Breaking News : हाथरस के मामले पर बोलीं सोनिया गांधी- ये कैसी सरकार
Copied link
Breaking News LIVE : Babri Masjid विध्वंस मामले में ((Demolition of the Babri Masjid) ) अदालत का फैसला आ गया है. CBI की विशेष अदालत ने बुधवार को सभी आरोपियों को बरी कर दिया है. दुनियाभर में अब तक Coronavirus से 33,511,752 लोग संक्रमित हो चुके हैं. Bihar Election 2020 को लेकर सरगर्मी तेज है. Hathras gangrape victim का पुलिस ने भारी विरोध के बावजूद अंतिम संस्कार करा दिया. हर बडी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
3:38 AM. 1 Oct 203:38 AM. 1 Oct
हाथरस के मामले पर बोलीं सोनिया गांधी- ये कैसी सरकार
उस बच्ची को अनाथों की तरह पुलिस के ज़ोर से जला दिया गया. ये कैसा न्याय है? ये कैसी सरकार है? आपको लगता है कि आप कुछ भी कर लेंगे और देश देखता रहेगा? बिलकुल नहीं ! देश बोलेगा अन्याय के खिलाफ। मैं कांग्रेस की तरफ से हाथरस पीड़ित परिवार के न्याय की मांग के साथ खड़ी हूं
1:47 AM. 1 Oct 201:47 AM. 1 Oct
महाराष्ट्र में लॉकडाउन 31 अक्टूबर तक बढ़ाया गया
महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन को और आगे बढ़ाने का फैसला लिया है. राज्य में 31 अक्टूबर तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है. इस बीच राहत की खबर भी है 5 अक्टूबर से 50 फीसदी क्षमता के साथ होटल्स, फूड कोर्ट्स, रेस्त्रां और बार को खोलने की अनुमति भी दी जायेगी.
हाथरस पीड़िता के परिवार वालों को मिलेगा 25 लाख मुआवजा, मकान और सरकारी नौकरी
हाथरस पीड़िता के परिवार वालों को मिलेगा 25 लाख मुआवजा, मकान और सरकारी नौकरी
9:32 PM. 30 Sept 209:32 PM. 30 Sept
पेरिस और आसपास के इलाकों में भयंकर धमाका हुआ
पेरिस और आसपास के इलाकों में भयंकर धमाका हुआ. इस बात की खबर न्यूज एजेंसी रायटर्स ने दी है.
8:37 PM. 30 Sept 208:37 PM. 30 Sept
स्थगित नहीं होगी 4 अक्तूबर को होने वाली सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा
सुप्रीम कोर्ट ने आज कहा कि 4 अक्तूबर को होने वाली सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा स्थगित नहीं होगी.
7:30 PM. 30 Sept 207:30 PM. 30 Sept
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि न्यायालय ने जो कहा है कि ये कोई साजिश नहीं थी, ये ही निर्णय अपेक्षित था. हमें उस एपिसोड को भूल जाना चाहिए,अब अयोध्या में राम मंदिर बनने जा रहा है. अगर बाबरी का विध्वंस नहीं होता तो आज जो राम मंदिर का भूमिपूजन हुआ है वो दिन हमें देखने को नहीं मिलता.
7:30 PM. 30 Sept 207:30 PM. 30 Sept
32 आरोपी बरी
बाबरी विध्वंस मामले में आडवाणी, जोशी, कल्याण सिंह सहित सभी 32 आरोपी बरी
7:30 PM. 30 Sept 207:30 PM. 30 Sept
फैसला पढ़ना शुरू
अदालत में स्पेशल जज अपना फैसला पढ़ना शुरू कर चुके है. शुरुआत में पूरे मामले की ब्रीफिंग की जा रही है.
7:30 PM. 30 Sept 207:30 PM. 30 Sept
चंद मिनटों के बाद अदालत की सुनवाई शुरू होगी
चंद मिनटों के बाद अदालत की सुनवाई शुरू होगी. कोर्ट रूम में साक्षी महाराज, वेंदाती महाराज, विनय कटियार और अन्य लोग बैठे हैं.
7:30 PM. 30 Sept 207:30 PM. 30 Sept
कड़े सुरक्षा घेरे में लिया गया अदालत परिसर
अयोध्या में बाबरी मस्जिद ढहाए जाने के मामले में बुधवार को सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा फैसला सुनाए जाने से पहले अदालत परिसर को त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में ले लिया गया. उच्च न्यायालय के कैसरबाग स्थित पुराने परिसर में विशेष सीबीआई अदालत के आसपास ज्यादातर चौराहों पर बैरिकेडिंग की गई और कैसरबाग बस अड्डे की तरफ जाने वाली बसों का रास्ता भी बदला गया. अदालत परिसर की ओर जाने वाली सड़कों पर भी यातायात को बेहद नियंत्रित रखा गया है.
7:30 PM. 30 Sept 207:30 PM. 30 Sept
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाथरस की घटना पर वार्ता की और कहा है कि दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए.
7:30 PM. 30 Sept 207:30 PM. 30 Sept
सीबीआई न्यायाधीश एस के यादव अदालत पहुंचे
बाबरी मामला फैसला: सीबीआई न्यायाधीश एस के यादव अदालत पहुंचे.
7:30 PM. 30 Sept 207:30 PM. 30 Sept
कोर्ट पहुंचे विनय कटियार, साध्वी ऋतंभरा और चंपत राय
बाबरी विध्वंस केसः टीवी रिपोर्ट के अनुसार विनय कटियार, साध्वी ऋतंभरा और चंपत राय कोर्ट पहुंच चुके हैं.
7:30 PM. 30 Sept 207:30 PM. 30 Sept
हाथरस की घटना पर जांच हेतु तीन सदस्यीय SIT गठित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हाथरस की घटना पर जांच हेतु तीन सदस्यीय SIT गठित की गई है जिसमें अध्यक्ष सचिव गृह श्री भगवान स्वरूप एवं श्री चंद्रप्रकाश, पुलिस उपमहानिरीक्षक व श्रीमती पूनम, सेनानायक पीएसी आगरा सदस्य होंगे. SIT अपनी रिपोर्ट 7 दिन में प्रस्तुत करेगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस की घटना के लिए दोषी व्यक्तियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने और प्रभावी पैरवी करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं.
7:30 PM. 30 Sept 207:30 PM. 30 Sept
स्पेशल सीबीआई कोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात
बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में स्पेशल सीबीआई कोर्ट के फैसले से पहले अदालत के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.
7:30 PM. 30 Sept 207:30 PM. 30 Sept
स्पेशल जज कोर्ट पहुंच चुके हैं
बाबरी विध्वंस केस पर फैसला आज आने वाला है. स्पेशल जज कोर्ट पहुंच चुके हैं. 10.30 बजे कार्यवाही शुरू होगी.
7:30 PM. 30 Sept 207:30 PM. 30 Sept
ये अपमानजनक और अन्यायपूर्ण है…
पीडिता के अंतिम संस्कार का वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लिखा कि भारत की एक बेटी का रेप-क़त्ल किया जाता है, तथ्य दबाए जाते हैं और अन्त में उसके परिवार से अंतिम संस्कार का हक़ भी छीन लिया जाता है….ये अपमानजनक और अन्यायपूर्ण है…
7:30 PM. 30 Sept 207:30 PM. 30 Sept
29 सितंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 7,41,96,729 सैंपल टेस्ट
29 सितंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 7,41,96,729 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 10,86,688 सैंपल कल टेस्ट किए गए. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने यह जानकारी दी है.
7:30 PM. 30 Sept 207:30 PM. 30 Sept
भारत, चीन, रूस में कोरोना से मौत के आंकड़े पर डोनाल्ड ट्रंप ने उठाए सवाल
भारत, चीन, रूस में कोरोना से मौत के आंकड़े पर डोनाल्ड ट्रंप ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा है कि ये देश सही आंकड़ा नहीं दे रहे हैं.
7:30 PM. 30 Sept 207:30 PM. 30 Sept
कई राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में नए मामलों से ज़्यादा रिकवरी हो रही हैं
कई राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में नए मामलों से ज़्यादा रिकवरी हो रही हैं. हाल के दिनों में एक दिन में औसत 90,000 रिकवरी हुई हैं. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह जानकारी दी.
7:30 PM. 30 Sept 207:30 PM. 30 Sept
सुनवाई से पहले अदालत परिसर में सुरक्षा बढ़ाई गई
लखनऊ: स्पेशल सीबीआई कोर्ट आज बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में अपना फैसला सुनाएगी. अदालत ने सभी 32 आरोपियों को अदालत में उपस्थित रहने को कहा है. सुनवाई से पहले अदालत परिसर में सुरक्षा बढ़ाई गई.
7:30 PM. 30 Sept 207:30 PM. 30 Sept
ठाणे पश्चिम में एक कंपनी के ऑफिस में आग लगी
ठाणे पश्चिम में एक कंपनी के ऑफिस में आग लगी है. मौके पर फायर टेंडर मौजूद हैं. आग बुझाने का काम जारी है.
7:30 PM. 30 Sept 207:30 PM. 30 Sept
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हैं. राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से चुनाव आयोग की टीम मिलेगी.
7:30 PM. 30 Sept 207:30 PM. 30 Sept
कोर्ट के फैसले का हम सम्मान करेंगे
बाबरी मामले पर महंत धर्मदास ने कहा कि कोर्ट के फैसले का हम सम्मान करेंगे.
7:30 PM. 30 Sept 207:30 PM. 30 Sept
हमारी मांग थी कि मुख्यमंत्री आएं
हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिजनों ने कहा कि हमारी मांग थी कि मुख्यमंत्री आएं और हमारी सुनवाई हो.
1:05 PM. 30 Sept 201:05 PM. 30 Sept
पुलिस ने पीड़िता का करा दिया अंतिम संस्कार
भारी विरोध के बीच हाथरस गैंगरेप पीड़िता का मंगलवार देर रात अंतिम संस्कार कर दिया गया. पीड़िता का शव आधी रात को हाथरस पहुंचा था, जहां ग्रामीणों ने भारी विरोध किया, लेकिन पुलिस बल की तैनाती के बीच पीड़िता का अंतिम संस्कार कर दिया गया.
1:05 PM. 30 Sept 201:05 PM. 30 Sept
लोजपा आज खोलेगी पत्ता
एनडीए में अब भी लोजपा के बने रहने या बाहर निकलने को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है. भाजपा अब तक लोजपा के मामले को सुलझा नहीं पायी है, जिसके चलते जदयू के साथ सीट शेयरिंग का मामला आगे नहीं बढ़ पा रहा है. उम्मीद की जा रही है कि बुधवार को लोजपा का स्टैंड क्लीयर होने के एक-दो दिनों के अंदर एनडीए में सीट शेयरिंग का मामला सुलझ जायेगा.
1:05 PM. 30 Sept 201:05 PM. 30 Sept
एक अक्तूबर से 71 सीटों के लिए नामांकन शुरू हो जायेगा
एक अक्तूबर से विधानसभा चुनाव के पहले चरण 71 सीटों के लिए नामांकन शुरू हो जायेगा, लेकिन अब तक सत्ता के दावेदार दोनों बड़े गठबंधन एनडीए और महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे का स्वरूप स्पष्ट नहीं हो पाया है. अब तक भाजपा और लोजपा के बीच सीटों के बंटवारे का फाॅर्मूला तय नहीं हो पाया है.
1:05 PM. 30 Sept 201:05 PM. 30 Sept
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू कोरोना पॉजिटिव
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इस बात की जानकारी वाइस प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके दी गयी है. ट्वीट में बताया गया है कि उपराष्ट्रपति का रूटीन कोरोना टेस्ट हुआ जिसमें वे पॉजिटिव पाये गये हैं. वे एसिम्टोमैटिक हैं और पूरी तरह से स्वस्थ हैं. उन्हें होम कोरेंटिन रहने की सलाह दी गयी है. उनकी पत्नी ऊषा नायडू कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है.
1:05 PM. 30 Sept 201:05 PM. 30 Sept
प्रेसिडेंशियल डिबेट
अमेरिका में नया राष्ट्रपति (ameriki rashtrapati chunav) कौन होगा, इस फैसले से ठीक 35 दिन पहले आज वाशिंगटन में वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन (Joe Biden) के बीस प्रेसिडेंशियल डिबेट चल रही है.
1:05 PM. 30 Sept 201:05 PM. 30 Sept
हैदराबाद ने दर्ज की पहली जीत
फिरकी के फनकार राशिद खान की अगुवाई में अपने गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स को 15 रन से हराकर इस सत्र में पहली जीत दर्ज की.
1:05 PM. 30 Sept 201:05 PM. 30 Sept
Posted By : Amitabh Kumar
मुख्य बातें
Breaking News LIVE : Babri Masjid विध्वंस मामले में ((Demolition of the Babri Masjid) ) अदालत का फैसला आ गया है. CBI की विशेष अदालत ने बुधवार को सभी आरोपियों को बरी कर दिया है. दुनियाभर में अब तक Coronavirus से 33,511,752 लोग संक्रमित हो चुके हैं. Bihar Election 2020 को लेकर सरगर्मी तेज है. Hathras gangrape victim का पुलिस ने भारी विरोध के बावजूद अंतिम संस्कार करा दिया. हर बडी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…