Breaking News LIVE: जयपुर के 9 ओमिक्रोन पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हुए

Breaking News LIVE: भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी के प्रबल समर्थक थे जनरल रावत, यूएस ने जताया निधन पर शोक. डब्ल्यूएचओ ने कहा, कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के कारण तेजी से फैल रहा संक्रमण

4:13 AM. 10 Dec 21 4:13 AM. 10 Dec

जयपुर के 9 ओमिक्रोन पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हुए

जयपुर के सभी नौ ओमिक्रोन पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हो गये हैं उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है. यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी है.

4:13 AM. 10 Dec 21 4:13 AM. 10 Dec

हेलिकाॅप्टर दुर्घटना में मारे गये 13 में से मात्र चार की हुई है पहचान

हेलिकाॅप्टर दुर्घटना में मारे गये 13 लोगों में से अबतक मात्र चार की ही पहचान हो पायी है. जिनमें सीडीएस बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका और दो अन्य लोग शामिल हैं.

4:13 AM. 10 Dec 21 4:13 AM. 10 Dec

कोरोना वैक्सीन के बूस्टर डोज पर सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी की बैठक

कोरोना वायरस के नये वैरिएंट ओमिक्रोन के खतरे के बीच वैक्सीन के बूस्टर डोज को लेकर कल सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी की बैठक होने वाली है. सीरम इंस्टीट्‌यूट ने डीसीजीआई से बूस्टर डोज के लिए अनुमति मांगी है.

11:08 PM. 9 Dec 21 11:08 PM. 9 Dec

शरजील इमाम को दिल्ली कोर्ट ने दी जमानत

दिल्ली कोर्ट ने भड़काऊ भाषण मामले में शरजील इमाम को जमानत दे दी है. दिसंबर 2019 में इसके बाद हिंसा भड़क गयी थी.

11:08 PM. 9 Dec 21 11:08 PM. 9 Dec

टीएमसी नेता बिनय मिश्रा के भाई बिकास मिश्रा गिरफ्तार

टीएमसी नेता बिनय मिश्रा के भाई बिकास मिश्रा को आज गिरफ्तार किया गया. उन्हें कोयले की तस्करी के मामले में अस्पताल से गिरफ्तार किया गया.

11:08 PM. 9 Dec 21 11:08 PM. 9 Dec

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की स्थिति गंभीर, बेंगलुरू भेजा जायेगा

सीडीएस बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर क्रैश में बुरी तरह घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की स्थिति बहुत गंभीर है. उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है और संभावना है कि उन्हें बेंगलुरू शिफ्ट किया जायेगा.

8:12 PM. 9 Dec 21 8:12 PM. 9 Dec

संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन खत्म करने का किया एलान

किसान संगठन और सरकार में सहमति बन गयी है. इसी के साथ संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन खत्म करने का एलान कर दिया है. संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है कि 13 दिसंबर को किसान स्वर्ण मंदिर जाएंगे.

8:12 PM. 9 Dec 21 8:12 PM. 9 Dec

खत्म हो सकता है किसान आंदोलन

किसानों का आंदोलन अब खत्म हो सकता है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि जल्द किसान संगठन आंदोलन खतम करने का औपचारिक ऐलान कर सकते हैं. संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक खत्म हो गई है. कुंडली सिंघु बॉर्डर से किसान हटाने लगे हो झोपड़ियां और टेंट.

8:12 PM. 9 Dec 21 8:12 PM. 9 Dec

दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में धमाका

दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में धमाका, विस्फोट में दो लोग घायल.

8:12 PM. 9 Dec 21 8:12 PM. 9 Dec

आज खत्म हो सकता है किसानों का आंदोलन

आज खत्म हो सकता है किसानों का आंदोलन. किसान सरकार के पत्र का इंतजार कर रहे हैं. वहीं किसान नेता राकेश टिकैत का कहना है कि उन्हें बिना लिखित दस्तावेज के किसी चीज पर भरोसा नहीं है. अब सारा कुछ सरकार की चिट्ठी पर निर्भर करता है.

8:12 PM. 9 Dec 21 8:12 PM. 9 Dec

रक्षामंत्री ने सदन में जताया शोक

रक्षा मंत्री राजनाथ ने सीडीएस बिपिन रावत समेत 13 अधिकारियों के निधन पर शोक जाहिर किया है. उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि, जनरल विपिन बिपिन रावत अपने दौरे के लिए तमिलनाडु के वेलिंग्टन जा रहे थे. वायु सेना के Mi-17 V5 हेलिकॉप्टर कल 11:48 AM बजे सुलूर एयर बेस से अपनी उड़ान भरी और इसे 12:15 बजे वेलिंग्टन लैंड करना था लेकिन सुलूर एयर बेस के एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने 12:08 बजे अपना संपर्क खो दिया.

8:12 PM. 9 Dec 21 8:12 PM. 9 Dec

सीडीएस बिपिन रावत के निधन पर राज्यसभा में रक्षामंत्री का बयान

विमान दुर्घटना में सीडीएस बिपिन रावत के निधन पर राज्यसभा में रक्षामंत्री का बयान

8:12 PM. 9 Dec 21 8:12 PM. 9 Dec

बीते 24 घंटे में कोरोना के 9,419 नए मामले

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 9,419 नए मामले सामने आए, कोविड से 159 मरीजों की हुई मौत.

8:12 PM. 9 Dec 21 8:12 PM. 9 Dec

देश की राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता बेहद खराब

देश की राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता बेहद खराब है. दिल्ली में खराब वायु गुणवत्ता के कारण धुंध की स्थिति है. वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली के मुताबिक दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक(AQI) आज 208 है. जो कि खराब श्रेणी में है.

8:12 PM. 9 Dec 21 8:12 PM. 9 Dec

प्रियंका गांधी का चुनाव अभियान  

कांग्रेस पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा विधानसभा चुनावों के लिए 10 दिसंबर से गोवा में चुनाव अभियान शुरू करेंगी.

8:12 PM. 9 Dec 21 8:12 PM. 9 Dec

ब्रिटेन में फिर लौटा वर्क फ्रॉम होम कल्चर

ओमिक्रॉन को लेकर ब्रिटेन में दहशत, फिर लौटा वर्क फ्रॉम होम कल्चर

12:50 PM. 9 Dec 21 12:50 PM. 9 Dec

तेजी से फैल रहा कोरोना संक्रमण

कोरोना का एमिक्रॉन वेरिएंट तेजी से फैल रहा है. तीन दर्जन से ज्यादा देशों में अबतक यह फैल चुका है. इस नये संक्रमण को लेकर WHO ने चेतावनी देते हुए कहा है कि, कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के कारण तेजी से फैल रहा कोरोना संक्रमण.

12:50 PM. 9 Dec 21 12:50 PM. 9 Dec

भारत और अमेरिका रक्षा साझेदारी के प्रबल समर्थक जनरल रावत

भारतीय वायुसेना का एमआई17 वी5 हेलिकॉप्टर कुन्नूर के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया, इस दुर्घटना में सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी सहित हेलिकॉप्टर पर सवार 13 लोगों की मौत हो गयी है. सीडीएस बिपिन रावत के निधन पर पूरी दुनिया में शोक है. कई देशों से शोक संदेश आ रहे हैं. अमेरिका ने कहा है कि जनरल रावत भारत और अमेरिका रक्षा साझेदारी के प्रबल समर्थक थे.

12:50 PM. 9 Dec 21 12:50 PM. 9 Dec

Posted by: Pritish Sahay

मुख्य बातें

Breaking News LIVE: भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी के प्रबल समर्थक थे जनरल रावत, यूएस ने जताया निधन पर शोक. डब्ल्यूएचओ ने कहा, कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के कारण तेजी से फैल रहा संक्रमण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >