Breaking News : एनसीपीसीआर ने अमेजॉन इंडिया के कंट्री हेड को किया तलब

Breaking News Live Update: बीजेपी ने आगामी हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 62 उम्मीदवारों की सूची जारी की. सीएम जयराम ठाकुर सिराज से, अनिल शर्मा मंडी से और सतपाल सिंह सत्ती ऊना से चुनाव लड़ेंगे. चुनाव 12 नवंबर को होने हैं. कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के निर्णय सामने आ गए है. वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर को हराकर चुनाव जीत लिया है. इसी के साथ कांग्रेस के नये अध्यक्ष मल्लिकार्जुन बन गए है. बता दें कि कुल 9385 पड़े थे. जिसमें से मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897 वोट मिले है वहीं, शशि थरूर को 1072 वोट मिले है. हालांकि औपचारिक ऐलान बाकी है.

Live Updates
10:58 PM. 19 Oct 22 10:58 PM. 19 Oct

सुएला ब्रेवरमैन ने ब्रिटेन की गृह मंत्री पद से इस्तीफा दिया

भारतवंशी सुएला ब्रेवरमैन ने ब्रिटेन की गृह मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है. गोवा मूल के पिता और तमिल मूल की मां की संतान ब्रेवरमैन को 43 दिन पहले ही गृह मंत्री नियुक्त किया गया था, जब ब्रिटिश प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने 10 डाउनिंग स्ट्रीट में कार्यभार संभाला था. इससे पहले ब्रेवरमैन की बुधवार को प्रधानमंत्री ट्रस के साथ बैठक हुई और इसे सरकार की नीति पर असहमति का परिणाम नहीं माना जा रहा. पिछले शुक्रवार को क्रासिंस्की क्वार्टेंग को वित्त मंत्री पद से हटा दिया गया था और उनके उत्तराधिकारी, वित्त मंत्री जेरेमी हंट ने सोमवार को सरकार के मिनी-बजट में कटौती कर दी. इस कदम से ट्रस के नेतृत्व के लिए संकट और बढ़ने की आशंका है.

10:58 PM. 19 Oct 22 10:58 PM. 19 Oct

एनसीपीसीआर ने अमेजॉन इंडिया के कंट्री हेड को किया तलब

नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स (एनसीपीसीआर) ने ग्लोबल सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और कंट्री हेड, अमेजॉन इंडिया को गैरकानूनी प्रथाओं में शामिल एक संगठन, अमेजॉन इंडिया द्वारा अखिल भारतीय मिशन के लिए कथित फंडिंग को लेकर तलब किया है. आयोग ने उन्हें एक नवंबर को पेश होने को कहा है.

10:58 PM. 19 Oct 22 10:58 PM. 19 Oct

केंद्र के विभिन्न मंत्रालयों में सचिवों की नियुक्ति

भारत सरकार के सचिव, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, अरमाने गिरिधर, अगले रक्षा सचिव नियुक्त किए गए. वह 31 अक्टूबर, 2022 को सेवानिवृत्त होने पर अजय कुमार से रक्षा सचिव के रूप में कार्यभार संभालेंगे. इसके साथ ही, वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग के सचिव संजय मल्होत्रा को राजस्व विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है. वह 30 नवंबर को तरुण बजाज की सेवानिवृत्ति पर पद ग्रहण करेंगे.

10:58 PM. 19 Oct 22 10:58 PM. 19 Oct

गुजरात के राजकोट में पीएम मोदी के रोड शो में फूलों की बारिश

गुजरात: राजकोट में रोड शो करते हुए लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम भूपेंद्र पटेल पर फूलों की बारिश की. प्रधानमंत्री राजकोट में विभिन्न परियोजनाओं को समर्पित किया और आधारशिला रखी और इंडिया अर्बन हाउसिंग कॉन्क्लेव 2022 का उद्घाटन किया.

10:58 PM. 19 Oct 22 10:58 PM. 19 Oct

एनसीपी नेता नवाब मलिक हिरासत अवधि 14 दिनों के लिए बढ़ी

एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नवाब मलिक की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है. उन्हें फिलहाल कुर्ला के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. ईडी ने नवाब मलिक को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था.

10:58 PM. 19 Oct 22 10:58 PM. 19 Oct

पुतिन ने रूस अधिकृत यूक्रेन में मार्शल लॉ का किया ऐलान

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन क्षेत्रों में मार्शल लॉ की घोषणा की है. रूस का कहना है कि यह उसके अधिकार क्षेत्र में आता है.

10:58 PM. 19 Oct 22 10:58 PM. 19 Oct

राजकुमार आनंद बनेंगे केजरीवाल सरकार में नए कैबिनेट मंत्री

राजेंद्र पाल गौतम के इस्तीफे के बाद राजकुमार आनंद को दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार का नया कैबिनेट मंत्री बनाया गया है.

10:58 PM. 19 Oct 22 10:58 PM. 19 Oct

नेपाल में 5.1 तीव्रता पर भूकंप के झटके, काठमांडू से 51 किलोमीटर पूर्व दूर रहा केंद्र

नेपाल : नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बुधवार को बताया कि काठमांडू से 53 किमी पूर्व में आज दोपहर करीब 2.52 बजे 5.1 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी.

10:58 PM. 19 Oct 22 10:58 PM. 19 Oct

जयराम ठाकुर ने सिराज विधानसभा सीट भरा पर्चा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बुधवार दिल्ली रेंगुला पहुंचकर सिराज विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है.

10:58 PM. 19 Oct 22 10:58 PM. 19 Oct

डॉलर के मुकाबले 83 के पार पहुंचा रुपया

अंतरबैंकिंग विदेशी मुद्रा बाजार में बुधवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 61 पैसे गिरकर 83.01 रुपये के स्तर पर पहुंच गया.

1:51 PM. 19 Oct 22 1:51 PM. 19 Oct

कांग्रेस अध्यक्ष बने मल्लिकार्जुन खड़गे, चुनाव में मिले 7897 वोट

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के निर्णय सामने आ गए है. वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर को हराकर चुनाव जीत लिया है. इसी के साथ कांग्रेस के नये अध्यक्ष मल्लिकार्जुन बन गए है. बता दें कि कुल 9385 पड़े थे. जिसमें से मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897 वोट मिले है वहीं, शशि थरूर को 1072 वोट मिले है. हालांकि औपचारिक ऐलान बाकी है.

1:51 PM. 19 Oct 22 1:51 PM. 19 Oct

कांग्रेस इकलौती पार्टी है जहां अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होते है- राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के नतीजे आने है. वोटों की गिनती जारी है. इसी बीच कांग्रेस के संसद और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि कांग्रेस इकलौती पार्टी है जहां अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होते है. अध्यक्ष पद का चुनाव पारदर्शी तरीके से हुआ है.

1:51 PM. 19 Oct 22 1:51 PM. 19 Oct

PM मोदी ने गांधीनगर में मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का किया शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर है. उन्होंने गांधीनगर में मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ किया.

1:51 PM. 19 Oct 22 1:51 PM. 19 Oct

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक दिल्ली में जारी

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक दिल्ली में 15 जीआरजी कांग्रेस वॉर रूम में चल रही है। उम्मीद जतायी जा रही है कि इस बैठक में गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम तय किये जा सकते है.

1:51 PM. 19 Oct 22 1:51 PM. 19 Oct

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने 26/11 आतंकी हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

संयुक्त राष्ट्र महासचिव, एंटोनियो गुटेरेस ने 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को ताज होटल में 26/11 पीड़ितों के लिए स्मारक संग्रहालय में श्रद्धांजलि अर्पित की. महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी 26/11 के मुंबई आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों को ताज होटल में 26/11 पीड़ितों के स्मारक संग्रहालय में श्रद्धांजलि दी.

1:51 PM. 19 Oct 22 1:51 PM. 19 Oct

डिफेन्स एक्सपो 2022 के कार्यक्रम में पहुंचे पीएम मोदी, करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शीघ्र ही गुजरात के गांधीनगर में #DefExpo22 के कार्यक्रम में पहुंचे है. बता दें कि पीएम मोदी इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे.

1:51 PM. 19 Oct 22 1:51 PM. 19 Oct

कांग्रेस के अध्यक्ष चुनाव के लिए शीघ्र ही शुरू होगी वोटों की गिनती

कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पहुंचे। पार्टी के अध्यक्ष चुनाव के लिए वोटों की गिनती शीघ्र ही शुरू होगी. पार्टी अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे के मतगणना एजेंट गौरव गोगोई भी मुख्यालय पहुंचे है.

1:51 PM. 19 Oct 22 1:51 PM. 19 Oct

बीजेपी ने आगामी हिमाचल चुनाव के लिए 62 उम्मीदवारों की सूची जारी की

बीजेपी ने आगामी हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 62 उम्मीदवारों की सूची जारी की. सीएम जयराम ठाकुर सिराज से, अनिल शर्मा मंडी से और सतपाल सिंह सत्ती ऊना से चुनाव लड़ेंगे. चुनाव 12 नवंबर को होने हैं.

1:51 PM. 19 Oct 22 1:51 PM. 19 Oct

आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे. प्रधानमंत्री आज गांधीनगर में DefExpo22 का उद्घाटन करेंगे. पीएम गुजरात में करीब 15,670 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे.

7:36 AM. 19 Oct 22 7:36 AM. 19 Oct

दिल्ली में AICC मुख्यालय में सुबह 10 बजे शुरू होगी वोटों की गिनती

कांग्रेस पार्टी को आज 24 साल में अपना पहला गैर-गांधी अध्यक्ष मिलेगा. वोटों की गिनती दिल्ली में AICC मुख्यालय में सुबह 10 बजे शुरू होगी. पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर मैदान में हैं.

मुख्य बातें

Breaking News Live Update: बीजेपी ने आगामी हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 62 उम्मीदवारों की सूची जारी की. सीएम जयराम ठाकुर सिराज से, अनिल शर्मा मंडी से और सतपाल सिंह सत्ती ऊना से चुनाव लड़ेंगे. चुनाव 12 नवंबर को होने हैं. कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के निर्णय सामने आ गए है. वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर को हराकर चुनाव जीत लिया है. इसी के साथ कांग्रेस के नये अध्यक्ष मल्लिकार्जुन बन गए है. बता दें कि कुल 9385 पड़े थे. जिसमें से मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897 वोट मिले है वहीं, शशि थरूर को 1072 वोट मिले है. हालांकि औपचारिक ऐलान बाकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >