Breaking News LIVE: जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर में ब्लास्��, सात गंभीर रूप से घायल
Copied link
Breaking News LIVE UPdates: यूक्रेन को 100 करोड़ डॉलर की मदद करेगा अमेरिका. हंगरी के पीएम विक्टर ओरबान ने कहा है कि, हंगरी रूसी ऊर्जा पर प्रतिबंध का समर्थन नहीं करता है. यूपी चुनाव में सह को काउंटिंग सेंटर्स पर हैकिंग की आशंका, जैमर लगाने की मांग.ताजा और अपडेट खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.
8:32 PM. 9 Mar 228:32 PM. 9 Mar
जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर में ब्लास्ट, सात गंभीर रूप से घायल
जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर में तेज विस्फोट हुआ है. विस्फोट में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. यह जानकारी एसएसपी ऊधमपुर ने दी.
7:54 PM. 9 Mar 227:54 PM. 9 Mar
नंबर वन ऑलराउंडर बने रवींद्र जडेजा
रवींद्र जडेजा टेस्ट रैंकिंग में दुनिया के नंबर वन ऑलराउंडर बन गए हैं. आईसीसी की ताजा रैंकिंग में उन्हें अपनी खास जगह बना ली है. जडेजा ने वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर को पीछे छोड़ा है. जडेजा ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शानदार प्रदर्शन किया था.
7:54 PM. 9 Mar 227:54 PM. 9 Mar
जम्मू-कश्मीर में विस्फोट
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के सलाथिया चौक पर विस्फोट की खबर है. बताया जा रहा है कि विस्फोट में 7 लोग घायल हो गए हैं.(आजतक न्यूज)
7:54 PM. 9 Mar 227:54 PM. 9 Mar
चुनाव के तारीखों की घोषणा आज
राज्य निर्वाचन आयोग आज करेगा दिल्ली नगर निगम चुनाव की तारीखों की घोषणा
7:54 PM. 9 Mar 227:54 PM. 9 Mar
पीएम मोदी का दो दिवसीय गुजरात दौरा
11 मार्च से पीएम मोदी का दो दिवसीय गुजरात दौरा, अहमदाबाद में करेंगे रोड शो.
7:54 PM. 9 Mar 227:54 PM. 9 Mar
कोरोना के 4,575 नए मामले
देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 4,575 नए मामले सामने आए हैं. कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 46,962 पर पहुंचे.
7:54 PM. 9 Mar 227:54 PM. 9 Mar
यूक्रेन से लौटे छात्रों से मिलेंगे सीएम योगी
यूक्रेन से गोरखपुर लौटे 15 छात्रों से आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे मुलाकात.
1:22 PM. 9 Mar 221:22 PM. 9 Mar
यूक्रेन को 100 करोड़ डॉलर की आर्थिक मदद
रुस यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच अमेरिका ने कहा है कि वो यूक्रेन को 100 करोड़ डॉलर की आर्थिक मदद देगा. वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि अमेरिका अब रूस से तेल, गैस और कोयले की खरीद नहीं करेगा. हालांकि उन्होंने कहा है कि यूरेनियम की खरीद जारी रहेगी.
1:22 PM. 9 Mar 221:22 PM. 9 Mar
रूस पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक हमला
यूक्रेन पर हमले को लेकर अमेरिका ने रूस पर कड़ा शिकंजा कसा है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूसी तेल के आयात पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है. रूसी हमले के मद्देनजर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिका और पश्चिमी देशों से कई बार रूसी तेल के आयात में कटौती का अनुरोध किया था. इसी कड़ी में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ऐलान किया है कि उनका देश रूस से तेल और गैस का आयात नहीं करेगा.
1:22 PM. 9 Mar 221:22 PM. 9 Mar
जदयू ने जारी की 11 उम्मीदवारों की सूची
जदयू ने विधान परिषद की स्थानीय प्राधिकार कोर्ट की 24 सीटों के चुनाव के लिए अपने सभी 11 उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने उम्मीदवारों की सूची जारी की. इस मौके पर सूचना एवं जनसंपर्क सह जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि आगामी विधान परिषद चुनाव में महिलाओं का 100 फीसदी वोट मिलेगा.
1:22 PM. 9 Mar 221:22 PM. 9 Mar
खत्म होगा झारखंड विधानसभा से यह परंपरा?
झारखंड विधानसभा की कार्यवाही से मुख्यमंत्री प्रश्नकाल की परंपरा हटायी जा सकती है. विधानसभा की नियम समिति ने इससे संबंधित अनुशंसा की है. स्पीकर रबींद्रनाथ महतो इस कमेटी के सभापति हैं. कमेटी ने कहा है कि विधानसभा की प्रक्रिया-कार्य संचालन नियमावली के नियम -52 को विलोपित किया जाये. विधानसभा की कार्य संचालन नियमावली की इस धारा में प्रावधान है कि सत्र के दौरान हर सोमवार आधे घंटे के लिए मुख्यमंत्री प्रश्नकाल होगा.
1:22 PM. 9 Mar 221:22 PM. 9 Mar
करोड़पति निकले जिला कल्याण कार्यालय में तैनात बड़ा बाबू
आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) ने सहार (भोजपुर) के पूर्व थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह और औरंगाबाद के जिला कल्याण कार्यालय के प्रधान लिपिक अमरेश राम पर आय से अधिक संपत्ति (डीए) मामले में एक साथ कार्रवाई की. मंगलवार को आनंद कुमार सिंह के बाढ़ के सहरी ग्राम स्थित पैतृक आवास और पटना के रूपसपुर थाने की अपर्णा कॉलोनी में किराये के मकान में तलाशी की गयी. वहीं, अमरेश राम के औरंगाबाद के जमहौर थाने के रामपुर ग्राम स्थित पैतृक घर, औरंगाबाद के वार्ड संख्या-13 में घर और कलेक्ट्रेट में स्थित जिला कल्याण कार्यालय में एक साथ रेड किया गया. इओयू की जांच में औरंगाबाद के जिला कल्याण कार्यालय में तैनात प्रधान लिपिक अमरेश राम करोड़पति निकले.आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) ने सहार (भोजपुर) के पूर्व थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह और औरंगाबाद के जिला कल्याण कार्यालय के प्रधान लिपिक अमरेश राम पर आय से अधिक संपत्ति (डीए) मामले में एक साथ कार्रवाई की. मंगलवार को आनंद कुमार सिंह के बाढ़ के सहरी ग्राम स्थित पैतृक आवास और पटना के रूपसपुर थाने की अपर्णा कॉलोनी में किराये के मकान में तलाशी की गयी. वहीं, अमरेश राम के औरंगाबाद के जमहौर थाने के रामपुर ग्राम स्थित पैतृक घर, औरंगाबाद के वार्ड संख्या-13 में घर और कलेक्ट्रेट में स्थित जिला कल्याण कार्यालय में एक साथ रेड किया गया. इओयू की जांच में औरंगाबाद के जिला कल्याण कार्यालय में तैनात प्रधान लिपिक अमरेश राम करोड़पति निकले.
मुख्य बातें
Breaking News LIVE UPdates: यूक्रेन को 100 करोड़ डॉलर की मदद करेगा अमेरिका. हंगरी के पीएम विक्टर ओरबान ने कहा है कि, हंगरी रूसी ऊर्जा पर प्रतिबंध का समर्थन नहीं करता है. यूपी चुनाव में सह को काउंटिंग सेंटर्स पर हैकिंग की आशंका, जैमर लगाने की मांग.ताजा और अपडेट खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.