Breaking News: भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय और अर्जुन सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ममता सरकार से जवाब तलब

Breaking News Live update: ड्रग्स मामले में फिल्म प्रोड्यूसर करण जौहर पर एनसीबी ने कसा शिकंजा, भेजा समन. कृषि कानूनों (Farm laws)के खिलाफ किसानों का आंदोलन (Farmers Protest 2020) जारी, सुप्रीम कोर्ट में हो रही है सुनवाई. संत बाबा राम सिंह ( saint baba ram singh) का आज होगा अंतिम संस्कार, किसानों के समर्थन में कर ली थी आत्महत्या. दिल्ली-एनसीआर में महसूस किये गये भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.2 मापी गई तीव्रता. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ LIVE UPDATE….

Live Updates
10:38 PM. 18 Dec 20 5:08 PM. 18 Dec

भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय और अर्जुन सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ममता सरकार से जवाब तलब

भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन सिंह और कैलाश विजयवर्गीय को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. दरअसल, कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से दायर मामलों के सिलसिले में दोनों को गिरफ्तारी से संरक्षण प्रदान किया है. शीर्ष अदालत ने ममता बनर्जी की अगुआई वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार से भाजपा नेताओं की याचिका पर जवाब मांगा है. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

7:13 PM. 18 Dec 20 1:43 PM. 18 Dec

दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, अगर 2500 करोड़ का घोटाला न होता तो सफाई कर्मचारियों, डॉक्टरों को उनकी तनख्वाह समय पर मिल सकती थी.

7:13 PM. 18 Dec 20 1:43 PM. 18 Dec

टीएससी में टूट जारी है

पश्चिम बंगाल में टीएससी में टूट जारी है, टीएमसी नेता कबीरुल इस्लाम ने दिया इस्तीफा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महासचिव थे कबीरुल इस्लाम.

7:13 PM. 18 Dec 20 1:43 PM. 18 Dec

नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदों ने ली शपथ

48 नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदों ने हैदराबाद के भाग्यलक्ष्मी मंदिर में शपथ ली. इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय भी उपस्थित थे.

7:13 PM. 18 Dec 20 1:43 PM. 18 Dec

दिल्ली विधानसभा में हंगामा

दिल्ली विधानसभा में हंगामा, आप विधायकों ने बीजेपी पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप.

7:13 PM. 18 Dec 20 1:43 PM. 18 Dec

गृहमंत्री अमित शाह का पश्चिम बंगाल दौरा

गृहमंत्री अमित शाह का पश्चिम बंगाल दौरा, कल से दो दिनों के बंगाल दौरे पर जाएंगे गृहमंत्री.

मुख्य बातें

Breaking News Live update: ड्रग्स मामले में फिल्म प्रोड्यूसर करण जौहर पर एनसीबी ने कसा शिकंजा, भेजा समन. कृषि कानूनों (Farm laws)के खिलाफ किसानों का आंदोलन (Farmers Protest 2020) जारी, सुप्रीम कोर्ट में हो रही है सुनवाई. संत बाबा राम सिंह ( saint baba ram singh) का आज होगा अंतिम संस्कार, किसानों के समर्थन में कर ली थी आत्महत्या. दिल्ली-एनसीआर में महसूस किये गये भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.2 मापी गई तीव्रता. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ LIVE UPDATE….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >