Breaking News: विदेश मंत्री एस जयशंकर कोरोना से संक्रमित

Breaking News LIVE: गिरिडीह में नक्सलियों ने रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया है. घटना के बाद राजधानी सहित कई ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं. राहुल गांधी आज 117 उम्मीदवारों के साथ पंजाब के स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकेंगे. यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किए 89 उम्मीदवारों की तीसरी सूची.

12:06 AM. 28 Jan 22 12:06 AM. 28 Jan

विदेश मंत्री एस जयशंकर कोरोना से संक्रमित

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर कोरोना से संक्रमित पाये गये हैं. एएनआई ने यह खबर दी है.

10:07 PM. 27 Jan 22 10:07 PM. 27 Jan

टाटा समूह को अधिकारिक रूप से सौंपा गया एयर इंडिया

टाटा समूह को आज अधिकारिक रूप से एयर इंडिया सौंप दिया गया है.

7:35 PM. 27 Jan 22 7:35 PM. 27 Jan

दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू खत्म

दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू खत्म, नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा. डीडीएमए की अगली बैठक में स्कूलों को खोलने पर विचार होगा. सूत्र से मिला खबर के मुताबिक, शादियां में अधिकतम 200 लोगों या 50 फीसदी क्षमता के साथ होंगी. बार, रेस्तरां और सिनेमा हॉल के लिए 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे. सरकारी कार्यालय 50 फीसदी क्षमता के साथ काम करेंगे.

7:35 PM. 27 Jan 22 7:35 PM. 27 Jan

बीजेपी को मिला है ब्रज की जनता का आशीर्वाद-शाह

मथुरा में बोले अमित शाह, कहा- हर बार बीजेपी को मिला है ब्रज की जनता का आशीर्वाद

7:35 PM. 27 Jan 22 7:35 PM. 27 Jan

नितेश राणे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

महाराष्ट्र के बीजेपी विधायक नितेश राणे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने 10 दिनों तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है.

7:35 PM. 27 Jan 22 7:35 PM. 27 Jan

कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक

कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक कल होगी. बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी करेंगी. बैठक में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, एके एंटनी, केसी वेणुगोपाल, मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर रंजन चौधरी, आनंद शर्मा, गौरव गोगोई, के सुरेश, जयराम रमेश, मनिकम टैगोर और रवनीत बिट्टू शामिल होंगे.

7:35 PM. 27 Jan 22 7:35 PM. 27 Jan

मथुरा पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह माथुरा दौरे पर पहुंचे गये हैं. उन्हो‍ंने मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में की पूजा.

5:03 PM. 27 Jan 22 5:03 PM. 27 Jan

उत्तराखंड में बीजेपी का कुनबा बढ़ा

उत्तराखंड में बीजेपी का कुनबा बढ़ गया है. उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय आज यानी गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. बता दें, कांग्रेस ने किशोर उपाध्याय को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल

5:03 PM. 27 Jan 22 5:03 PM. 27 Jan

थोड़ी देर में अथुरा पहुंचेंगे गृहमंत्री अमित शाह 

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह थोड़ी देर में चुनावी दौरे पर मथुरा पहुंचेंगे.

5:03 PM. 27 Jan 22 5:03 PM. 27 Jan

महिला के साथ गैंगरेप

दिल्ली के शाहदरा में निजी रंजिश के चलते एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना कोे अंजाम दिया गया. घटना के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की पुलिस जांच कर रही है.

5:03 PM. 27 Jan 22 5:03 PM. 27 Jan

कोरोना के 2.86 लाख नए मामले

भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना वायररस के 2,86,384 नए मामले सामने आये हैं. वहीं कोरोना से 573 लोगों की मौत हुई है. जबकि महामारी से लड़कर 3,06,357 लोग ठीक हुए हैं, औ्र अपने घरों को लौट गए हैं.

5:03 PM. 27 Jan 22 5:03 PM. 27 Jan

जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत

बक्सर जिले के डुमराव में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत का मामला सामने आया है. कहा जा रहा है कि सबकी मौत जहरीली शराब पाने से हुई है. (आजतक न्यूज)

5:03 PM. 27 Jan 22 5:03 PM. 27 Jan

सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी

शोपियां के नौगाम इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी.

5:03 PM. 27 Jan 22 5:03 PM. 27 Jan

मथुरा का दौरा करेंगे गृह मंत्री अमित शाह

यूपी चुनाव को लेकर आज मथुरा का दौरा करेंगे गृह मंत्री अमित शाह.

5:03 PM. 27 Jan 22 5:03 PM. 27 Jan

आज टाटा को सौंपी जा सकती है एअर इंडिया

आज टाटा को सरकार सौंप सकती है एअर इंडिया की कमान. इसको लेकर आज टाटा बोर्ड की अहम बैठक होने वाली है.

12:58 PM. 27 Jan 22 12:58 PM. 27 Jan

बीजेपी का बढ़ेगा कुनबा

चुनाव से पहले दल बदल का खेल जारी है. इस कड़ी में आज बीजेपी का कुनबा फिर बढ़ सकता है. खबर है कि उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय बीजेपी में हो सकते हैं शामिल.

12:58 PM. 27 Jan 22 12:58 PM. 27 Jan

नक्सलियों ने उड़ाया रेलवे ट्रैक

झारखंड के गिरिडीह में नक्सलियों ने रेलवे ट्रैक में ब्लास्ट कर दिया है. नक्सलियों ने धनबाद रेलवे डिवीजन के पास चिचाकी और कर्माबाद रेलवे स्टेशन में धमाका किया है. धमाके की सूचना मिलने के बाद कई ट्रेनों के परिचालन को रोक दिया गया.

12:58 PM. 27 Jan 22 12:58 PM. 27 Jan

आइसा-इनौस ने किया 28 जनवरी को बिहार बंद का एलान

रेलवे भर्ती को लेकर उग्र प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में अब छात्र संगठन आगे आए हैं. छात्र संगठनों ने आगामी 28 जनवरी को बिहार बंद का ऐलान किया है. छात्र संगठन आइसा-इनौस ने बिहार बंद का आह्वान किया है. आंदोलनरत अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, मुकदमा व गिरफ्तारी के खिलाफ छात्र-युवा आंदोलन के समर्थन में छात्र संगठनों ने आगामी 28 जनवरी को बिहार बंद का आह्वान किया है.

12:58 PM. 27 Jan 22 12:58 PM. 27 Jan

यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस जारी की तीसरी लिस्ट

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 89 प्रत्याशियों की घोषणा की गई है. हाथरस, एटा, कासगंज जनपद की आठ विधानसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किए गए हैं. आठ सीटों में से पांच सीट पर महिलाओं को टिकट दिया गया है.

12:58 PM. 27 Jan 22 12:58 PM. 27 Jan

बिहार में घट रहे हैं कोरोना के मामले

बिहार में अब कोरोना बेदम होता दिख रहा है. लगातार मामले कम होते जा रहे हैं. बिहार में 24 घंटे में 2120 नये मामले सामने आये हैं. अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 12596 रह गयी है. 25 जनवरी को बिहार में कुल 2362 कोरोना के नये मामले थे. 26 जनवरी को 2120 मामले हो गये हैं. जबकि पटना में 284 नये मामले मिले थे, जो 336 मामले हो गये हैं.

12:58 PM. 27 Jan 22 12:58 PM. 27 Jan

Posted by: Pritish Sahay

मुख्य बातें

Breaking News LIVE: गिरिडीह में नक्सलियों ने रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया है. घटना के बाद राजधानी सहित कई ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं. राहुल गांधी आज 117 उम्मीदवारों के साथ पंजाब के स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकेंगे. यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किए 89 उम्मीदवारों की तीसरी सूची.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >