Breaking News: अजय माकन बोले- सोनिया गांधी ने नाराज विधायकों से आमने-सामने बात करने का दिया निर्देश
Copied link
Breaking News : सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि शशि थरूर 30 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर सकते हैं. दिल्ली की एक अदालत ने नकद चंदे की आड़ में धनशोधन में कथित भूमिका को लेकर पोपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की दिल्ली इकाई के तीन कार्यकर्ताओं को सात दिन के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया.
4:56 AM. 26 Sept 224:56 AM. 26 Sept
अजय माकन बोले- सोनिया गांधी ने नाराज विधायकों से आमने-सामने बात करने का दिया निर्देश
कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा, हम फिलहाल दिल्ली नहीं जा रहे हैं, हमें कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान कांग्रेस के विधायकों के साथ आमने-सामने बातचीत करने का निर्देश दिया है. हम आज रात उनसे मिलेंगे.
4:11 AM. 26 Sept 224:11 AM. 26 Sept
मुकुल रोहतगी ने अटॉर्नी जनरल बनाए जाने के प्रस्ताव को ठुकराया
वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने कहा है कि उन्होंने अगले अटॉर्नी जनरल बनाए जाने के केंद्र के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है.
4:11 AM. 26 Sept 224:11 AM. 26 Sept
राजस्थान में कांग्रेस विधायक दल की बैठक, गहलोत, खड़गे और पायलट मौजूद
कांग्रेस विधायक दल की बैठक के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ मुख्यमंत्री निवास पहुंचे पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे व अजय माकन, सचिन पायलट भी पहुंचे.
4:11 AM. 26 Sept 224:11 AM. 26 Sept
पुणे में PFI के विरोध प्रदर्शन में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने के मामले में बड़ी कार्रवाई, मामला दर्ज
डीसीपी सागर पाटिल ने बताया पुणे में पीएफआई के विरोध प्रदर्शन में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने के मामले में बंद गार्डन थाने में दंगा व सड़क जाम करने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. वायरल वीडियो की जांच की जा रही है. डीसीपी ने कहा, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.
4:11 AM. 26 Sept 224:11 AM. 26 Sept
शशि थरूर 30 सितंबर को करेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामा��कन
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर 30 सितंबर को नामांकन दाखिल करेंगे.
7:07 PM. 25 Sept 227:07 PM. 25 Sept
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दो आतंकियों को मार गिराया, भारी मात्रा में हथियार बरामद
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में पुलिस ने दो आतंकियों को मार गिराया. मारे गए आतंकियों की शिनाख्त की जा रही है. पुलिस ने आतंकियों के पास से 2 एके 47 राइफल, 2 पिस्टल और 4 हथगोले बरामद किए हैं.
7:07 PM. 25 Sept 227:07 PM. 25 Sept
पंजाब के राज्यपाल ने विधानसभा सत्र आहूत करने का सरकार का अनुरोध किया स्वीकार
पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने 27 सितंबर को विधानसभा का एक दिन का सत्र आहूत करने के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है. विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने रविवार को यह जानकारी दी. इसके साथ ही इस मुद्दे को लेकर राज्य की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार और राज्यपाल के बीच गतिरोध दूर होने के संकेत मिले हैं. आप सरकार ने राज्यपाल को सत्र के दौरान उठाए जाने वाले मुद्दों के बारे में बताया, जिसके एक दिन बाद उन्होंने सत्र के लिए मंजूरी दी है.
7:07 PM. 25 Sept 227:07 PM. 25 Sept
कर्नाटक के पूर्व सीएम एस एम कृष्णा श्वास संबंधी संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस एम कृष्णा को सांस की नली में संक्रमण के चलते रविवार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. कृष्णा को बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मणिपाल अस्पताल ने एक बयान में कहा, एस एम कृष्णा बेंगलुरु के एअरपोर्ट रोड पर स्थित मणिपाल अस्पताल में भर्ती हैं. उन्हें सांस की नली में संक्रमण है.
7:07 PM. 25 Sept 227:07 PM. 25 Sept
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर बाजार बंद, आज अंतिम संस्कार की उम्मीद
उत्तराखंड की अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर श्रीनगर में आज सभी बाजार बंद कर दिए गए हैं. अंकिता भंडारी का अंतिम संस्कार आज होने की उम्मीद है.
7:07 PM. 25 Sept 227:07 PM. 25 Sept
शहीद भगत सिंह के नाम पर होगा चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम- पीएम
मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि 28 सितंबर को अमृत महोत्सव का विशेष दिन आ रहा है. इस दिन हम भारत मां के वीर सपूत भगत सिंह जी की जयंती बनाएंगे. हमने एक महत्वपूर्ण निर्णय किया है. यह तय किया है कि चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम अब शहीद भगत सिंह जी के नाम पर रखा जाएगा. इसकी लंबे समय से प्रतीक्षा थी:
7:07 PM. 25 Sept 227:07 PM. 25 Sept
पंजाब सरकार ने सत्र बुलाने के लिए विधानसभा सचिव को पत्र लिखा
पंजाब सरकार ने 27 सितंबर को राज्य विधानसभा सत्र को बुलाने के लिए राज्यपाल का आदेश प्राप्त करने के लिए राज्य के विधानसभा सचिव को एक पत्र लिखा है.
7:07 PM. 25 Sept 227:07 PM. 25 Sept
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4,777 नए मामले आए सामने
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 4,777 नए मामले सामने आए और 5,196 ठीक हुए. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह आंकड़े जारी किए हैं. मंत्रालय के अनुसार देश में फिलहाल सक्रिय मामले की संख्या 43 हजार से अधिक है.
7:07 PM. 25 Sept 227:07 PM. 25 Sept
आंध्र प्रदेश के नवनिर्मित अस्पताल में लगी आग, बचाव अभियान जारी
आंध्र प्रदेश के रेनिगुंटा के वसंत नगर क्षेत्र में नवनिर्मित अस्पताल भवन में आग लगी. बचाव अभियान जारी है.
7:07 PM. 25 Sept 227:07 PM. 25 Sept
रूस ने स्थायी सदस्य के लिए भारत का किया समर्थन
रूस के लावरोव ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्य के लिए भारत का समर्थन किया.
1:08 PM. 25 Sept 221:08 PM. 25 Sept
अशोक गहलोत के आवास पर कांग्रेस की बैठक आज
जयपुर में मुख्यमंत्री आवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज होगी. .बैठक में राजस्थान के AICC प्रभारी अजय माकन और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे मौजूद रहेंगे. इससे पहले अजय माकन ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की.
1:08 PM. 25 Sept 221:08 PM. 25 Sept
पीएफआई के तीन कार्यकर्ताओं को सात दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेजा गया
दिल्ली की एक अदालत ने नकद चंदे की आड़ में धनशोधन में कथित भूमिका को लेकर पोपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की दिल्ली इकाई के तीन कार्यकर्ताओं को सात दिन के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया. अदालत ईडी की अर्जी पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें तीन आरोपियों पीएफआई दिल्ली के अध्यक्ष परवेज अहमद, महासचिव मोहम्मद इलियास और कार्यालय सचिव अब्दुल मुकीत के लिए दो हफ्ते की हिरासत मांगी गयी थी.
मुख्य बातें
Breaking News : सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि शशि थरूर 30 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर सकते हैं. दिल्ली की एक अदालत ने नकद चंदे की आड़ में धनशोधन में कथित भूमिका को लेकर पोपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की दिल्ली इकाई के तीन कार्यकर्ताओं को सात दिन के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया.