Breaking News LIVE: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने कहा- आतंकवाद के किसी भी स्वरूप को स्वीकार नहीं किया जा सकता
Copied link
Breaking News LIVE: पश्चिम बंगाल में सीएम ममता बनर्जी आज कर सकती हैं मंत्रिमंडल विस्तार. भोपाल के हमीदिया अस्पताल के चाइल्ड वार्ड में लगी आग से 4 बच्चों की मौत. दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
4:04 AM. 10 Nov 2110:34 PM. 9 Nov
आतंकवाद किसी रूप में स्वीकार नहीं – भारत
संयुक्त राष्ट्र के ओपेन डिबेट में भारत ने कहा है कि आतंकवाद को किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता. इसके हर स्वरूप की निंदा की जानी चाहिए. विदेश राज्यमंत्री आरआर सिंह ने ओपेन डिबेट में कहा कि गृहयुद्ध जैसे हालात से जूझ रहे देशों में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की तमाम कोशिशों का विपरीत असर होता है. इसलिए आतंकवाद की हर स्तर पर निंदा होनी चाहिए. आतंकवाद का समर्थन करने वालों की भी निंदा की जानी चाहिए.
4:04 AM. 10 Nov 2110:34 PM. 9 Nov
समीर वानखेड़े का परिवार राज्यपाल से मिला
एनसीबी मुंबई के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े का पूरा परिवार मंगलवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिला. समीर की पत्नी क्रांति रेडकर वानखेड़े ने कहा कि उनके और उनके परिवार के साथ जो भी हो रहा है, उसके बारे में उन्होंने महामहिम राज्यपाल को बताया. उन्होंने हमें भरोसा दिया है कि सत्य की जीत होगी.
4:04 AM. 10 Nov 2110:34 PM. 9 Nov
पश्चिम बंगाल में कोरोना से 12 की मौत, 24 घंटे में 788 नये केस
पश्चिम बंगाल में कोरोना के संक्रमण से 12 लोगों की मौत हो गयी है. पिछले 24 घंटे के दौरान 788 लोग वैश्विक महामारी से संक्रमित पाये गये. वहीं, 759 लोग स्वस्थ होकर अपने घर गये. राज्य में अब तक 19,252 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है.
4:04 AM. 10 Nov 2110:34 PM. 9 Nov
जब गीदड़ की मौत आती है, तो वो शहर की तरफ भागता है
भारतीय जनता पार्टी के सांसद ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) पर एक विवादास्पद बयान दे दिया है. निजामाबाद से बीजेपी सांसद अरविंद धर्मपुरी ने कहा है कि जब गीदड़ की मौत आती है, तो वह शहर की तरफ भागता है. उन्होंने कहा कि केसीआर की राजनीतिक मौत आयी है, तो वह मोदी से ‘पंगा’ ले रहे हैं और मोदी सरकार के बारे में गलतबयानी कर रहे हैं.
4:04 AM. 10 Nov 2110:34 PM. 9 Nov
रोहित शर्मा टी-20 के कप्तान बने, पहले टेस्ट मैच की भी संभालेंगे कमान
रोहित शर्मा को टी-20 के लिए टीम इंडिया का कप्तान चुन लिया गया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत में होने वाली 3 टी-20 मैचों के साथ-साथ पहले टेस्ट मैच की कप्तानी भी रोहित शर्मा ही करेंगे.
4:04 AM. 10 Nov 2110:34 PM. 9 Nov
राजस्थान में बेकाबू ऑडी ने 10 लोगों को रौंदा
राजस्थान के जोधपुर में एक तेज रफ्तार बेकाबू ऑडी कार ने 10 लोगों को रौंद दिया. इसका वीडियो वायरल हो गया है. आगे जाकर यह कार रुक जाती है.
4:04 AM. 10 Nov 2110:34 PM. 9 Nov
28 नवंबर को मुंबई में किसान महापंचायत
28 नवंबर को मुंबई में किसान महापंचायत का आयोजन किया जायेगा.
4:04 AM. 10 Nov 2110:34 PM. 9 Nov
डॉ अमित मित्रा अब सीएम ममता बनर्जी के प्रधान मुख्य सलाहकार
पश्चिम बंगाल के पूर्व वित्त मंत्री डॉ अमित मित्रा अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और वित्त मंत्रालय के प्रधान मुख्य सलाहकार बनाये गये हैं. सरकार ने उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है.
4:04 AM. 10 Nov 2110:34 PM. 9 Nov
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूकंप
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूकंप के झटके महसूस किये गये. शाम 4:27 बजे आये भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.4 मापी गयी है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने यह जानकारी दी है.
4:04 AM. 10 Nov 2110:34 PM. 9 Nov
भारत में बनी वैक्सीन की विश्वसनीयता बढ़ी, 96 देशों ने दी मान्यता
भारत में विकसित वैक्सीन को दुनिया की मान्यता मिलने लगी है. इसकी विश्वसनीयता बढ़ी है. अब तक 96 देशों ने भारत में बने वैक्सीन को मान्यता दे दी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
8:00 PM. 9 Nov 212:30 PM. 9 Nov
अंडरवर्ल्ड कनेक्शन का पर्दाफाश करूंगा
देवेंद्र फडणवीस के आरोपों पर महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने भी पीसी किया. उन्होंने कहा कि, मेरे ऊपर ऐसे आरोप कभी नहीं लगे. उन्होंने कहा कि कल फडणवीस के खेल का पर्दाफाश करुंगा. उन्होंने ये भी कहा कि कल फडवीस के अंडरवर्ल्ड कनेक्शन का पर्दाफाश करूंगा. उन्होंने कहा कि, फडणवीस ने कहा था कि आज वो बम फोड़ेंगे. लेकिन बम तो फूटा नहींर अब मैं कल ‘हाइड्रोजन बम’ फोडूंगा.
8:00 PM. 9 Nov 212:30 PM. 9 Nov
नवाब मलिक ने किया ट्वीट
देवेंद्र फडणवीस के आरोपों पर नवाब मलिक ने किया ट्वीट, कहा – आ रहा हूं मैं
8:00 PM. 9 Nov 212:30 PM. 9 Nov
अंडरवर्ल्ड से खरीदी जमीन
नवाब मलिक के रिश्तेदारों ने अंडरवर्ल्ड से खरीदी जमीन, देवेन्द्र फडणवीस ने नवाब मलिक पर लगाये गंभीर आरोप. उन्होंने पूछा है कि नवाब मलिक आपने मुंबई के गुनहगारों, मुंबई में बम विस्फोट करने वालों से जमीन क्यों खरीदी? ऐसी कौन सी बात थी कि जिसके कारण मुंबई के गुनहगारों ने एलबीएस रोड पर तीन एकड़ जमीन आपको 20 लाख रुपये में दे दी.
8:00 PM. 9 Nov 212:30 PM. 9 Nov
ड्रग केस में देवेन्द्र फडनवीस की पीसी जारी
ड्रग केस में देवेन्द्र फडनवीस की पीसी जारी
8:00 PM. 9 Nov 212:30 PM. 9 Nov
राफेल डील को लेकर संदीप पात्रा ने कांग्रेस पर बोला हमला
राफेल डील को लेकर संदीप पात्रा ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- राहुल गांधी ने फैलाया झूठ.
8:00 PM. 9 Nov 212:30 PM. 9 Nov
ड्रग्स केस में प्रभाकर सेल से दूसरे दिन भी एनसीबी की पूछताछ जारी.
8:00 PM. 9 Nov 212:30 PM. 9 Nov
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन पद्म भूषण से सम्मानित
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को किया पद्म भूषण से सम्मानित.
8:00 PM. 9 Nov 212:30 PM. 9 Nov
मणिपुर के शिरुई में महसूस किए गए भूकंप के झटके
मणिपुर के शिरुई में महसूस किए गए भूकंप के झटके. रिक्टर स्केल पर 3.8 मापी गई तीव्रता.(टीवी न्यूज)
3:20 PM. 9 Nov 219:50 AM. 9 Nov
मुंबई के एटॉप हिल इलाके में घर गिरा
मुंबई के एटॉप हिल इलाके से एक मकान गिरने की खबर आ रही है. मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. यहां रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. अबतक 10 लोगों को मलबे से निकाला जा चुका है.
2:51 PM. 9 Nov 219:21 AM. 9 Nov
कोरोना वायरस के 10,126 नए मामले
देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 10,126 नए मामले सामने आए, 332 लोगों की हुई मौत. जबकि कोरोना से 11,982 मरीजों की हुई रिकवरी.
2:51 PM. 9 Nov 219:21 AM. 9 Nov
तीन आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय को जान से मारने की धमकी देने के मामले में तीन लोग गिरफ्तार.
1:18 PM. 9 Nov 217:48 AM. 9 Nov
दिल्ली के आसमान पर धुंआ और धुंध का गुबार
दिल्ली के आसमान पर धुंआ और धुंध का गुबार आज भी जमा हुआ है. देश की राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में है.
1:18 PM. 9 Nov 217:48 AM. 9 Nov
रांची में होनेवाले भारत-न्यूजीलैंड T-20 मैच के टिकट का रेट जारी
रांची में आयोजित होनेवाली भारत- न्यूजीलैंड टी-20 मैच के लिए टिकट की दर जारी कर दी गयी है. राज्य सरकार के निर्देशानुसार कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इस मैच का आयोजन होगा. यह मैच आगामी 19 नवंबर को रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जायेगा. वहीं, स्टेडियम में दर्शकों की एंट्री के लिए गाइडलाइन जारी कर दिया गया है.
1:18 PM. 9 Nov 217:48 AM. 9 Nov
झारखंड के पारा शिक्षकों के बदलेंगे दिन
बिहार की तर्ज पर झारखंड सरकार पारा शिक्षकों की सेवा शर्त नियमावली लागू करने की तैयारी कर रही है. हेमंत सरकार के दो वर्ष पूरा होने पर 29 दिसंबर को पारा शिक्षकों के स्थायीकरण व वेतनमान देने की घोषणा की जायेगी. इससे राज्य के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में कार्यरत लगभग 65 हजार पारा शिक्षकों के दिन जल्द बहुरेंगे.
1:18 PM. 9 Nov 217:48 AM. 9 Nov
बिहार के साढ़े तीन लाख शिक्षकों के लिए खुशखबरी
बिहार के साढ़े तीन लाख शिक्षकों के लिए खुशखबरी है. उनके वेतन में इजाफा किया जा रहा है. शिक्षा विभाग ने प्रदेश के नियोजित शिक्षकों के मूल वेतन में 15 फीसदी का इजाफा किया है. वेतन बढ़ने के बाद नियोजित शिक्षकों के वेतन में कम से कम 25 सौ रुपये से 45 सौ रुपये तक की बढ़ोतरी की उम्मीद है.
1:18 PM. 9 Nov 217:48 AM. 9 Nov
Posted by: Pritish Sahay
मुख्य बातें
Breaking News LIVE: पश्चिम बंगाल में सीएम ममता बनर्जी आज कर सकती हैं मंत्रिमंडल विस्तार. भोपाल के हमीदिया अस्पताल के चाइल्ड वार्ड में लगी आग से 4 बच्चों की मौत. दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…