मुख्य बातें
Breaking News : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के 13वें दिन की शुरुआत केरल के अलप्पुझा ज़िले के चेरथाला से की. इससे पहले, राहुल गांधी ने यात्रा के 12वें दिन में वडकल समुद्र तट पर मछुआरा समुदाय से बातचीत की थी.

Breaking News : कांग्रेस ने नवीन शर्मा को एआईसीसी का संयुक्त सचिव नियुक्त किया
कांग्रेस ने नवीन शर्मा को गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी के साथ एआईसीसी प्रभारी गुजरात से जुड़े एआईसीसी का संयुक्त सचिव नियुक्त किया है.
सीबीआई ने पंजाब नेशनल बैंक से कथित तौर पर 93 करोड़ रुपये का धोखाधड़ी करने के आरोप में कानपुर की कंपनी रोटोमैक ग्लोबल के खिलाफ मंगलवार को नई प्राथमिकी दर्ज की. अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी ने कंपनी के निदेशक राहुल कोठारी और साधना कोठारी को भी प्राथमिकी में बतौर आरोपी नामजद किया है. सीबीआई ने भारतीय दंड संहिता की आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी की धारा एवं भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. सीबीआई ने आरोप लगाया है कि कंपनी के निदेशक विक्रम कोठारी (दिवंगत) और राहुल कोठारी ने अन्य के साथ मिलकर बेइमानी की मंशा से फर्जी कर्ज खाता, स्टाक दस्तावेज और अन्य वित्तीय दस्तावेज जमा कराए और बैंक से धोखाधड़ी की.
दिल्ली : पुलिस ने बताया कि जाकिर हुसैन कॉलेज के 20 वर्षीय छात्र ने 19 सितंबर को कॉलेज की इमारत से छलांग लगा दी, अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया. सुसाइड नोट बरामद हुआ. पोस्टमॉर्टम कराया गया, शव परिजनों को सौंपा.
फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने कहा कि गुजराती फिल्म ‘छेलो शो’ ऑस्कर पुरस्कार 2023 के लिए भारत की ओर से आधिकारिक प्रविष्टि की गई है.
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संगठनात्मक चर्चा के लिए एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल को तत्काल दिल्ली बुलाया है. वह भारत जोड़ी यात्रा में भाग ले रहे थे और अब दिल्ली आ रहे हैं जब यात्रा पटनाक्कड़, अलाप्पुझा (केरल) पहुंची.
सिलीगुड़ी : भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) घोटाले को लेकर टीएमसी सरकार के खिलाफ उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय गेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें एसएससी के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के वीसी डॉ सुबीर भट्टाचार्य को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था.