Breaking News: विराट कोहली खुद को मानते हैं भाग्यशाली, पाक के खिलाफ पारी को बताया बेहतरीन
Copied link
Breaking News: दीपावली की पूर्व संध्या पर आज यानि रविवार को पीएम मोदी उत्तर प्रदेश के अयोध्या जाएंगे. पीएम मोदी भगवान राम की पूजा करेंगे. इसके बाद पीएम राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र स्थल का निरीक्षण करेंगे साथ ही प्रतीकात्मक भगवान राम का राज्याभिषेक करेंगे. इसकी जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय से दी गयी.
4:53 AM. 24 Oct 224:53 AM. 24 Oct
विराट कोहली ने खुद को बताया भाग्यशाली, पाकिस्तान के खिलाफ पारी को बताया बेहतरीन
पाकिस्तान पर भारत की जीत के बाद विराट कोहली ने कहा, मुझे लगता है कि यह मेरी बेहतरीन पारियों में से एक है. इस मैच का परिमाण अलग था. मैं इस तरह के महत्वपूर्ण खेल खेलने के लिए खुद को भाग्यशाली मानता हूं. मुझे लगता है कि लोग अब दिवाली खुशी-खुशी मनाएंगे. मैं सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देता हूं.
4:53 AM. 24 Oct 224:53 AM. 24 Oct
पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदारी जीत के बाद गृह मंत्री शाह ने टीम इंडिया को दी बधाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पाकिस्तान को हराने पर टीम इंडिया को बधाई दी. उन्होंने ट्वीट किया और लिखा, टी 20 विश्व कप शुरू करने का एक सही तरीका … दीपावली शुरू. विराट कोहली की क्या शानदार पारी है.
4:53 AM. 24 Oct 224:53 AM. 24 Oct
कैब अध्यक्ष पद के नामांकन के लिए पहुंचे सौरव गांगुली
बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने कोलकाता के ईडन गार्डन पहुंचे.
4:53 AM. 24 Oct 224:53 AM. 24 Oct
गुरजंत सिंह की हत्या के आरोप में लांडा-सट्टा गिरोह के 2 शूटर गिरफ्तार
पंजाब डीजीपी ने बताया, तरनतारन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. सीपी अमृतसर और एजीटीएफ ने एक संयुक्त अभियान में गुरजंत सिंह की हत्या के आरोप में लांडा-सट्टा गिरोह के 4 सदस्यों के 2 शूटरों को गिरफ्तार किया गया. 4 विदेशी निर्मित हथियार भी बरामद किये गये. कनाडा संचालित लांडा और पाकिस्तान नियंत्रित रिंडा मॉड्यूल को पुलिस ने ध्वस्त किया.
7:08 PM. 23 Oct 227:08 PM. 23 Oct
सीएम योगी आदित्यनाथ ने की समीक्षा
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पीएम मोदी के आगमन से पहले ‘दीपोत्सव’ समारोह की अंत���म समय की तैयारियों की समीक्षा करने अयोध्या के राम कथा पार्क पहुंचे.
7:08 PM. 23 Oct 227:08 PM. 23 Oct
पटाखा स्टॉल में आग लगने से दो लोगों की मौत
गांधी नगर के जिमखाना मैदान में रविवार सुबह पटाखा स्टॉल में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गयी. मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है. जानकारी दमकल विभाग के अधिकारी ने दी है.
7:08 PM. 23 Oct 227:08 PM. 23 Oct
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को तीसरी बार चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का महासचिव चुना गया
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को पांच साल के कार्यकाल के लिए लगातार तीसरी बार चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का महासचिव चुना गया.
7:08 PM. 23 Oct 227:08 PM. 23 Oct
पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,994 नए मामले आए सामने
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,994 नए मामले सामने आए हैं.
कुल मामले: 4,46,42,742
सक्रिय मामले: 23,432
कुल रिकवरी: 4,40,90,349
कुल मृत्यु: 5,28,961
कुल वैक्सीनेशन: 2,19,55,98,943
7:08 PM. 23 Oct 227:08 PM. 23 Oct
कई लोगों से ठगी के आरोप में एनसीपी के कार्यकर्ता गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने एनसीपी के एक कार्यकर्ता को पुणे से गिरफ्तार किया है. उसके ऊपर पिछले दो वर्षों में कई लोगों को ठगने के आरोप है. उसके पास से फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड बरामद किया गया. उसे 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.
12:49 PM. 23 Oct 2212:49 PM. 23 Oct
दीपावली की पूर्व संध्या पर अयोध्या जाएंगे पीएम मोदी
दीपावली की पूर्व संध्या पर आज यानि रविवार को पीएम मोदी उत्तर प्रदेश के अयोध्या जाएंगे. पीएम मोदी भगवान राम की पूजा करेंगे. इसके बाद पीएम राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र स्थल का निरीक्षण करेंगे साथ ही प्रतीकात्मक भगवान राम का राज्याभिषेक करेंगे. इसकी जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय से दी गयी. पीएम मोदी सरयू नदी के न्यू घाट पर आरती देखेंगे, जिसके बाद प्रधानमंत्री द्वारा भव्य दीपोत्सव समारोह की शुरुआत की जाएगी.
मुख्य बातें
Breaking News: दीपावली की पूर्व संध्या पर आज यानि रविवार को पीएम मोदी उत्तर प्रदेश के अयोध्या जाएंगे. पीएम मोदी भगवान राम की पूजा करेंगे. इसके बाद पीएम राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र स्थल का निरीक्षण करेंगे साथ ही प्रतीकात्मक भगवान राम का राज्याभिषेक करेंगे. इसकी जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय से दी गयी.
I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.