Breaking News: जम्मू-कश्मीर में राजमार्ग पर एक बस से आईईडी मिला

कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश के बोरगांव से शुरू हुई. आज यात्रा का 79वां दिन है. यह अगले कुछ दिनों में राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगा. इस दौरान कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा मौजूद थे. मध्यप्रदेश के ग्वालियर में बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतार गए. हालांकि अच्छी बात यह है कि इस दौरान कोई भी अन्य यात्री सवार नहीं था.

Live Updates
12:53 AM. 26 Nov 22 7:23 PM. 25 Nov

जम्मू-कश्मीर में राजमार्ग पर एक बस से आईईडी मिला

रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को करीब 20 यात्रियों को ले जा रही एक मिनी बस से पुलिस ने एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. रामबन की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मोहित शर्मा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि हमें विशेष सूचना मिली थी कि एक मैटाडोर में संदिग्ध वस्तु ले जाई जा रही है. दोपहर 12 बजे वाहन की तलाशी ली गई और एक संदिग्ध वस्तु मिली।” बस नशरी चौकी पर रोकी गई थी. उन्होंने कहा कि बम निरोधक दस्ते को पिछली सीट पर एक कंटेनर में आईईडी मिला. एसएसपी ने कहा कि इस आईईडी को बनाने में किस सामग्री का इस्तेमाल किया गया है, यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.

12:53 AM. 26 Nov 22 7:23 PM. 25 Nov

शनिवार को भी हो सकता है आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट

श्रद्धा हत्याकांड : दिल्ली में आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट चल रहा है. एक विशेष टीम उससे पूछताछ कर रही है और प्रक्रिया चल रही है. एफएसएल सहायक निदेशक संजीव गुप्ता ने कहा कि परीक्षण आज समाप्त हो सकता है, लेकिन इसे कल तक भी बढ़ाया जा सकता है.

12:53 AM. 26 Nov 22 7:23 PM. 25 Nov

सीबीआई के आरोप पत्र पर बोले सिसोदिया- भाजपा ने शराब घोटाले की बनाई स्टोरी और मारा गया छापा

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा ने शराब घोटाले की कहानी बनाई और मेरे आवास पर छापा मारा गया. सीबीआई की चार्जशीट से साफ है कि मनीष सिसोदिया को धोखे से बदनाम किया गया था. भाजपा ने एलजी और सीएस के जरिए दिल्ली सरकार के खिलाफ झूठी रिपोर्ट बनाई. मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने दी क्लीन चिट, एलजी को इस्तीफा देना चाहिए.

12:53 AM. 26 Nov 22 7:23 PM. 25 Nov

मूसेवाला की हत्या में शामिल दीपक टीनू को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया

पंजाब : मूसेवाला की हत्या में कथित रूप से शामिल लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गिरोह के सदस्य दीपक टीनू को आज मोहाली की एक अदालत में पेश किया गया, जहां उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया.

12:53 AM. 26 Nov 22 7:23 PM. 25 Nov

सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में आरोप पत्र दाखिल किया, सिसोदिया का नाम नहीं

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में सात आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को अपना पहला आरोप पत्र दाखिल किया. सीबीआई ने बताया कि आरोप पत्र में दो गिरफ्तार कारोबारी, एक समाचार चैनल का प्रमुख, हैदराबाद निवासी एक शराब कारोबारी, दिल्ली निवासी एक शराब वितरक और आबकारी विभाग के दो अधिकारी शामिल हैं. अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी की जांच अभी जारी है.

12:53 AM. 26 Nov 22 7:23 PM. 25 Nov

दिल्ली सरकार ने एमसीडी को उसके वाजिब कोष से वंचित कर दिया – पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर आरोप लगाया कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने एमसीडी को उसके वाजिब कोष से वंचित कर दिया. उसकी (आप सरकार की) उपलब्धियां प्रचार व विज्ञापन के अलावा और कुछ नहीं है.

मुख्य बातें

कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश के बोरगांव से शुरू हुई. आज यात्रा का 79वां दिन है. यह अगले कुछ दिनों में राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगा. इस दौरान कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा मौजूद थे. मध्यप्रदेश के ग्वालियर में बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतार गए. हालांकि अच्छी बात यह है कि इस दौरान कोई भी अन्य यात्री सवार नहीं था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >