Breaking News: राहुल शेवाले को ओम बिरला ने लोकसभा में शिवसेना दल के नेता के तौर पर दी मान्यता: सूत्र

Breaking News Latest Updates: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन है. विपक्ष की उम्मीदवार मारग्रेट अल्वा आज उपराष्ट्रपति पद के लिए पर्चा दाखिल करेंगी. पार्श्व गायक भूपिंदर सिंह का आज मुंबई में अंतिम संस्कार किया जाएगा. सोमवार की शाम को 82 साल की उम्र में निधन हो गया था.

Live Updates
11:04 PM. 19 Jul 22 11:04 PM. 19 Jul

राहुल शेवाले होंगे सदन में शिवसेना के नेता- सूत्र

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शिवसेना के शिंदे गुट की सदन के नेता को बदलने की मांग को स्वीकार कर लिया है. यानी अब सदन में शिवसेना के नेता राहुल शेवाले होंगे. जबकि भावना गवली को मुख्य सचेतक के रूप में बरकरार रखा गया है: सूत्र

11:04 PM. 19 Jul 22 11:04 PM. 19 Jul

शिवसेना सांसद संजय राउत को ईडी ने किया तलब

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत को तलब किया है। उन्हें कल सुबह 11 बजे ईडी कार्यालय में रिपोर्ट करने को कहा गया है.

11:04 PM. 19 Jul 22 11:04 PM. 19 Jul

कोरोना के 585 नए मामले

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 585 नए मामले सामने आए और 429 लोग ठीक हुए हैं. वहीं, कोरोना से 2 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है.

11:04 PM. 19 Jul 22 11:04 PM. 19 Jul

पूर्व पुलिस आयुक्त संजय पांडे गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त संजय पांडे को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) को-लोकेशन घोटाला मामले में गिरफ्तार किया है.

11:04 PM. 19 Jul 22 11:04 PM. 19 Jul

राहुल शेवाले को शिवसेना नेता के रूप में मान्यता

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा है कि, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राहुल शेवाले को शिवसेना नेता के रूप में मान्यता दी है. (टीवी न्यूज)

11:04 PM. 19 Jul 22 11:04 PM. 19 Jul

एक आरोपी गिरफ्तार

DSP सुरेंद्र सिंह बिश्नोई की हत्या में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को पकड़ा है. उसके पैर में गोली लगी है. बाकी अभियुक्तों को भी गिरफ़्तार करने के लिए कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने कहा है कि उन्हें भी जल्द गिरफ़्तार कर लिया जाएगा.

11:04 PM. 19 Jul 22 11:04 PM. 19 Jul

आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़

हरियाणा के नूंह DSP हत्या मामले में आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो रही है. पुलिस की तरफ से बताया गया है कि एक आरोपी को गोली लगी है.

11:04 PM. 19 Jul 22 11:04 PM. 19 Jul

बिगड़ रही है कानून व्यवस्था की स्थिति- हुड्डा

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने हत्याकांड को लेकर सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने घटना को शर्मनाक करार देते हुए कहा है कि, खनन माफिया हाथ से निकल रहे हैं. राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ रही है. विधायकों को धमकाया जा रहा, पुलिस भी सुरक्षित नहीं जनता कैसे सुरक्षित महसूस करेगी? सरकार को तेजी से कार्रवाई करने की जरूरत है.

3:22 PM. 19 Jul 22 3:22 PM. 19 Jul

नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत, 10 अगस्त को अगली सुनवाई

विवादित टिप्पणी मामले में गिरफ्तारी से रोक पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नूपुर शर्मा को अंतरिम प्रदान की है. सर्वोच्च अदालत में अब इस मामले पर 10 अगस्त को सुनवाई की जाएगी.

3:22 PM. 19 Jul 22 3:22 PM. 19 Jul

अवैध खनन के विरोध में मोबाइल टावर पर चढ़ा साधु

राजस्थान के डीग क्षेत्र में कथित तौर पर अवैध खनन के विरोध में मंगलवार को एक साधु मोबाइल टावर पर चढ़ गया. खो क्षेत्र के थानाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि साधु नारायणदास इलाके में खनन पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर पिछले कुछ दिनों से डीग में धरना दे रहे थे, उनके साथ कुछ और संत भी धरने पर थे. उन्होंने बताया कि साधु नारायण दास अपनी मांगों को लेकर प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए मंगलवार सुबह मोबाइल टावर पर चढ़ गए. उन्होंने कहा, “पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर हैं और हम उन्हें नीचे उतरने के लिए मनाने के वास्ते उनसे लगातार संवाद कर रहे हैं.

3:22 PM. 19 Jul 22 3:22 PM. 19 Jul

हरियाणा के मेवात में डीएसपी को डंपर से कुचला, मौके पर ही हो गया मौत

हरियाणा के मेवात में अवैध खनन को रोकने गए डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई को डंपर से कुचल दिया गया. इस घटना में डीएसपी बिश्नोई की मौके पर ही मौत हो गई. डीएसपी बिश्नोई अपनी टीम के साथ अवैध खनन को रोकने गए थे.

3:22 PM. 19 Jul 22 3:22 PM. 19 Jul

सुप्रीम कोर्ट ने अग्निपथ की सभी याचिकाओं को दिल्ली हाईकोर्ट में स्थानांतरित करने का दिया निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए सरकार की अग्निपथ योजना को चुनौती देने वाली सभी जनहित याचिकाओं को दिल्ली हाईकोर्ट में स्थानांतरित करने का मंगलवार को निर्देश दिया. न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना की एक पीठ ने केरल, पंजाब एवं हरियाणा, पटना और उत्तराखंड हाईकोर्ट में भी इस योजना के खिलाफ दायर की गईं सभी जनहित याचिकाओं को दिल्ली हाईकोर्ट में स्थानांतरित करने या उस समय तक इन पर फैसला निलंबित रखने को कहा, जब तक दिल्ली हाईकोर्ट इस पर निर्णय नहीं कर लेता. पीठ ने कहा कि इन चार हाईकोर्ट के सामने याचिकाएं दायर करने वाले याचिकाकर्ता दिल्ली हाईकोर्ट के समक्ष कार्यवाही में पक्षकार बनने का विकल्प चुन सकते हैं.

3:22 PM. 19 Jul 22 3:22 PM. 19 Jul

महंगाई पर विपक्ष के हंगामे के बाद राज्यसभा-लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

महंगाई के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के बाद संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई है. लोकसभा में विपक्ष की मांग थी कि स्पीकर सदन में जीएसटी, एमएसपी और महंगाई को लेकर चर्चा कराई जाए. हालांकि, सरकार अल्प समय के लिए चर्चा कराने को लेकर सहमत है, लेकिन विपक्ष 190 के तहत चर्चा कराना चाहता है. इसी मसले को लेकर विपक्ष के नेता सदन में अध्यक्ष के आसान के सामने हाथ में तख्तियां लेकर पहुंच गए.

3:22 PM. 19 Jul 22 3:22 PM. 19 Jul

अमेरिका में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की मौत

मेरिका के कोलोराडो के बोल्डर में एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की मौत हो गई. संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने सोमवार को यह जानकारी दी. एफएए की प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार, विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद वन क्षेत्र में आग लग गई थी, जिस पर तुरंत काबू पा लिया गया. हादसे के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है. एफएए के प्रवक्ता स्टीव कुल्म ने घटना के संबंध में अधिक जानकारी मुहैया नहीं कराई. हादसा रविवार सुबह नौ बजकर 41 मिनट पर हुआ. बोल्डर काउंटी शेरिफ कार्यालय की प्रवक्ता कैरी हैवरफिल्ड ने बताया कि दो इंजन वाले विमान टी-337 जी में तीन यात्री और एक पायलट सवार था.

3:22 PM. 19 Jul 22 3:22 PM. 19 Jul

अमरावती में मकान ढहने से दो लोगों की मौत, तीन घायल

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में मंगलवार सुबह मकान ढहने से दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. घटना नागपुर से करीब 150 किलोमीटर दूर जिले के चंदूर बाजार तालुका के फुबगांव गांव की है. अमरावती में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है. एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि ढांचा गिरने से मकान में रहने वालों में से दो लोगों की मौत हो गई. उन्होंने कहा कि तीन अन्य लोगों को बचा लिया गया और घटना में आई चोट के इलाज के लिए अमरावती जिला अस्पताल में भेजा गया है.

3:22 PM. 19 Jul 22 3:22 PM. 19 Jul

दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन में तकनीकी खामी के चलते सेवा बाधित

दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन के एक खंड में मंगलवार को तकनीकी खामी के कारण सेवाओं में विलंब हुआ. ब्लू लाइन सेवा द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा के इलेक्ट्रॉनिक सिटी और वैशाली के बीच संचालित होती है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने ट्वीट किया कि ब्लू लाइन अपडेट: इन्द्रप्रस्थ से यमुना बैंक के बीच सेवाओं में विलंब. अन्य लाइनों में सेवा सामान्य. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तकनीकी खामी के कारण मेट्रो सेवा में विलंब हुआ.

3:22 PM. 19 Jul 22 3:22 PM. 19 Jul

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना 15,528 नए मामले दर्ज, 25 की मौत

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 15,528 नए मामले सामने आए हैं और करीब 16,113 लोग डिस्चार्ज हुए. हालांकि, इस दौरान कोरोना से 25 लोगों की मौत हुई है. में कोरोना के कुल मामलों की 4,37,83,062 तक पहुंच गई है, जबकि सक्रिय मामले: 1,43,654 हैं.

3:22 PM. 19 Jul 22 3:22 PM. 19 Jul

महाराष्ट्र के सोलापुर में महिला की शिकायत पर भाजपा नेता पर दुष्कर्म का मामला दर्ज

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के एक भाजपा के एक नेता पर 32 वर्षीय एक महिला के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक कमरे में महिला के साथ भाजपा नेता का एक वीडियो वायरल होने के बाद श्रीकांत देशमुख ने पार्टी के सोलापुर जिलाध्यक्ष का पद छोड़ दिया था. अधिकारी ने बताया कि महिला का आरोप है कि देशमुख ने शादी का झांसा देकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए और पुणे, मुंबई तथा सोलापुर में कई बार उनका यौन शोषण किया. उन्होंने बताया कि यहां डेक्कन जिमखाना पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार) और 377 (अप्राकृतिक अपराध) के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसे आगे की जांच के लिए सोलापुर पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया था.

3:22 PM. 19 Jul 22 3:22 PM. 19 Jul

हरियाणा के हिसार में सेना में नौकरी देने के नाम ठगी करने वाला गिरफ्तार

हिसार पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से एक व्यक्ति को लोगों को सेना में नौकरी दिलाने के बहाने 13 लोगों से 80 लाख रुपये ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान दिनाजपुर (पश्चिम बंगाल) जिले के तारिकुल चौधरी उर्फ अमन के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि आरोपी को हिसार अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. पुलिस ने बताया उन्हें एक व्यक्ति द्वारा सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 13 युवकों से कथित तौर पर 80 लाख रुपये ठगने की शिकायत मिली थी. सभी 13 पीड़ित हिसार जिले के जुगलन और घिराई गांव के थे. शिकायत के बाद सदर पुलिस ने पिछले साल 30 दिसंबर को आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 (धोखाधड़ी), 406 (आपराधिक विश्वासघात), 467 (जालसाजी), 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी), और 471 के तहत मामला दर्ज किया था.

3:22 PM. 19 Jul 22 3:22 PM. 19 Jul

केरल कांग्रेस केअध्यक्ष ने एमएस मणि के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर मांगी माफी

केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) अध्यक्ष के सुधाकरन ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता और पूर्व मंत्री एमएम मणि के खिलाफ अपनी अपमानजनक टिप्पणी पर माफी मांगते हुए कहा कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था. महिला कांग्रेस द्वारा सोमवार को वामपंथी विधायक के चेहरे के साथ एक चिंपैंजी का कट-आउट लेकर विरोध-प्रदर्शन करने के कुछ घंटों बाद सुधाकरन ने नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में इस कृत्य को सही ठहराया और वाम नेता के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि वह इसकी तरह दिखते हैं. महिला कांग्रेस ने एक महिला विधायक के खिलाफ कथित टिप्पणी के लिए मणि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें मणि के चेहरे के साथ एक चिंपैंजी का कट-आउट था. महिला संगठन ने बाद में मणि से माफी मांगी.

3:22 PM. 19 Jul 22 3:22 PM. 19 Jul

राजस्थान के टोडारायसिंह नगरपालिका चैयरमेन और रेनबसेरा कर्मी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की एक टीम ने राजस्थान के टोंक जिले में टोडारायसिंह नगरपालिका चैयरमेन व रेनबसेरा कर्मी (प्राईवेट) व्यक्ति को परिवादी से डेढ़ लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि नगरपालिका टोडारायसिंह के चैयरमेन आरोपी भरतलाल सैनी ने अपने निजी सचिव दिनेश सैनी के मार्फत परिवादी से उसके द्वारा काटी जाने वाली कॉलानी में किसी प्रकार का विवाद नहीं करवाने की एवज में साढ़े तीन लाख रुपये रिश्वत की मांगी थी. उन्होंने बताया कि शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने आरोपी भरतलाल सैनी और रेनबसेरा कर्मी दिनेश कुमार सैनी को परिवादी से डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि आरोपी परिवादी से 20 हजार रुपये रिश्वत राशि पूर्व में ही सत्यापन के दौरान वसूल की गई थी. आरोपियों के घर एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है.

मुख्य बातें

Breaking News Latest Updates: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन है. विपक्ष की उम्मीदवार मारग्रेट अल्वा आज उपराष्ट्रपति पद के लिए पर्चा दाखिल करेंगी. पार्श्व गायक भूपिंदर सिंह का आज मुंबई में अंतिम संस्कार किया जाएगा. सोमवार की शाम को 82 साल की उम्र में निधन हो गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >