना पड़ेगा कि मोदी है तो महंगाई है… जो कदम सरकार उठा रही है उसके बाजार पर क्या परिणाम हो रहे हैं, इसे देखना होगा.

2:05 AM. 2 Aug 22 8:35 PM. 1 Aug

कांग्रेस ने किया वॉकआउट

लोकसभा में महंगाई पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के भाषण का विपक्ष ने विरोध किया है. भाषण के दौरान कांग्रेस ने सदन से किया वॉकआउट.

मुख्य बातें

Breaking News Updates : संसद के मानसून सत्र में आज लोकसभा में सरकार महंगाई पर चर्चा कराएगी. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत को ईडी ने रात के 12 बजे गिरफ्तार किया है. ममता बनर्जी आज कैबिनेट की बैठक में नए मंत्रियों पर फैसला करेंगी. दिनभर की ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >