Breaking News : पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार सुब्रमण्यम मुद्राकोष में कार्यकारी निदेशक नियुक्त

Breaking News : झारखंड में ईडी की कार्रवाई जारी है. कारोबारी प्रेम प्रकाश को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है. पश्चिमी मेक्सिको में गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गयी. अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डी सी में बुधवार को एक वरिष्ठ नागरिक केंद्र के सामने हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गये. पेगासस मामले की सुनवाई आज सुप्रीम कोर्ट की विशेष पीठ करेगी. ताजा खबर पढ़ने के लिए Prabhat Khabar.com का Breaking News LIVE Blog क्लिक कीजिए.

Live Updates
4:28 AM. 26 Aug 22 10:58 PM. 25 Aug

पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार सुब्रमण्यम मुद्राकोष में कार्यकारी निदेशक नियुक्त

पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम को अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) में कार्यकारी निदेशक (भारत) नियुक्त किया गया है. कार्मिक मंत्रालय ने गुरुवार को एक आदेश में यह कहा. सुब्रमण्यम फिलहाल इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस में प्रोफेसर (वित्त) हैं. मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने मुद्राकोष में सुब्रमण्यम को कार्यकारी निदेशक (भारत) पद पर नियुक्ति को मंजूरी दी है. उनकी नियुक्ति एक नवंबर, 2022 से तीन साल या अगले आदेश तक के लिये की गयी है. वह डॉ. सुरजीत एस भल्ला का स्थान लेंगे जिनका कार्यकाल 31 अक्टूबर, 2022 तक है. भल्ला को मुद्राकोष में कार्यकारी निदेशक (भारत) पद पर तीन साल के लिये नियुक्त किया गया था.

4:28 AM. 26 Aug 22 10:58 PM. 25 Aug

सोनाली फोगाट की मौत मामले में दो गिरफ्तार

गोवा पुलिस ने मीडिया को बताया कि भाजपा नेता सोनाली फोगट की मौत के मामले में दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया.

4:28 AM. 26 Aug 22 10:58 PM. 25 Aug

अंबाला में किसानों ने हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के घर के बाहर प्रदर्शन किया

हरियाणा : अंबाला में गृह मंत्री अनिल विज के आवास के बाहर किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि सरकार ने पंचायतों के नाम पर जमीन अडानी और अंबानी को देने का फैसला किया है. इस मुद्दे पर चर्चा के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाना चाहिए. वहीं, किसानों के प्रदर्शन को लेकर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि विरोध करने का अधिकार सभी को है. हम स्थिति का विश्लेषण करने की कोशिश कर रहे हैं.

4:28 AM. 26 Aug 22 10:58 PM. 25 Aug

गायक सिद्धू मूसेवाला के परिवार के सदस्यों ने निकाला कैंडल मार्च

पंजाब के मनसा में गायक सिद्धू मूसेवाला के परिवार के सदस्यों ने कैंडल मार्च निकाला. उनके समर्थन में भारी भीड़ को एकत्र होने की स्थिति में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है.

4:28 AM. 26 Aug 22 10:58 PM. 25 Aug

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों के श्रम मंत्रियों की बैठक को कर रहे हैं संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों के श्रम मंत्रियों की बैठक में कहा कि पिछले 8 वर्षों में हम श्रम सुधार लाए हैं और साम्राज्यवादी और प्रतिगामी श्रम कानूनों को हटा दिया है. इन सुधारों के माध्यम से हमने मजदूरों के लिए मूल वेतन, स्वास्थ्य बीमा और अन्य लाभ सुनिश्चित किए हैं. आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना ने महामारी के दौरान 1.5 करोड़ लोगों की रक्षा की.

4:28 AM. 26 Aug 22 10:58 PM. 25 Aug

पीएम मोदी 27 और 28 अगस्त को गुजरात का दौरा करेंगे

पीएम मोदी 27 और 28 अगस्त को गुजरात का दौरा करेंगे. पीएमओ की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, अपनी इस यात्रा के दौरान पीएम 27 अगस्त को अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट में खादी उत्सव को संबोधित करेंगे और 28 अगस्त को भुज में स्मृति वन स्मारक का उद्घाटन करेंगे. वह भुज में आधारशिला रखेंगे और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे.

मुख्य बातें

Breaking News : झारखंड में ईडी की कार्रवाई जारी है. कारोबारी प्रेम प्रकाश को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है. पश्चिमी मेक्सिको में गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गयी. अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डी सी में बुधवार को एक वरिष्ठ नागरिक केंद्र के सामने हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गये. पेगासस मामले की सुनवाई आज सुप्रीम कोर्ट की विशेष पीठ करेगी. ताजा खबर पढ़ने के लिए Prabhat Khabar.com का Breaking News LIVE Blog क्लिक कीजिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >