Breaking News: हिमाचल प्रदेश के मंडी पास महसूस किये गये भूकंप के झटके, 4.1 रही तीव्रता
Copied link
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने परामर्श के लिए इंडोनेशिया में G7 और NATO नेताओं की एक आपातकालीन बैठक बुलाई है. जानकारी हो कि रूस ने यूक्रेन पर मिसाइल से कई हमले किए जिसमें में कुछ मिसाइल पोलैंड में जा गिरा. पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 2024 के राष्ट्रपति पद के लिए अपनी बोली की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि अमेरिका को फिर से महान और गौरवशाली बनाने के लिए, मैं आज रात संयुक्त राज्य के राष्ट्रपति के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर रहा हूं.
3:41 AM. 17 Nov 223:41 AM. 17 Nov
हिमाचल प्रदेश के मंडी में भूकंप
हिमाचल प्रदेश के मंडी से 27 किमी उत्तर-उत्तर-पश्चिम में भूकंप के झटके महसूस किये गये. भूकंप की तीव्रता रेक्टर पैमाने पर 4.1 दर्ज की गयी. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि भूकंप की गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी.
3:41 AM. 17 Nov 223:41 AM. 17 Nov
खाई में गिरी कार, 8 लोगों की मौत
जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ में बड़े हादसे की खबर आ रही है. इलाके के मारवाह में एक कार गहरी खाई में गिर गई. जिससे आठ लोगों की मौत हो गई.
3:41 AM. 17 Nov 223:41 AM. 17 Nov
10 हजार फीट की ऊंचाई से लगाई छलांग
पूर्वी कमान की लांस नायक मंजू भारतीय सेना की पहली महिला सोल्जर स्काई डाइवर बन गई हैं. उसने आज ALH ध्रुव हेलीकॉप्टर से 10 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई. ईस्टर्न कमांड ने कहा कि यह प्रेरक कार्य सेना में अन्य महिलाओं के लिए एक मिसाल कायम करेगा.
3:41 AM. 17 Nov 223:41 AM. 17 Nov
कांग्रेस ने जारी की 37 उम्मीदवारों की सूची
गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने सभी सीटों के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिये हैं. कांग्रेस की ओर से आज यानी बुधवार को 37 उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की गई. बता दें कांग्रेस ने 182 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में कुल 179 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं. पार्टी ने तीन सीटें सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के लिए छोड़ी हैं.
3:41 AM. 17 Nov 223:41 AM. 17 Nov
आरोपी आफताब की साकेत कोर्ट में होगी पेशी
श्रद्धा हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस आरोपी आफताब को कल दिल्ली की साकेत कोर्ट में पेश करेगी. पुलिस उसकी रिमांड के लिए कोर्ट में अर्जी भी दाखिल करेगी. दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी है.
3:41 AM. 17 Nov 223:41 AM. 17 Nov
सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर कल फैसला
धनशोधन मामले में आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन और दो अन्य की जमानत याचिका पर दिल्ली की एक अदालत कल फैसला सुनाएगी. बता दें, इस मामले में विशेष न्यायाधीश विकास ढल बुधवार को आदेश सुनाने वाले थे हालांकि उन्होंने यह कहते हुए मामले को स्थगित कर दिया कि आदेश तैयार नहीं है.
3:41 AM. 17 Nov 223:41 AM. 17 Nov
आरोपी आफताब के घर पहुंची दिल्ली पुलिस
श्रद्धा हत्याकांड के हर पहलू को दिल्ली पुलिस खंगाल रही है. इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस की एक टीम आरोपी आफताब के छतरपुर पहाड़ी स्थित आवास पर पहुंची है.
3:41 AM. 17 Nov 223:41 AM. 17 Nov
पीएम मोदी स्वदेश के लिए रवाना
इंडोनेशिया में जी-20 सम्मेलन में शिरकत करने के बाद पीएम मोदी आज स्वदेश के लिए रवाना हो गये हैं. जी-10 सम्मेलन में पीएम मोदी ने दुनिया के कई देशों के नेताओं से मुलाकात की. बता दें, अगले साल जी-20 सम्मेलन की मेजबानी भारत करेगा.
3:41 AM. 17 Nov 223:41 AM. 17 Nov
क्या नार्को टेस्ट की मिलेगी इजाजत !
श्रद्धा हत्याकांड में दिल्ली पुलिस मामले को खंगालने में जुटी है. शनिवार को दिल्ली पुलिस आरोपी आफताब के नार्को टेस्ट के लिए अर्जी दी थी. हालांकि पुलिस सूत्रों को मिली जानकारी के मुताबिक, अभी तक दिल्ली पुलिस को कोर्ट से कोई अनुमति नहीं मिली है.
3:41 AM. 17 Nov 223:41 AM. 17 Nov
रुपया गिरा
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक बार फिर रुपया गिर गया है. बुधवार को रुपये में 39 पैसे की गिरावट आयी, जिसके बाद 1 अमेरिकी डॉलर की कीमत 81.30 रुपये हो गई है.
3:41 AM. 17 Nov 223:41 AM. 17 Nov
बीजेपी ने जारी की 5वीं सूची
गुजरात चुनाव 2022 को लेकर बीजेपी ने 5वीं सूची जारी कर दी है. अपनी 5वीं सूची में बीजेपी ने 3 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है.
7:35 PM. 16 Nov 227:35 PM. 16 Nov
एमसीडी चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची
कांग्रेस ने दिल्ली में 4 दिसंबर को होने वाले एमसीडी चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की.
7:35 PM. 16 Nov 227:35 PM. 16 Nov
चुनाव आयोग के ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे मनीष सिसोदिया
दिल्ली में चुनाव आयोग के ऑफिस के बाहर कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे आम आदमी पार्टी के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया.
7:35 PM. 16 Nov 227:35 PM. 16 Nov
बाली में जी20 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी का संबोधन
बाली में जी20 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत की G20 अध्यक्षता समावेशी, महत्वाकांक्षी और निर्णायक होगी. अगले एक साल में, हमारा प्रयास होगा कि जी20 सामूहिक कार्रवाई को गति देने के लिए एक वैश्विक प्रमुख प्रस्तावक के रूप में काम करे. साथ ही उन्होंने कहा कि हमें जी20 एजेंडा में महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को प्राथमिकता देनी होगी. यह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व की बात है क्योंकि भारत जी20 की अध्यक्षता संभाल रहा है. हम भारत के विभिन्न राज्यों और शहरों में G20 बैठकें आयोजित करेंगे. हम सब मिलकर जी20 को वैश्विक परिवर्तन का उत्प्रेरक बनाएंगे.
7:35 PM. 16 Nov 227:35 PM. 16 Nov
नामांकन दाखिल करने से पहले गुजरात के सीएम ने गृह मंत्री अमित शाह के साथ किया रोड शो
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पटेल द्वारा नामांकन दाखिल करने से पहले अहमदाबाद के घाटलोडिया में रोड शो किया.
7:35 PM. 16 Nov 227:35 PM. 16 Nov
अरुणाचल प्रदेश में एक बार फिर से भूकंप के झटके, तीव्रता 3.7 रही
अरुणाचल प्रदेश में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.7 रही. इसका केंद्र पृथ्वी की 10 किलोमीटर गहराई में बसर से दक्षिण पूर्ण दिशा में था.
7:35 PM. 16 Nov 227:35 PM. 16 Nov
पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से की मुलाकात
इंडोनेशिया के बाली में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की.
7:35 PM. 16 Nov 227:35 PM. 16 Nov
टिकट के बदले पैसे मामले में आप विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी के बहनोई समेत 3 लोग गिरफ्तार
दिल्ली की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने टिकट के बदले पैसे मामले में आप विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी के बहनोई समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. गोपाल खरी की पत्नी आप कार्यकर्ता शोभा खरी ने टिकट की मांग की थी. एसीबी अधिकारियों ने बताया कि विधायक त्रिपाठी ने कथित तौर पर टिकट के बदले में 90 लाख रुपये की मांग की. एसीबी अधिकारियों ने यह भी बताया कि शिकायतकर्ता (गोपाल खारी) ने कहा कि उसने अखिलेशपति त्रिपाठी को 35 लाख रुपये और वजीरपुर विधायक राजेश गुप्ता को 20 लाख रुपये रिश्वत के रूप में दिए.
7:35 PM. 16 Nov 227:35 PM. 16 Nov
महाराष्ट्र के वाशिम जिले से शुरू की गयी भारत जोड़ो यात्रा
महाराष्ट्र के कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो अभियान चल रहा है. अभी यह यात्रा महाराष्ट्र में है. इसके आज के अभियान की शुरुआत राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ वाशिम जिले से की.
7:35 PM. 16 Nov 227:35 PM. 16 Nov
डोनाल्ड ट्रम्प ने 2024 के राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 2024 के राष्ट्रपति पद के लिए अपनी बोली की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि अमेरिका को फिर से महान और गौरवशाली बनाने के लिए, मैं आज रात संयुक्त राज्य के राष्ट्रपति के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर रहा हूं. कानूनी जांच का सामना कर रहे डोनाल्ड ट्रंप ने मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के खराब नतीजों के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराए जाने के बीच तीसरी बार राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने का दावा पेश किया.
7:35 PM. 16 Nov 227:35 PM. 16 Nov
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पोलैंड के राष्ट्रपति को किया कॉल
यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेजेज डूडा को कॉल किया था। रूसी मिसाइल आतंक से पोलिश नागरिकों की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमने उपलब्ध जानकारी का आदान-प्रदान किया और तथ्यों को स्पष्ट कर रहे हैं। यूक्रेन, पोलैंड, पूरे यूरोप और दुनिया को आतंकवादी रूस से पूरी तरह सुरक्षित किया जाना चाहिए.
12:39 PM. 16 Nov 2212:39 PM. 16 Nov
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुलाई G7 और NATO नेताओं की बैठक
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने परामर्श के लिए इंडोनेशिया में G7 और NATO नेताओं की एक आपातकालीन बैठक बुलाई है. जानकारी हो कि रूस ने यूक्रेन पर मिसाइल से कई हमले किए जिसमें में कुछ मिसाइल पोलैंड में जा गिरा. ऐसे में नाटो-सहयोगी पोलैंड ने कहा है कि “रूसी निर्मित” मिसाइल ने यूक्रेन सीमा के पास अपने देश के पूर्वी हिस्से में दो लोगों को मार डाला है. यह रिपोर्टएपी की बतायी जा रही है.
मुख्य बातें
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने परामर्श के लिए इंडोनेशिया में G7 और NATO नेताओं की एक आपातकालीन बैठक बुलाई है. जानकारी हो कि रूस ने यूक्रेन पर मिसाइल से कई हमले किए जिसमें में कुछ मिसाइल पोलैंड में जा गिरा. पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 2024 के राष्ट्रपति पद के लिए अपनी बोली की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि अमेरिका को फिर से महान और गौरवशाली बनाने के लिए, मैं आज रात संयुक्त राज्य के राष्ट्रपति के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर रहा हूं.
I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.