Breaking News LIVE:नवजोत सिंह सिद्धू ने भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों के गलत इस्तेमाल का लगाया आरोप

Breaking News LIVE : मेरठ में पीएम मोदी आज करेंगे मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का शिलान्यास. लखनऊ में आज दिल्ली के सीएमअरविंद केजरीवाल करेंगे रोजगार गारंटी रैली. लड़कियों की शादी की उम्र को लेकर हरियाणा खाप की होगी बैठक, केंद्र के प्रस्ताव पर चर्चा.

Live Updates
10:30 PM. 2 Jan 22 10:30 PM. 2 Jan

नवजोत सिंह सिद्धू ने भाजपा पर लगाया गंभीर आरोप

पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों के गलत इस्तेमाल का लगाया आरोप है.

7:17 PM. 2 Jan 22 7:17 PM. 2 Jan

तीन जनवरी से सुप्रीम कोर्ट में होगी वर्चुअल सुनवाई

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच तीन जनवरी से सुप्रीम कोर्ट में वर्चुअल सुनवाई होगी.

3:11 PM. 2 Jan 22 3:11 PM. 2 Jan

हेट स्पीच मामले की अब एसआईटी करेगी जांच

उत्तराखंड में हेट स्पीच मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. अब यह विशेष जांच दल ही हरिद्वार में दिये गये भड़काऊ भाषण की जांच करेगा.

2:55 PM. 2 Jan 22 2:55 PM. 2 Jan

स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का शिलान्यास

पीएम मोदी ने मेरठ में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का शिलान्यास किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, पहले की सरकारों में यूपी में अपराधी और माफिया अपना खेल खेलते थे. पहले बेटियों पर फब्तियां कसने वाले खुलेआम घूमते थे. अब योगी आदित्यनाथ की सरकार ऐसे अपराधियों के साथ जेल-जेल खेल रही है. पांच साल पहले इसी मेरठ की बेटियां शाम होने के बाद अपने घर से निकलने से डरती थीं. आज मेरठ की बेटियां पूरे देश का नाम रौशन कर रही हैं.

2:55 PM. 2 Jan 22 2:55 PM. 2 Jan

कल से शुरू होगा सत्र

दिल्ली विधानसभा का सत्र कल से यानी 3 जनवरी से सुबह 11 बजे दिल्ली विधानसभा के पुराने सचिवालय स्थित विधानसभा भवन परिसर में शुरू होगा.

2:55 PM. 2 Jan 22 2:55 PM. 2 Jan

योजनाओं के हो रहे लोकार्पण

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि पहले राज्य में सिर्फ शिलान्यास होते थे. उन्होंने कहा कि उन योजनाओं का लोकार्पण नहीं होता था. लेकिन 2017 से जब से हमारी सरकार काम कर रही है. हम दूसरी सरकारों से अलग इस रूप में है कि जितनी भी योजनाओं के शिलान्यास हुए हैं उनके लोकार्पण भी हो रहे हैं.

2:55 PM. 2 Jan 22 2:55 PM. 2 Jan

गैस भरने के दौरान बड़ा हादसा

मध्य प्रदेश के उज्जैन में गुब्बारों में गैस भरने के दौरान बड़ा हादसा हो गया है. यहां गुब्बारों में गैस भरने वाले सिलिंडर में ही ब्लास्ट हो गया है. हादसे में 3 बच्चों समेत 5 लोग घायल हो गये हैं. (टीवी न्यूज)

2:55 PM. 2 Jan 22 2:55 PM. 2 Jan

बढ़ेंगी सख्तियां

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि प्रदेश में बढ़ते कोरोना और ओमिक्रॉन के मामलों को देखते हुए सरकार ने नई पाबंदियां लगाई हैं. ज़िलों को दो हिस्सों में बांटा गया है, जहां ज़्यादा संक्रमण है उनको A कैटेगरी में रखा है उसमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, अंबाला, पंचकुला है. यहां बाज़ार 5 बजे बंद हो जाएंगे और सभी दफ़्तर 50 फीसदी क्षमता के साथ चलेंगे. उन्होंने कहा कि, स्कूल कॉलेज, पॉलिटेक्निक, कोचिंग सेंटर, क्रेच, आंगनबाड़ियों को प्रदेश में बंद किया गया है. बिना वैक्सीन के लोगों को दफ्तर, रेस्टोरेंट, बैंकट हॉल जाने की इजाज़त नहीं है. उन्होंने कहा कि, अगर संक्रमण बढ़ेगा तो सख्तियां और बढ़ाई जाएंगी.

2:55 PM. 2 Jan 22 2:55 PM. 2 Jan

डीआरआई करेगी पूछताछ

इत्र कारोबारी पीयूष जैन के से अब डीआरआई पूछताछ करेगी. बता दें, रेड में उनके घर से 23 किलो सोना बरामद हुआ था. इसके बाद , को लेकर DRI करेगी पूछताछ डीआरआई की टीम उनसे इसबारे में पूछताछ करेगी. (आजतक न्यूज)

2:55 PM. 2 Jan 22 2:55 PM. 2 Jan

माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय का काकरियाल कैम्पस बंद

जम्मू-कश्मीर में श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय का काकरियाल कैम्पस 13 छात्रों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद बंद कर दिया गया है.

2:55 PM. 2 Jan 22 2:55 PM. 2 Jan

24 घंटों में कोरोना के 27,553 नए मामले

देश बीते 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 27,553 नए मामले, 284 लोगों की हुई मौत

8:36 AM. 2 Jan 22 8:36 AM. 2 Jan

पीएम मोदी का ओवैसी का तीखा हमला

पीएम मोदी का ओवैसी का तीखा हमला, कहा- ड्रामा, फसाद और अत्याचार मोदी के 3 यार. (आजतक न्यूज)

8:36 AM. 2 Jan 22 8:36 AM. 2 Jan

मेरठ को पीएम मोदी की सौगात

मेरठ में पीएम मोदी आज करेंगे मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का शिलान्यास. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 700 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे.

मुख्य बातें

Breaking News LIVE : मेरठ में पीएम मोदी आज करेंगे मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का शिलान्यास. लखनऊ में आज दिल्ली के सीएमअरविंद केजरीवाल करेंगे रोजगार गारंटी रैली. लड़कियों की शादी की उम्र को लेकर हरियाणा खाप की होगी बैठक, केंद्र के प्रस्ताव पर चर्चा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >