Breaking News: फरीदाबाद में सीवर की सफाई करने के दौरान चार लोगों की मौत

Breaking News LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये जितने भी काम हो रहे है. ये जनता की वजह से हो रहे है. अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके के पास आज भारतीय सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में एक पायलट की मौत हो गयी है.

Live Updates
4:13 AM. 6 Oct 22 10:43 PM. 5 Oct

फरीदाबाद में सीवर की सफाई करने के दौरान चार लोगों की मौत

हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर-16 स्थित क्यूआरजी अस्पताल में बुधवार को सीवर सफाई के दौरान कथित रूप से दम घुटने से चार लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि चारों कर्मचारी दिल्ली की एक कंपनी के थे, जो सीवर सफाई करने आए थे. उन्होंने बताया कि बिना सुरक्षा उपकरण के कर्मचारी सीवर की सफाई करने उतरे जहां दम घुटने से उनकी मौत हो गई. सहायक पुलिस उपायुक्त महेंद्र वर्मा ने बताया कि दमकल गाड़ी की सहायता से चार युवकों का शव निकाला गया. पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान रोहित, रवि, विशाल तथा रवि के रूप में हुई है. ये सभी युवक दक्षिणपुरी दिल्ली के संजय कैंप के रहने वाले हैं और इनकी उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच है. उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है.

4:13 AM. 6 Oct 22 10:43 PM. 5 Oct

भाजपा ने मेरी पीठ में छुरा घोंपा, तभी कांग्रेस-राकांपा के साथ किया गठबंधन – उद्धव ठाकरे

मुंबई के शिवाजी पार्क में दशहरा रैली में उद्धव ठाकरे ने कहा कि भाजपा ने मेरी पीठ में छुरा घोंपा और उसे सबक सिखाने के लिए मैंने कांग्रेस और राकांपा के साथ गठबंधन किया.

4:13 AM. 6 Oct 22 10:43 PM. 5 Oct

एकनाथ शिंदे के साथ मंच पर नजर आए बाला साहब ठाकरे के बेटे जयदेव

बाल ठाकरे के बेटे जयदेव मुंबई के बीकेसी मैदान में दशहरा रैली में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ मंच पर नजर आए.

1:48 AM. 6 Oct 22 8:18 PM. 5 Oct

दिल्ली के दशहरा समारोह में शामिल नहीं होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कुछ अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण समारोह में शामिल नहीं होंगी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अभिनेता प्रभास आज दशहरा समारोह में शामिल होंगे.

1:48 AM. 6 Oct 22 8:18 PM. 5 Oct

काबुल में गृह मंत्रालय के पास एक मस्जिद में एक विस्फोट

टोलो न्यूज के अनुसार, काबुल में गृह मंत्रालय के पास एक मस्जिद में एक विस्फोट हुआ. मंत्रालय के एक प्रवक्ता अब्दुल नफई ताकोर ने कहा कि एक जांच चल रही है.

1:48 AM. 6 Oct 22 8:18 PM. 5 Oct

चीन को ताइवान की चेतावनी, हमारे इलाके में विमान या ड्रोन घुसे तो मुंहतोड़ जवाब देंगे

ताइवान के रक्षा मंत्री चिऊ कुओ-चेंग ने बुधवार को कहा कि अगर चीन के लड़ाकू विमानों और ड्रोन ने हमारे हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की तो इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. हालांकि उन्होंने किसी विशिष्ट कार्रवाई के बारे में कोई जानकारी नहीं दी. चेंग ने सांसदों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि चीन का रुख बदल गया है और अगर उसने पहले हमला किया, तो माकूल जवाब देना पड़ेगा.

मुख्य बातें

Breaking News LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये जितने भी काम हो रहे है. ये जनता की वजह से हो रहे है. अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके के पास आज भारतीय सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में एक पायलट की मौत हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >