Breaking News LIVE: 1 जनवरी से बिना टीके लिये सार्वजनिक स्थानों पर नहीं मिलेगा प्रवेश

Breaking News LIVE : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने की पीएम मोदी से अपील, कहा- यूपी चुनाव टालने पर विचार करे सरकार,रैलियों पर भी लगे रोक. लुधियाना ब्लास्ट पर पंजाब के सीएम चन्नी आज करेंगे पीसी.

Live Updates
7:16 PM. 24 Dec 21 7:16 PM. 24 Dec

1 जनवरी से बिना टीके लिये सार्वजनिक स्थानों पर नहीं मिलेगा प्रवेश

1 जनवरी से बिना टीके लिये सार्वजनिक स्थानों पर नहीं मिलेगा प्रवेश, यह आदेश आज हरियाणा सरकार ने जारी किया. इससे पहले पंजाब सरकार ने कई सख्त आदेश दिये हैं.

7:16 PM. 24 Dec 21 7:16 PM. 24 Dec

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में सामने आये कोरोना संक्रमण के 180 मामले

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 180 मामले सामने आये हैं जबकि एक्टिव केसों की संख्या 782 है.

7:16 PM. 24 Dec 21 7:16 PM. 24 Dec

दिल्ली मेंं आंतरिक सुरक्षा पर गृह मंत्रालय में बैठक

दिल्ली में आंतरिक सुरक्षा पर गृह मंत्रालय में अभी बैठक चल रही है. बताया जा रहा है कि लुधियाना कोर्ट में हुए विस्फोट के बाद यह बैठक आयोजित की गयी है.

7:16 PM. 24 Dec 21 7:16 PM. 24 Dec

दिल्ली में कोरोना वैक्सीन की फर्स्ट डोज 100 प्रतिशत आबादी को लगी

दिल्ली में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे के बीच सौ प्रतिशत आबादी को वैक्सीद की पहली डोज दे दी गयी है. यह जानकारी प्रदेश के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दी है.

2:49 PM. 24 Dec 21 2:49 PM. 24 Dec

हरभजन सिंह ने क्रिकेट से लिया संन्यास

हरभजन सिंह का का बड़ा फैसला. क्रिकेट से लिया संन्यास.

2:49 PM. 24 Dec 21 2:49 PM. 24 Dec

3 हजार लोगों को बूस्टर डोज

भारत में तेजी से बढ़ रहे ओमिक्रॉन के बीच 3 हजार लोगों को बूस्टर डोज देने की तैयारी चल रही है. बताया जा रहा है कि बूस्टर डोज के असर पर शोध किया जाएगा. ये भी खबर है कि सरकार ने अपनी मंजूरी दे दी है.(आजतक न्यूज)

2:49 PM. 24 Dec 21 2:49 PM. 24 Dec

6 महीने में पंजाब से खत्म कर देंगे नशा  

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि, आम आदमी पार्टी की सरकार आएगी तो हम 6 महीने में पंजाब से नशा खत्म कर देंगे. उन्होंने कहा कि, बेअदबी और बम ब्लास्ट के सभी पुराने कांड की जांच कराएंगे. मास्टरमाइंड को जेल में भेजेंगे. उन्होंने कहा कि बॉर्डर के एक-एक इंच की सुरक्षा करेंगे.

2:49 PM. 24 Dec 21 2:49 PM. 24 Dec

गुरुद्वारे का केयरटेकर गिरफ्तार

कपूरथला लिंचिंग केस में गुरुद्वारे के केयरटेकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसपर हत्या, हत्या की कोशिश का आरोप लगा है.

2:49 PM. 24 Dec 21 2:49 PM. 24 Dec

डोदरा की एक कंपनी में धमाके के बाद लगी आग

गुजरात के वडोदरा की एक कंपनी में धमाके के बाद लगी आग, 6 से ज्यादा मजदूर घायल. (आजतक न्यूज)

2:49 PM. 24 Dec 21 2:49 PM. 24 Dec

टल सकते हैं मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव

ओमिक्रॉन के कारण टल सकते हैं मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव, सरकार कर रही विचार

2:49 PM. 24 Dec 21 2:49 PM. 24 Dec

नौका में लगी आग, 36 मरे

दक्षिणी बांग्लादेश में एक नौका में आग लगने से उस पर सवार 36 लोगों की हुई मौत.

2:49 PM. 24 Dec 21 2:49 PM. 24 Dec

लुधियाना ब्लास्ट राजनीतिक साजिश की आशंका- सीएम चन्नी

लुधियाना ब्लास्ट पर सीएम चन्नी ने राजनीतिक साजिश की आशंका जताई है. गौरतलब है कि, लुधियाना के कोर्ट परिसर में गुरुवार दोपहर लगभग सवा बारह बजे जबरदस्त बम धमाका हुआ था. इस धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी, जबकि दो महिला सहित छह लोग घायल हुए थे. मृतक का शव पूरी तरह से क्षत विक्षत हो चुका था. धड़ से गर्दन और दोनों टांगें उड़ चुकी थीं. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है.

2:49 PM. 24 Dec 21 2:49 PM. 24 Dec

जाब के सीएम चन्नी का बड़ा ऐलान

पंजाब के सीएम चरणदास चन्नी ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि, किसानों के 2 लाख रुपये तक के कर्ज माफ होंगे.

2:49 PM. 24 Dec 21 2:49 PM. 24 Dec

358 हुए देश में ओमिक्रोन के मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि, देश में ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 358 हो गई है. नए वेरिएंट का सबसे ज्यादा प्रकोप महाराष्ट्र और दिल्ली में दिख रहा है. ओमिक्रोन के सबसे ज़्यादा केस इन्हीं दोनों राज्यों से आ रहे हैं. महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 88 मामले सामने आये हैं. और दिल्ली में 67 मामले सामने आये हैं. ओमिक्रोन के 358 मरीज़ों में से 114 मरीज रिकवर कर गए हैं.

2:49 PM. 24 Dec 21 2:49 PM. 24 Dec

कैमिकल फैक्टरी में भीषण आग

राजस्थान के कोटा में कैमिकल फैक्टरी में भीषण आग लग गई. आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है. दमकल की 5 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं.

2:49 PM. 24 Dec 21 2:49 PM. 24 Dec

भारत में कोरोना सैंपल टेस्ट

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने बताया कि, भारत में कल यानी गुरूवार को कोरोना वायरस के लिए 11,65,887 सैंपल टेस्ट किए गए. कल तक कुल 66,98,09,816 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.

2:49 PM. 24 Dec 21 2:49 PM. 24 Dec

दिल्ली में वायु की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में

वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के मुताबिक दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज 425 है. जो कि गंभीर श्रेणी में दर्शा रहा है.

2:49 PM. 24 Dec 21 2:49 PM. 24 Dec

अरवानी में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के अरवानी में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है.

7:08 AM. 24 Dec 21 7:08 AM. 24 Dec

इलाहाबाद हाईकोर्ट की पीएम मोदी से अपील

देश में कोरोना वायरस और ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पीएम मोदी से अपील की है कि यूपी में विधानसभा चुनाव की रैलियों पर रोक लगे. इसके साथ ही हाईकोर्ट ने ये भी अपील की है कि सरकार यूपी विधानसभा चुनाव को भी कुछ समय के लिए टालने पर विचार करे.

7:08 AM. 24 Dec 21 7:08 AM. 24 Dec

Posted by: Pritish Sahay

मुख्य बातें

Breaking News LIVE : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने की पीएम मोदी से अपील, कहा- यूपी चुनाव टालने पर विचार करे सरकार,रैलियों पर भी लगे रोक. लुधियाना ब्लास्ट पर पंजाब के सीएम चन्नी आज करेंगे पीसी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >