Breaking News LIVE: झारखंड में 155 कोरोना पाॅजिटिव, लगातार बढ़ रहे मामले

Breaking News: सीरम इंस्टीच्यूट ने बच्चों के लिए तैयार की कोवैक्स वैक्सीन, मंजूरी के लिए की सिफारिश. दिल्ली में बढ़ते ओमिक्रॉन को देखते हुए रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू. देश दुनिया की खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें.

3:51 AM. 29 Dec 21 3:51 AM. 29 Dec

झारखंड में 155 कोरोना पाॅजिटिव, लगातार बढ़ रहे मामले

झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है. पिछले 24 घंटे में कुले 155 मामले सामने आये हैं. राजधानी रांची में सबसे अधिक 53 मामले सामने आये हैं.

3:51 AM. 29 Dec 21 3:51 AM. 29 Dec

रेजिडेंट डॉक्टर्स ने 29 दिसंबर से हड़ताल वापस लेने की घोषणा की

नीट पीजी 2021 की काउंसलिंग जल्द से जल्द कराने का आश्वासन मिलने पर एम्स दिल्ली के रेजिडेंट डॉक्टर्स ने कल 29 दिसंबर से हड़ताल वापस लेने की घोषणा की है. यह फैसला जनहित में किया गया है.

3:51 AM. 29 Dec 21 3:51 AM. 29 Dec

मेडिकल कॉलेज की 49 छात्राएं और दो कर्मचारी कोरोना पाॅजिटिव

महाराष्ट्र के सांगली जिले में सरकारी मेडिकल कॉलेज की 49 छात्राएं और दो कर्मचारी कोरोना पाॅजिटिव पाये गये हैं. आज महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले 2000 के पार चले गये हैं.

10:33 PM. 28 Dec 21 10:33 PM. 28 Dec

हरियाणा में कमल गुप्ता और जजपा के देवेंद्र सिंह बबली मंत्री बने

हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है. भाजपा के कमल गुप्ता और जजपा के देवेंद्र सिंह बबली ने मंत्री के रूप में शपथ ली है.

10:33 PM. 28 Dec 21 10:33 PM. 28 Dec

15-18 साल के बच्चों के लिए ऑनलाइन और ऑनसाइट बुकिंग होगी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज जानकारी दी कि 15-18 साल के बच्चों के लिए ऑनलाइन और ऑनसाइट दोनों तरह की बुकिंग होगी. ऑनसाइट बुकिंग वैक्सीन की उपलब्धता पर निर्भर होगी.

7:45 PM. 28 Dec 21 7:45 PM. 28 Dec

यूपी के हरदोई से बोले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

यूपी के हरदोई से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि, 15 साल तक उत्तर प्रदेश में एसपी बीएसपी को राज करने का मौका मिला था. उन्होंने पूछा कि क्या उस समय विकास हुआ? गुंडे भागे थे क्या? उन्होंने कहा कि ये लोग विकास नहीं कर सकते. जैसे इत्र वाले के घर से 250 करोड़ रुपए मिले हैं, ऐसा भ्रष्टाचार ही ये कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि समा की एबीसीडी की परिभाषा बिल्कुल अलग है.

7:45 PM. 28 Dec 21 7:45 PM. 28 Dec

गोवा के पूर्व सीएम कोरोना संक्रमित

गोवा के पूर्व सीएम लुइजिन्हो फलेरो कोरोना संक्रमित हो गये हैं. एहतियात को तौर पर जो लोग उनके संपर्क में आए है उनहें कोरोना टेस्ट कराने की सलाह दी गई है.

7:45 PM. 28 Dec 21 7:45 PM. 28 Dec

5 लाख का मिलेगा मुआवजा

यूपी चुनाव को लेकर सियासी घमासान तेज होता जा रहा है. सियासी दल जनता से वादे पर वादे कर रहे हैं. इसी कड़ी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि, अगर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो साइकिल से चलने वालों की अगर एक्सीडेंट से मौत हो जाती है तो सरकार की ओर से परिजनों को 5 लाख का मुआवजा मिलेगा.

7:45 PM. 28 Dec 21 7:45 PM. 28 Dec

सौरव गांगुली की स्थिति स्थिर

कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल की एमडी और सीईओ डॉ रूपाली बसु ने बताया कि, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को 27 दिसंबर को कोविड संक्रमित होने पर वुडलैंड्स मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्होंने मोनोक्लोनल एंटी-बॉडी कॉकटेल थेरेपी प्राप्त की और अभी उनकी स्थिति स्थिर हैं.(एएनआई)

7:45 PM. 28 Dec 21 7:45 PM. 28 Dec

कानपुर मेट्रो में सवार पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के पूर्ण खंड का उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम मोदी ने मेट्रो की सवारी भी की. पीएम मोदी आईआईटी कानपुर से गीतानगर तक कर रहे सफर जा रहे है. इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं.

7:45 PM. 28 Dec 21 7:45 PM. 28 Dec

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा

IIT कानपुर के 54वें दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए इस देश ने 2020 में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू किया है.

7:45 PM. 28 Dec 21 7:45 PM. 28 Dec

आईआईटी कानपुर पहुंचे पीएम मोदी

आईआईटी कानपुर के 54वें दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी

7:45 PM. 28 Dec 21 7:45 PM. 28 Dec

टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन कोरोना से संक्रमित

टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन भी कोरोना से संक्रमित हो गये हैं. फिलहाल वे होम आइसोलेशन में हैं.

7:45 PM. 28 Dec 21 7:45 PM. 28 Dec

कोवोवैक्स और कॉर्बेवैक्स को मिली मंजूरी

स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने बताया की सीडीएससीओ ने COVID19 टीके कोवोवैक्स और कॉर्बेवैक्स और एंटी-वायरल दवा मोलनुपिरवीर को आपातकालीन उपयोग की मंजूरी दे दी है.

7:45 PM. 28 Dec 21 7:45 PM. 28 Dec

आप ने जारी की पांचवीं सूची

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने 15 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी है. आप ने पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ चमकौर साहिब से डॉ. चरणजीत सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है.

7:45 PM. 28 Dec 21 7:45 PM. 28 Dec

सौरव गांगुली कोरोना संक्रमित

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली हुए कोरोना संक्रमित.

7:45 PM. 28 Dec 21 7:45 PM. 28 Dec

सिख फॉर जस्टिस का एक आतंकी गिरफ्तार

लुधियाना कोर्ट धमाका मामले में सिख फॉर जस्टिस का एक आतंकी गिरफ्तार. गिरफ्तार आतंकी का नाम जसविंदर सिंह मुल्तानी है. जर्मन पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया है.

7:45 PM. 28 Dec 21 7:45 PM. 28 Dec

पीएम मोदी करेंगे कानपुर मेट्रो परियोजना का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे कानपुर मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन करेंगे.

12:55 PM. 28 Dec 21 12:55 PM. 28 Dec

कोवैक्स वैक्सीन की मंजूरी के लिए की सिफारिश

सीरम इंस्टीच्यूट ने बच्चों के लिए तैयार की कोवैक्स वैक्सीन, मंजूरी के लिए की सिफारिश

मुख्य बातें

Breaking News: सीरम इंस्टीच्यूट ने बच्चों के लिए तैयार की कोवैक्स वैक्सीन, मंजूरी के लिए की सिफारिश. दिल्ली में बढ़ते ओमिक्रॉन को देखते हुए रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू. देश दुनिया की खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >