Breaking News: भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने की कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से की मुलाकात
Copied link
Breaking News Live update: कृषि कानूनों (Farm laws)के खिलाफ किसानों का आंदोलन (Farmers Protest 2020)लगातार जारी है. कच्छ में किसानों से पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे मुलाकात. दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस की दूसरी लहर. रूस से मिसाइल सिस्टम खरीदने को लेकर तुर्की से नाराज हुआ अमेरिका, लगाये कई प्रतिबंध. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ LIVE UPDATE….
11:16 PM. 15 Dec 2011:16 PM. 15 Dec
भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने की कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से की मुलाकात
दिल्ली में भारतीय किसान यूनियन (किसान) के सदस्यों ने कृषि भवन में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की.
11:16 PM. 15 Dec 2011:16 PM. 15 Dec
हरियाणा सरकार ने बस स्टैंड की दुकानों का माफ किया किराया
हरियाणा सरकार ने 1 अप्रैल से 31 जुलाई, 2020 तक की अवधि के लिए हरियाणा रोडवेज के बस स्टैण्ड पर स्थित दुकानों का पूरा किराया माफ करने का निर्णय लिया है. इन दुकानों का बाकी किराया भी 50 फीसदी माफ किया जायेगा.
तमिलनाडु में कई जगहों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, शिकायत मिलने के बाद विभाग ने की रेड.
7:42 PM. 15 Dec 207:42 PM. 15 Dec
हार के आभास से ममता बनर्जी हताशा
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष परहमले की निंदा की है. उन्होंने कहा कि, पश्चिम बंगाल में भी भाजपा भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी. हार का आभास होने के बाद ममता बनर्जी हताशा हो गई है.
7:42 PM. 15 Dec 207:42 PM. 15 Dec
नर्सों की हड़ताल से बढ़ी मरीजों की परेशानी
एम्स में चल रही नर्सों की हड़ताल के कारण मरीजों और उनके परीजनों को हो रही है परेशानी.
7:42 PM. 15 Dec 207:42 PM. 15 Dec
एनसीबी ने ने फिल्म अभिनेता अर्जुन रामपाल को पूछताछ के लिए बुलाया
ड्रग्स कनेक्शन के मामले में एनसीबी ने ने फिल्म अभिनेता अर्जुन रामपाल को पूछताछ के लिए बुलाया. पहले भी कर चुकी है पूछताछ
7:42 PM. 15 Dec 207:42 PM. 15 Dec
आईआईटी मद्रास में 1 दिसंबर से अबतक 183 विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव
आईआईटी मद्रास में 1 दिसंबर से अबतक 183 विद्यार्थी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है.
7:42 PM. 15 Dec 207:42 PM. 15 Dec
गौरक्षा कानून पर भिड़े विधायक
कर्नाटक विधान परिषद में गौरक्षा कानून पर भिड़े विधायक, सभापति को कुर्सी से उतारने की कोशिश, विधान परिषद स्थगित.
7:42 PM. 15 Dec 207:42 PM. 15 Dec
कोरोना से मौत
नौसेना के वरिष्ठतम सबमरीन वाइस एडमिरल श्रीकांत की कोरोनावायरस संबंधित बीमारी से मौत.
7:42 PM. 15 Dec 207:42 PM. 15 Dec
धमाके से दहला अफगानिस्तान
धमाके से दहला अफगानिस्तान, विस्फोट में मारे गये काबुल के डिप्टी गवर्नर
7:42 PM. 15 Dec 207:42 PM. 15 Dec
नहीं होगा संसद का शीतकालीन सत्र
कोरोना संक्रमण के कारण इस बार संसद का शीतकालीन सत्र आयोजित नहीं किया जाएगा. अब सीधा जनवरी में शुरू होगा संसद का बजट सत्र.
7:42 PM. 15 Dec 207:42 PM. 15 Dec
बीते 24 घंटे में कोरोना से 354 लोगों की मौत
देश में कोरोना के 22 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आये हैं. बीते 24 घंटे में कोरोना से 354 लोगों की मौते हुई हैं.
7:42 PM. 15 Dec 207:42 PM. 15 Dec
बीजेपी के बड़े नेता शुरू करेंगे किसानों के बीच पंचायत
किसान आंदोलन के बीच आज से उत्तर प्रदेश में बीजेपी के बड़े नेता शुरू करेंगे किसानों के बीच पंचायत.
2:53 PM. 15 Dec 202:53 PM. 15 Dec
चुनाव आयोग से मिलेगा बीजेपी प्रतिनिधिमंडल
पश्चिम बंगाल की लचर कानून व्यवस्था को लेकर चुनाव आयोग से मिलेगा बीजेपी प्रतिनिधिमंडल
2:53 PM. 15 Dec 202:53 PM. 15 Dec
अन्ना हजारे किसान आंदोलन से नहीं जुडेंगे
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि, मुझे नहीं लगता कि अन्ना हजारे किसान आंदोलन से जुडेंगे, क्योंकि हमने किसानों का कोई अहित नहीं किया.
2:53 PM. 15 Dec 202:53 PM. 15 Dec
कुछ लोग किसानों को गुमराह कर रहे हैं
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बयान- कुछ लोग किसानों को गुमराह कर रहे हैं. इससे पहले गडकरी ने कहा था कि राजनीतिक नेताओं का राजनीति करने का अधिकार है. सही बात राजनीतिक पार्टियां बताएं, किसान संगठन या किसान बताएं हम वो बदलाव करने के लिए तैयार हैं.
2:53 PM. 15 Dec 202:53 PM. 15 Dec
मंत्रिमंडल में भ्रष्टाचार खत्म करने की मांग
राजस्थान में कांग्रेस के विधायक भरत सिंह ने सीएम अशोक गहलोत को लिखा पत्र, मंत्रिमंडल में भ्रष्टाचार खत्म करने की मांग की
2:53 PM. 15 Dec 202:53 PM. 15 Dec
विधानसभा चुनाव में एसपी छोटे दलों के साथ करेगी गठबंधन
यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा- विधानसभा चुनाव में एसपी छोटे दलों के साथ भी गठबंधन करेगी
1:00 PM. 15 Dec 201:00 PM. 15 Dec
IRCTC अब करायेगा रामेश्वरम,जगन्नाथ पुरी व अन्य तीर्थ स्थलों की यात्रा
पूर्व मध्य रेल जोन में कोविड के बाद पहली ट्रिप आस्था सर्किट स्पेशल ट्रेन से दक्षिण भारत के तीर्थ स्थलों कन्याकुमारी, रामेश्वरम, जगन्नाथपुरी आदि की यात्रा होगी. इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आइआरसीटीसी) 31 जनवरी से 13 रात व 14 दिन तक तीर्थ स्थलों का दर्शन करायेगा. वापसी 13 फरवरी को होगी. स्लीपर क्लास में यात्रा सहित नाश्ता, खाना, घुमने के लिए बस, रहने के लिए धर्मशाला की व्यवस्था आदि पर प्रत्येक यात्री 13 हजार 230 रुपये खर्च होंगे.
1:00 PM. 15 Dec 201:00 PM. 15 Dec
चुनाव होने तक पंचायती राज व्यवस्था के लिए समूह या समिति गठित कर सकती है सरकार
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री आलमगीर आलम ने कहा है कि जब तक पंचायत चुनाव नहीं हो जाता है, तब तक के लिए पंचायती राज व्यवस्था के संचालन के लिए सरकार वैकल्पिक व्यवस्था करेगी. इसके तहत हर पंचायत में समूह या समिति के गठन का विचार किया जा रहा है. इस समूह या समिति में पंचायती राज व्यवस्था में काम कर चुके जनप्रतिनिधियों को ही शामिल किया जायेगा.
1:00 PM. 15 Dec 201:00 PM. 15 Dec
Posted by: Pritish Sahay
मुख्य बातें
Breaking News Live update: कृषि कानूनों (Farm laws)के खिलाफ किसानों का आंदोलन (Farmers Protest 2020)लगातार जारी है. कच्छ में किसानों से पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे मुलाकात. दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस की दूसरी लहर. रूस से मिसाइल सिस्टम खरीदने को लेकर तुर्की से नाराज हुआ अमेरिका, लगाये कई प्रतिबंध. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ LIVE UPDATE….