Breaking News: महाराष्ट्र में कोरोना के 480 नये मामले, दो मरीजों की मौत

Breaking News: इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने दिल्ली में CNG की कीमत 3 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाकर 78.61 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी है. नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के लिए CNG की कीमत 81.17 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी गई है.

Live Updates
4:23 AM. 9 Oct 22 10:53 PM. 8 Oct

महाराष्ट्र में कोरोना के 480 नये मामले, दो मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 480 नये मामले सामने आये, जिसके साथ राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 8124299 हो गई. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

4:23 AM. 9 Oct 22 10:53 PM. 8 Oct

चुनाव आयोग ने शिवसेना के चुनाव चिह्न पर रोक लगायी

चुनाव आयोग ने शिवसेना के चुनाव चिह्न पर रोक लगा दी है और उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट को 10 अक्टूबर तक का समय दिया है. दोनों पक्षों से नये चुनाव चिह्न की प्राथमिकता के बारे में पूछा है.

4:23 AM. 9 Oct 22 10:53 PM. 8 Oct

अमित शाह ने गुवाहाटी में पूर्वोत्तर अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र की समीक्षा बैठक की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुवाहाटी में पूर्वोत्तर अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (एनईएसएसी) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की. इस मौके पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी और मिजोरम के सीएम जोरमथांगा भी मौजूद थे.

12:57 AM. 9 Oct 22 7:27 PM. 8 Oct

यूक्रेन के खिलाफ जंग के बीच रूस ने नियुक्त किया नया जनरल

यूक्रेन के खिलाफ जंग में हाल के दिनों में मिली असफलता के बाद रूस ने अपना जनरल बदल लिया है. यूक्रेन को मुंहतोड़ जवाब देने के बाद रूस ने नया जनरल नियुक्त किया है.

11:05 PM. 8 Oct 22 5:35 PM. 8 Oct

जोधपुर में सिलेंडर ब्लास्ट, चार की मौत, 16 घायल

राजस्थान के कीर्ति नगर इलाके में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है. इस ब्लास्ट में चार लोगों की मौत हुई है जबकि 16 लोग घायल हुए हैं.

9:48 PM. 8 Oct 22 4:18 PM. 8 Oct

मुंबई के एक रिहायशी इमारत में लगी आग, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

महाराष्ट्र मुंबई के न्यू तिलक नगर इलाके में एक रिहायशी इमारत में आग लग गई. दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. मुंबई फायर ब्रिगेड ने बताया, दोपहर करीब 2:43 बजे आग लगने की सूचना मिली और इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

मुख्य बातें

Breaking News: इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने दिल्ली में CNG की कीमत 3 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाकर 78.61 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी है. नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के लिए CNG की कीमत 81.17 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Piyush pandey

Senior Journalist, tech enthusiast, having over 10 years of rich experience in print and digital journalism with a good eye for writing across various domains.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >