Breaking News: ‘वीर सावरकर गौरव यात्रा’ में देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी पर बोला हमला

Breaking News: अमेरिका में आए भयंकर तूफान में मरने वालों की संख्या 32 पहुंच गई है. वहीं, रूसी राजदूत ने कहा कि मॉस्को NATO देशों से सटे बेलारूस बॉर्डर पर परमाणु हथियार तैनात करेगा. इधर, फिनलैंड में पीएम सना मरीन की पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है और किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला है. वहीं, तिब्बत के शिजांग में भूकंप के झटके महसूस किए गए है, रिक्टर स्केल पर 4.2 तीव्रता दर्ज हुई है. इसके अलावा, पश्चिम बंगाल के हुगली में हिंसा मामले में पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है.

Live Updates
3:54 AM. 4 Apr 23 10:24 PM. 3 Apr

‘वीर सावरकर गौरव यात्रा’ में देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी पर बोला हमला

मुंबई में ‘वीर सावरकर गौरव यात्रा’ में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा, आपने कहा कि वीर सावरकर ने माफी मांगी और अंग्रेजों को पत्र लिखा. नहीं वो गलत है. सावरकर ने एक पत्र इसलिए लिखा क्योंकि उन्हें पता था कि अंग्रेज उन्हें रिहा नहीं करेंगे. तो उन्होंने लिखा, मुझे (सावरकर) रिहा मत करो बल्कि अन्य कैदियों को रिहा करो जिन्होंने तुम्हारे (अंग्रेजों) खिलाफ कुछ नहीं किया.

3:54 AM. 4 Apr 23 10:24 PM. 3 Apr

पीएम मोदी ने सांस्कृतिक केंद्र के उद्घाटन के लिए नीता अंबानी को बधाई दी

पीएम मोदी ने मुंबई में नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र के उद्घाटन के लिए नीता अंबानी को बधाई दी.

3:54 AM. 4 Apr 23 10:24 PM. 3 Apr

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 248 नये मामले, एक की मौत

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 248 नये मामले सामने आये हैं. जबकि 203 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. नये मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोना के कुल 3532 मामले हो गये हैं. कोरोना से पिछले 24 घंटे में एक की मौत हो गयी.

3:54 AM. 4 Apr 23 10:24 PM. 3 Apr

दिल्ली के नबी करीम में प्लास्टिक थैली में मिला व्यक्ति का शव

दिल्ली के नबी करीम में प्लास्टिक की थैली में एक व्यक्ति का शव मिला है. दिल्ली पुलिस ने बताया, सिर पर चोट के निशान हैं. सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और शव की शिनाख्त और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.

3:54 AM. 4 Apr 23 10:24 PM. 3 Apr

तमिलनाडु में बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, 3 की मौत, 7 घायल

तमिलनाडु के शिवगंगा जिले के थिरुमनजोलाई के पास राज्य परिवहन की एक बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गयी. जिसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए. डीसी शिवगंगा मधुसूदन रेड्डी ने बताया हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि बस में 47 लोग सवार थे.

3:54 AM. 4 Apr 23 10:24 PM. 3 Apr

चेन्नई यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी प्रोफेसर की गिरफ्तारी

चेन्नई कलाक्षेत्र यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी प्रोफेसर हरि पदमन को आज सुबह गिरफ्तार किया गया. मेडिकल जांच के लिए एमजीआर नगर पीएस से सैदापेट सरकारी अस्पताल ले जाया गया. मेडिकल जांच के बाद उन्हें सैदापेट कोर्ट में पेश किया जाएगा.

मुख्य बातें

Breaking News: अमेरिका में आए भयंकर तूफान में मरने वालों की संख्या 32 पहुंच गई है. वहीं, रूसी राजदूत ने कहा कि मॉस्को NATO देशों से सटे बेलारूस बॉर्डर पर परमाणु हथियार तैनात करेगा. इधर, फिनलैंड में पीएम सना मरीन की पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है और किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला है. वहीं, तिब्बत के शिजांग में भूकंप के झटके महसूस किए गए है, रिक्टर स्केल पर 4.2 तीव्रता दर्ज हुई है. इसके अलावा, पश्चिम बंगाल के हुगली में हिंसा मामले में पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Samir kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >