Breaking News: गृह मंत्रालय ने सीएपीएफ, पुलिस संगठनों को दिए जाने वाले तीन पुरस्कार बंद किये

Breaking News : भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) ने तटीय सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए मंगलवार को यहां अपने बेड़े में जहाज समर्थ को शामिल किया. आईसीजी ने कहा कि आईसीजीएस समर्थ 105 मीटर लंबा एक जहाज है और अधिकतम 23 समुद्री मील की गति से चल सकता है.

4:39 AM. 22 Sept 22 4:39 AM. 22 Sept

गृह मंत्रालय ने सीएपीएफ, पुलिस संगठनों को दिए जाने वाले तीन पुरस्कार बंद किये

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के जवानों और अन्य पुलिस संगठनों को आंतरिक सुरक्षा कर्तव्यों और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिए जाने वाले तीन पुरस्कारों को बंद कर दिया है. मंत्रालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. बंद किए गए पुरस्कारों में ‘पुलिस आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक – जम्मू-कश्मीर राज्य/ नक्सल प्रभावित क्षेत्र/ पूर्वोत्तर क्षेत्र’, ‘उत्कृष्ट सेवा पदक’ और ‘अति उत्कृष्ट सेवा पदक’ शामिल हैं. गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि पुरस्कार प्रदान करने की प्रणाली में सुधार की प्रक्रिया के तहत यह निर्णय लिया गया है. गृह मंत्रालय ने दो अधिसूचना जारी कर इन पुरस्कारों को बंद किए जाने की घोषणा की है.

4:39 AM. 22 Sept 22 4:39 AM. 22 Sept

पंजाब सरकार के बुलाये विधानसभा के विशेष सत्र को राज्यपाल ने किया रद्द

पंजाब की भगवंत मान सरकार को राज्यपाल से तगड़ा झटका लगा है. राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने राज्य सरकार के बुलाये विधानसभा के विशेष सत्र को रद्द कर दिया है. भगवंत मान सरकार ने विश्वासमत साबित करने को लेकर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया था.

4:39 AM. 22 Sept 22 4:39 AM. 22 Sept

भारत ने इंडिया हाइपरटेंशन कंट्रोल इनिशिएटिव के लिए संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार जीता

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट किया, भारत ने इंडिया हाइपरटेंशन कंट्रोल इनिशिएटिव (IHCI) के लिए संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार जीता.

4:39 AM. 22 Sept 22 4:39 AM. 22 Sept

नक्सलियों के खिलाफ मिली सफलता के लिए गृह मंत्री ने सीआरपीएफ को बधाई दी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर देशभर में वामपंथी उग्रवाद के विरुद्ध चल रही लड़ाई पर सुरक्षाबलों को मिली सफलता को लेकर सुरक्षा एजेंसियों व राज्य पुलिसबलों बधाई दी.

4:39 AM. 22 Sept 22 4:39 AM. 22 Sept

आप विधायक अमानतुल्लाह खान को कोर्ट ने पांच दिन की रिमांड पर भेजा

आप विधायक अमानतुल्लाह खान को कोर्ट ने पांच दिन एसीबी की रिमांड पर भेज दिया है. रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद उन्हें आज एसीबी ने कोर्ट में पेश किया था, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें रिमांड पर भेज दिया.

4:39 AM. 22 Sept 22 4:39 AM. 22 Sept

आप विधायक अमानतुल्लाह खान मामले में कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान मामले में कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट आज ही इस मामले में अपना फैसला सुनायेगा. मालूम खान को आज एसीबी ने कोर्ट में पेश किया था और रिमांड की मांग की थी.

4:39 AM. 22 Sept 22 4:39 AM. 22 Sept

मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक कार की चपेट में आने से 8 लोग घायल

मुंबई पुलिस के अनुसार महाराष्ट्र मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक कार की चपेट में आने से 8 लोग घायल हो गए, जिनमें से 2 गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है. आगे की कार्रवाई जारी.

4:39 AM. 22 Sept 22 4:39 AM. 22 Sept

आप विधायक अमानतुल्लाह खान का सहयोगी तेलंगाना से गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने बताया, आप विधायक अमानतुल्लाह खान का एक अन्य सहयोगी कौसर इमाम सिद्दीकी उर्फ लड्डन को तेलंगाना से गिरफ्तार किया गया. आप विधायक को आज कोर्ट में पेश किया गया. एसीबी की टीम आप विधायक अमानतुल्लाह खान को कुछ दिन और अपनी कस्टडी में लेना चाहती है.

4:39 AM. 22 Sept 22 4:39 AM. 22 Sept

मोदी कैबिनेट में तीन बड़े फैसले, देश में बनेंगे वैश्विक स्तर के सोलर पैनल

नरेंद्र मोदी कैबिनेट की बैठक में तीन बड़े फैसले लिये गये. जिसमें सोलर पैनल में पीआईएल योजना को मंजूरी दी गयी. जिसके बाद देश में वैश्विक स्तर के सोलर पैनल बनेंगे. कैबिनेट की बैठक के बाद अनुराग ठाकुर ने कहा, पीआईएल योजना को मंजूरी मिलने के बाद अब देश में अधिक से अधिक सोलर पैनल का निर्माण हो पायेगा. साथ ही विदेश से आयात में भी कमी आयेगी.

8:21 PM. 21 Sept 22 8:21 PM. 21 Sept

DRI को मिली बड़ी कामयाबी, मुंबई, दिल्ली और पटना से 33 करोड़ रुपये का सोना बरामद

डीआरआई ने सोने की तस्करी के प्रयासों को विफल किया. मुंबई, पटना और दिल्ली में हाल ही में तस्करी किए गए सोने की सबसे बड़ी बरामदगी में से 65.46 किलोग्राम सोना जब्त किया. डीआरआई ने पड़ोसी पूर्वोत्तर देशों से तस्करी की जा रही लगभग 33.40 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी मूल की सोने की छड़ों के 394 टुकड़े जब्त किए.

6:17 PM. 21 Sept 22 6:17 PM. 21 Sept

टीडीपी के 13 विधायक सदन से निलंबित

आंध्र प्रदेश में डॉ. एनटीआर यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज का नाम बदलकर डॉ वाईएसआर यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज करने पर हंगामे के बाद विधानसभा सत्र के आखिरी दिन टीडीपी के 13 विधायक सदन से निलंबित कर दिए गए. विधायकों ने डॉ. एनटीआर स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2022′ की प्रतियां भी जलाईं.

6:03 PM. 21 Sept 22 6:03 PM. 21 Sept

PM नरेंद्र मोदी ने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर किया शोक व्यक्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, राजू श्रीवास्तव ने हंसी, हास्य और सकारात्मकता के साथ हमारे जीवन को रोशन किया. वे हमको बहुत जल्दी छोड़कर चले गए लेकिन वे वर्षों तक अपने समृद्ध काम की बदौलत अनगिनत लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे. उनका निधन दुखद है. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं हैं.

6:03 PM. 21 Sept 22 6:03 PM. 21 Sept

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 58 साल की उम्र में दिल्ली में निधन, उनके परिवार ने पुष्टि की. सीने में दर्द और जिम में वर्कआउट के दौरान गिरने के बाद उन्हें 10 अगस्त को एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था.

6:03 PM. 21 Sept 22 6:03 PM. 21 Sept

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4,510 नए मामले आए सामने

भारत में पिछले 24 घंटों में 4,510 नए मामले सामने आए और 5,640 ठीक हुए. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को आंकड़ा जारी किया. मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना के सक्रिय मामले 46 हजार से अधिक है.

6:03 PM. 21 Sept 22 6:03 PM. 21 Sept

दिल्ली के सीमापुरी में बेकाबू ट्रक ने डिवाइडर पर सो रहे 4 लोगों को कुचला

दिल्ली के सीमापुरी में डिवाइडर पर सो रहे 4 लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया है. इस घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. जानकारी के अनुसार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, एक को मृत घोषित कर दिया गया और चौथे की प्राथमिक उपचार के दौरान मौत हो गई.

1:11 PM. 21 Sept 22 1:11 PM. 21 Sept

जम्मू कश्मीर पुलिस ने आतंकियों के कई ठिकानों पर मारा छापा, आपत्तिजनक सामग्री बरामद

जम्मू-कश्मीर पुलिस की राज्य जांच एजेंसी (SIA) ने देर रात घाटी में जमात-ए-इस्लामी और उसके सहयोगियों के स्वामित्व वाले उपयोग किए गए कई स्थानों पर तलाशी ली. फलाह-ए-आम ट्रस्ट से जुड़े कई स्कूलों में तलाशी ली गई. आपत्तिजनक सामग्री बरामद कर जब्त कर ली गई है.

1:11 PM. 21 Sept 22 1:11 PM. 21 Sept

भारतीय तटरक्षक ने जहाज समर्थ को बेड़े में शामिल किया

भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) ने तटीय सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए मंगलवार को यहां अपने बेड़े में जहाज समर्थ को शामिल किया. आईसीजी ने कहा कि आईसीजीएस समर्थ 105 मीटर लंबा एक जहाज है और अधिकतम 23 समुद्री मील (लगभग 43 किलोमीटर प्रति घंटे) की गति से चल सकता है. तटरक्षक द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया, कोच्चि में भारतीय तटरक्षक में नया जहाज निश्चित रूप से समुद्र में भारतीय तटरक्षक की परिचालन क्षमता में सुधार करेगा.

मुख्य बातें

Breaking News : भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) ने तटीय सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए मंगलवार को यहां अपने बेड़े में जहाज समर्थ को शामिल किया. आईसीजी ने कहा कि आईसीजीएस समर्थ 105 मीटर लंबा एक जहाज है और अधिकतम 23 समुद्री मील की गति से चल सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Piyush pandey

Senior Journalist, tech enthusiast, having over 10 years of rich experience in print and digital journalism with a good eye for writing across various domains.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >