Breaking News: छिंदवाड़ा रैली में पूर्व सीएम कमलनाथ ने दिये राजनीति से सन्यास के संकेत, कहा- अब मुझे आराम चाहिए
Copied link
Breaking News Live update : कृषि कानूनों (Farm laws) के खिलाफ किसानों का आंदोलन (Farmers Protest 2020) लगातार जारी है. कोरोना वायरस को लेकर अच्छी खबर है. देश में कोरोना वैक्सीन के स्टोरेज की तैयारियां तेज हो गई है. केन्द्र की ओर से राज्यों को भेजे जा रहे हैं जरूरी उपकरण. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ेगी जिसन मांझी की पार्टी. 18 दिसंबर की बैठक में होगा गठबंधन पर फैसला. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ LIVE UPDATE….
10:02 PM. 14 Dec 2010:02 PM. 14 Dec
पूर्व सीएम कमलनाथ ने दिये राजनीति से सन्यास के संकेत
बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. उन्हें अब जेड कैटेगरी की सुरक्षा के साथ बुलेटप्रूफ कार भी मिलेगा.
7:56 PM. 14 Dec 207:56 PM. 14 Dec
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की
किसान आंदोंलन को लेकर हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की.
7:56 PM. 14 Dec 207:56 PM. 14 Dec
आतंकियों ने की फायरिंग
पीडीपी नेता के निजी सुरक्षा अधिकारी पर आतंकियों ने की फायरिंग, फायरिंग में हुई मौत (टीवी न्यूज)
7:56 PM. 14 Dec 207:56 PM. 14 Dec
टल गया बड़ा हादसा
बाल-बाल बचे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, सड़क से फिसल कर गड्ढे में गिर गई थी कार. टल गया बड़ा हादसा. (टीवी न्यूज)
7:56 PM. 14 Dec 207:56 PM. 14 Dec
औद्योगिक हस्तियों के साथ आज वित्त मंत्रियों की बैठक
दिल्ली में बजट से पहले औद्योगिक जगत की हस्तियों के साथ आज वित्त मंत्रियों की होगी बैठक
7:56 PM. 14 Dec 207:56 PM. 14 Dec
दिल्ली नगर निगम के मेयर ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर ही अपना काम शुरू किया
सीएम अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे नगर निगम के मेयर मुख्यमंत्री आवास के बाहर से ही अपना कामकाज शुरू कर रहे हैं.
7:56 PM. 14 Dec 207:56 PM. 14 Dec
बीते 24 घंटे में कोरोना के 27,071 नए मामले
बीते 24 घंटे में कोरोना के 27,071 नए मामले सामने आये हैं. जिसमें 336 लोगों की मौत हो गई है.
7:56 PM. 14 Dec 207:56 PM. 14 Dec
ये सब पाखण्ड है- प्रकाश जावड़ेकर
सीएम केजरीवाल के उपवास पर प्रकाश जावड़ेकर ने कसा तंज, कहा- ये सब पाखण्ड है
7:56 PM. 14 Dec 207:56 PM. 14 Dec
आईआईटी मद्रास में 71 लोग कोरोना पॉजिटिव
चेन्नई स्थित आईआईटी मद्रास में कोरोना का कहर, 71 लोग कोरोना पॉजिटिव. संस्थान के लैब, लाइब्रेरी को बंद किया गया
7:56 PM. 14 Dec 207:56 PM. 14 Dec
किसानों का आंदोलन जारी
किसानों का जारी है आंदोलन, सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शन का आज 19वां दिन, प्रदर्शनकारी किसान कर रहे हैं भूख हड़ताल
1:20 PM. 14 Dec 201:20 PM. 14 Dec
कोरोना वैक्सीन के स्टोरेज की तैयारियां तेज
कोरोना वैक्सीन को लेकर एक अच्छी खबर है. देश में इसके स्टोरेज की तैयारियां तेज हो गई हैं, केन्द्र की ओर से राज्यों को भेजे जा रहे हैं जरूरी उपकरण.
1:20 PM. 14 Dec 201:20 PM. 14 Dec
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव लड़ेगी जीनत मांझी की पार्टी
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार खड़े करेगी. हार के बाहर अगले साल होने वाले इस चुनाव में लड़ने के लिए हम गठबंधन करेगा या अकेली ही उतरेगा, इस पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी मंथन करेगी. राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक इस पर 18 दिसंबर को बुलायी गयी है.
1:20 PM. 14 Dec 201:20 PM. 14 Dec
राजद के कई पदाधिकारियों पर गिरेगी गाज
राष्ट्रीय जनता दल हालिया विधानसभा चुनाव में अपने हारे प्रत्याशियों से हार का कारण पूछ रहा है. हालांकि, वह विभिन्न स्तरों पर भी हार की समीक्षा कर रहा है. फिलहाल राजद आलाकमान पूरी तरह गंभीर है. पार्टी के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक प्रत्याशियों की पुख्ता रिपोर्ट पर ही राजद ने हार का कारण बने दो जिला अध्यक्षों समेत करीब 120 से अधिक पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है.
1:20 PM. 14 Dec 201:20 PM. 14 Dec
जनवरी से अफसरों के हाथ गांव की सरकार
दिसंबर में ही राज्य में ‘गांव की सरकार’ का कार्यकाल खत्म हो जायेगा. इसके बाद ‘गांव की सरकार’ की कमान अफसरों के हाथ में होगी. 64700 जनप्रतिनिधियों के सारे अधिकार अफसरों के पास होंगे. गांवों को फिर से अपनी सरकार के बनने का इंतजार होगा. बताते चलें कि दिसंबर 2015 में पंचायत चुनाव हुआ था और पांच साल का कार्यकाल दिसंबर में पूरा हो जायेगा. ऐसे में फिर से गांव की सरकार के लिए चुनाव संपन्न होने का इंतजार रहेगा.
1:20 PM. 14 Dec 201:20 PM. 14 Dec
बंगाल के कटवा में एक और भाजपा कार्यकर्ता की हत्या
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले ही राज्य की तृणमूल कांग्रेस की सरकार और भारतीय जनता पार्टी के बीच राजनीतिक लड़ाई विकराल रूप लेने लगी है. इसी कड़ी में एक और भाजपा कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया है. पूर्वी बर्दवान (कटवा) जिले के पूर्वस्थली उत्तर विधानसभा क्षेत्र के एक सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता सुखदेव प्रमाणिक की हत्या कर दी गयी है. भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर हत्या का आरोप लगाया है.
1:20 PM. 14 Dec 201:20 PM. 14 Dec
आज से महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है
आज से महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है. सत्र से एक दिन पहले सीएम उद्धव ठाकरे ने विपक्ष पर हमला किया, उन्होंने कहा कि ‘अन्नदाता’ को आतंकी कहनेवाले इंसान कहलाने के लायक नहीं. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि देवेंद्र फडणवीस ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में अघोषित आपातकाल है. तो, दिल्ली में क्या हो रहा है? आप ‘अन्नदाता’ को आतंकवादी कह रहे हैं. जो भी किसानों को आतंकवादी कहता है, वह इंसान कहलाने लायक नहीं है.
1:20 PM. 14 Dec 201:20 PM. 14 Dec
Posted by : Pritish Sahay
मुख्य बातें
Breaking News Live update : कृषि कानूनों (Farm laws) के खिलाफ किसानों का आंदोलन (Farmers Protest 2020) लगातार जारी है. कोरोना वायरस को लेकर अच्छी खबर है. देश में कोरोना वैक्सीन के स्टोरेज की तैयारियां तेज हो गई है. केन्द्र की ओर से राज्यों को भेजे जा रहे हैं जरूरी उपकरण. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ेगी जिसन मांझी की पार्टी. 18 दिसंबर की बैठक में होगा गठबंधन पर फैसला. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ LIVE UPDATE….