Breaking News: कांग्रेस ने अरुणाचल की 18-पॉलिन सीट पर पारियो की जगह जॉनी को दिया टिकट

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
4:23 AM. 26 Mar 24 10:53 PM. 25 Mar

कांग्रेस ने अरुणाचल की 18-पॉलिन सीट पर पारियो की जगह जॉनी को दिया टिकट

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 18-पॉलिन-एसटी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के आगामी चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार के रूप में तकम पारियो के स्थान पर तार जॉनी की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी.

1:03 AM. 26 Mar 24 7:33 PM. 25 Mar

अरविंद केजरीवाल से मिलने ईडी ऑफिस पहुंचीं पत्नी सुनीता केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल उनसे मिलने ईडी दफ्तर पहुंचीं.

12:06 AM. 26 Mar 24 6:36 PM. 25 Mar

होली मनाने के दौरान दिल्ली में बड़ा हादसा, हाई-टेंशन तार की चपेट में आये कुछ लोग

होली मनाने के दौरान पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में हाई-टेंशन तार से बिजली का झटका लगने के कारण कुछ लोग घायल हो गए. दिल्ली पुलिस ने बताया, एक ही परिवार के कुछ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

12:01 AM. 26 Mar 24 6:31 PM. 25 Mar

टीआर पारीवेंधर ने पेरम्बलुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल किया

तमिलनाडु इंधिया जननायगा काची (आईजेके) के संस्थापक टीआर पारीवेंधर ने पेरम्बलुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.

11:56 PM. 25 Mar 24 6:26 PM. 25 Mar

महाकाल मंदिर में आग की घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच

महाकाल मंदिर में आग की घटना पर उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया, महाकाल मंदिर में आज हुई घटना को लेकर मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं, यह घटना क्यों हुई, कैसे हुई इन सभी बिंदुओं पर समिति जांच करेगी. पूजा के दौरान जिन सामग्रियों का प्रयोग किया गया था उनके और गुलाल के सैंपल लिए गए हैं.

2:11 PM. 25 Mar 24 8:41 AM. 25 Mar

दिल्ली के एक फैक्ट्री में लगी आग, मौके पर 25 दमकल गाड़ियां मौजूद

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक खबर सामने आ रही है. जी हां, खबर है कि अलीपुर के फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है. हालांकि, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दमकल की 25 गाड़ियां मौजूद है.

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >