Breaking News Live update : मध्यप्रदेश के पूर्व विधायक अजय चौरे ने भाजपा की सदस्यता ली

Breaking News Live update : पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस (coronavirus) के 29,398 नए मामले सामने आये हैं. इधर कृषि कानूनों (Farm laws) के खिलाफ किसानों का आंदोलन (Farmers Protest 2020) जारी है. लालू यादव (Lalu Yadav) से संबंधित चारा घोटाले (Fodder Scam) के चार मामलों में से एक मामले में जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई. सुनवाई अगले छह सप्ताह तक के लिए स्थगित कर दी. गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल (west bengal) के DGP वा मुख्य सचिव को 14 दिसंबर को पेश होने का समन जारी किया है. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ LIVE UPDATE….

1:53 AM. 12 Dec 20 1:53 AM. 12 Dec

मध्यप्रदेश के पूर्व विधायक अजय चौरे ने भाजपा की सदस्यता ली

मध्यप्रदेश के पूर्व कांग्रेस विधायक अजय चौरे ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली. इस बारे में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी दी.

1:53 AM. 12 Dec 20 1:53 AM. 12 Dec

पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, डीजीपी 14 दिसंबर को दिल्ली नहीं जायेंगे, राज्य सरकार ने कहा

पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, डीजीपी 14 दिसंबर को दिल्ली नहीं जायेंगे. राज्य सरकार ने आज यह बात कही उन्हें गृह मंत्रालय ने तलब किया है.

1:53 AM. 12 Dec 20 1:53 AM. 12 Dec

डांसर-कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को दिल का दौरा पड़ा, कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती

डांसर-कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को दिल का दौरा पड़ा, कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती

1:53 AM. 12 Dec 20 1:53 AM. 12 Dec

पंजाब में नाइट कर्फ्यू एक जनवरी 2021 तक लागू

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पंजाब में नाइट कर्फ्यू एक जनवरी 2021 तक लागू कर दिया गया है. साथ ही लोगों के जमा होने पर प्रतिबंध लगाया गया है.

8:23 PM. 11 Dec 20 8:23 PM. 11 Dec

मेघालय के CM कॉनराड संगमा कोरोना पॉजिटिव

मेघालय के CM कॉनराड संगमा कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. उन्होंने खुद ट्‌वीट कर इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर दिया है,उनमें कोरोना के माइल्ड लक्षण हैं.

7:49 PM. 11 Dec 20 7:49 PM. 11 Dec

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता प्रकाश जावड़ेकर

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि कल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले पर जिस तरह से हमला हुआ, वो बहुत निंदनीय है. गृह मंत्रालय ने रिपोर्ट मंगाई है लेकिन पश्चिम बंगाल सरकार ही ऐसा माहौल बना रही है, ये लोकतंत्र नहीं है. बाकी विपक्षी पार्टियां अब क्यों चुप हैं?

7:49 PM. 11 Dec 20 7:49 PM. 11 Dec

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान यूनियन के साथ छह दौर की बातचीत हुई. सरकार का लगातार आग्रह था कि कानून के वो कौन से प्रावधान हैं जिन पर किसान को आपत्ति है, कई दौर की बातचीत में ये संभव नहीं हो सका.

7:49 PM. 11 Dec 20 7:49 PM. 11 Dec

रोहित शर्मा ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया

क्रिकेटर रोहित शर्मा ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है. वे 14 को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे.

7:49 PM. 11 Dec 20 7:49 PM. 11 Dec

घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि कल हुई घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, वे हमारे लोकतांत्रिक ताने-बाने पर एक धब्बा हैं. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को शर्मिंदा किया.

7:49 PM. 11 Dec 20 7:49 PM. 11 Dec

700 प्रेस कॉन्फ्रेंस और 700 चौपाल

भारतीय जनता पार्टी आज से नए कृषि बिलों पर देश के सभी ज़िलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस और चौपाल आयोजित करेगी. आने वाले दिनों में 700 प्रेस कॉन्फ्रेंस और 700 चौपाल आयोजित की जाएंगी.

7:49 PM. 11 Dec 20 7:49 PM. 11 Dec

संजय राउत ने की शरद पवार को यूपीए अध्यक्ष बनाने की वकालत

शिवसेना नेता संजय राउत ने शरद पवार के यूपीए अध्यक्ष बनाये जाने की वकालत की है. संजय राउत ने कहा कि अगर शरद पवार को यूपीए का अध्यक्ष बनाया जाता है तो उन्हें खुशी होगी. उन्होंने कहा कि उन्होंने यह सुना है कि शरद पवार ने इस प्रस्ताव को व्यक्तिगत रूप से मना कर दिया है. साथ ही संजय राउत ने कहा कि अगर अधिकारिक रूप से इस तरह का कोई प्रस्ताव आता है तो हम उसका समर्थन करेंगे.

7:49 PM. 11 Dec 20 7:49 PM. 11 Dec

टेरर लिंक मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

STF ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम से टेरर लिंक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

7:49 PM. 11 Dec 20 7:49 PM. 11 Dec

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछला

विदेशी कोषों की आवक जारी रहने और रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी तथा आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 250 अंक से अधिक बढ़ गया.

7:49 PM. 11 Dec 20 7:49 PM. 11 Dec

बंगाल के डीजी और मुख्य सचिव तलब , गृह मंत्रालय ने पेश होने को कहा

गुरुवार को कोलकाता के डायमंड हार्बर इलाके में बीजेपी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर पथराव की घटना हुई जि सके बाद राज्‍यपाल धनखड़ ने आरोप लगाया था कि राज्‍य में सरकारी मशीनरी पूरी तरह फेल हो चुकी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मामले में केंद्र बड़ी कार्रवाई कर सकता है, बंगाल के डीजी और मुख्य सचिव तलब को किया गया है.

5:31 PM. 11 Dec 20 5:31 PM. 11 Dec

जेल से बाहर आने के लिए लालू को अभी और करना होगा इंतजार

जेल से बाहर आने के लिए लालू को अभी और इंतजार करना होगा. चारा घोटाले के चार मामलों में से एक मामले में जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई. सुनवाई अगले छह सप्ताह तक के लिए स्थगित कर दी.

5:31 PM. 11 Dec 20 5:31 PM. 11 Dec

Posted by: Amitabh Kumar

5:21 PM. 11 Dec 20 5:21 PM. 11 Dec

प्लास्टिक के बढ़ रहे उपयोग पर हाइकोर्ट सख्त

राजधानी पटना समेत पूरे राज्य में प्लास्टिक के लगातार बढ़ रहे उपयोग और उससे हो रहे कचरे पर चिंता जाहिर करते हुए पटना हाइकोर्ट ने बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से 15 दिसंबर तक जवाब तलब किया है.

5:21 PM. 11 Dec 20 5:21 PM. 11 Dec

अमेरिका में होगा फाइजर कोरोना वैक्सीन का इस्तेमाल

अमेरिका में कोरोना वैक्सीन फाइजर के आपातकालीन इस्तेमाल करने की सिफारिश की गयी है. अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) सलाह देने वाले विशेषज्ञों ने फाइजर बायोएनटक कोरोना वैक्सीन के लिए आपाताकालीन स्वीकृति की सिफारिश की है.

5:21 PM. 11 Dec 20 5:21 PM. 11 Dec

विमान सेवा पर कुहासे का असर, फ्लाइट कैंसिल

स्पाइसजेट की अहमदाबाद से पटना आनेवाली फ्लाइट SG8719 यहां उतरने वाली पहली फ्लाइट थी जो 3.33 घंटा देरी से दोपहर 11.18 में लैंड हुई. इसके साथ अन्य 13 फ्लाइटें भी पटना एयरपोर्ट पर देर से आयीं और गयीं. जो विमान दो-तीन घंटे देर आये और गये उनके यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी. उनमें से कई ने देरी को लेकर हंगामा भी किया.

5:21 PM. 11 Dec 20 5:21 PM. 11 Dec

नशे में धुत बारातियों ने की फायरिंग

भवनाथपुर बस्ती निवासी शैलेंद्र सिंह के घर बुधवार की रात औरंगाबाद के बेरी गांव से आयी बारात में चली गोली से रांची निवासी ठेकेदार अरविंद सिंह (40) की मौत हो गयी. गोली किससे चली इसका खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस अनुराज होटल का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जहां घटना घटी थी. जांघ में गोली लगने के बाद कुछ बाराती उन्हें मेदिनीनगर स्थित मेदिनी रॉय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में पहुंचाकर भाग गये.

मुख्य बातें

Breaking News Live update : पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस (coronavirus) के 29,398 नए मामले सामने आये हैं. इधर कृषि कानूनों (Farm laws) के खिलाफ किसानों का आंदोलन (Farmers Protest 2020) जारी है. लालू यादव (Lalu Yadav) से संबंधित चारा घोटाले (Fodder Scam) के चार मामलों में से एक मामले में जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई. सुनवाई अगले छह सप्ताह तक के लिए स्थगित कर दी. गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल (west bengal) के DGP वा मुख्य सचिव को 14 दिसंबर को पेश होने का समन जारी किया है. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ LIVE UPDATE….

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >