Breaking News: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही शुरू, एक दिन का विशेष सत्र आयोजित
Copied link
Breaking News Live update: कृषि कानूनों (Farm laws)के खिलाफ किसानों का आंदोलन (Farmers Protest 2020) लगातार जारी है. संत बाबा राम सिंह ( saint baba ram singh) का शुक्रवार को होगा अंतिम संस्कार, किसानों के समर्थन में कर ली थी आत्महत्या. पीएम मोदी और शेख हसीना आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए द्विपक्षीय चर्चा करेंगे. तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1181 नए मामले, 12 लोगों की हुई मौत. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ LIVE UPDATE….
16-17 दिसंबर की रात को BSF ने सफलतापूर्वक तीन ऑपरेशन किए.
8:01 PM. 17 Dec 208:01 PM. 17 Dec
धारा 370 का हटना जरूरी था- योगी आदित्यनाथ
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि, जम्मू-कश्मीर का पूरा बजट चार परिवार हजम कर जाते थे, वहां की जनता को इसका लाभ नहीं मिल पाता था. जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और अलगाववाद की जड़ें खत्म करने के लिए धारा 370 समाप्त होना जरूरी था.
8:01 PM. 17 Dec 208:01 PM. 17 Dec
अनंतनाग में सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड अटैक
अनंतनाग में सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड अटैक, हमले में एक जवान घायल
8:01 PM. 17 Dec 208:01 PM. 17 Dec
यूपी रोडेवेज की तीन बसों में लगी आग
लखनऊ में पेट्रोल पंप के पास खड़ी यूपी रोडेवेज की तीन बसों में लगी आग, तीनों यूपी रोडेवेज की लग्जरी बसें थी.
6:07 PM. 17 Dec 206:07 PM. 17 Dec
कोलकाता पहुंची चुनाव आयोग की टीम
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की समीक्षा के लिए चुनाव आयोग की टीम कोलकाता पहुंची. उप चुनाव आयुक्त सुदीप जैन की अगुवाई में पहुंची है टीम.
6:07 PM. 17 Dec 206:07 PM. 17 Dec
गृह मंत्री अमित शाह के सुरक्षा की खास तैयारी
सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि, बंगाल दौरे को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के सुरक्षा की खास तैयारी, बढ़ाई गई सुरक्षा में लगे जवानों की संख्या
6:07 PM. 17 Dec 206:07 PM. 17 Dec
संत रामसिंह ने निधन पर हरियाणा के सीएम ने जताया दुख
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने संत रामसिंह ने निधन पर गहरा शोक जताया है. उन्होंने कहा कि- संत बाबा रामसिंह जी का निधन अपूरणीय क्षति है.
6:07 PM. 17 Dec 206:07 PM. 17 Dec
चिल्हाटी-हल्दीबाड़ी रेल लिंक का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने संयुक्त रूप से भारत और बांग्लादेश के बीच चिल्हाटी-हल्दीबाड़ी रेल लिंक का किया उद्घाटन.
6:07 PM. 17 Dec 206:07 PM. 17 Dec
वर्चुअल समिट में पीएम मोदी ने कहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से हो रही वर्चुअल समिट में कहा -बांग्लादेश हमारी नेबरहुड फर्स्ट नीति का एक प्रमुख स्तंभ है. बांग्लादेश के साथ संबंधों मे मजबूती लाना विशेष प्राथमिकता. पीएम ने यह भी कहा कि, कोरोना वैक्सीन के काम में बांग्लादेश को देंगे सहयोग.
6:07 PM. 17 Dec 206:07 PM. 17 Dec
एसीबी की कार्रवाई
कांग्रेस सांसद रेवंत रेड्डी के सहयोगी रुद्र उदय सिम्हा को एंटी करप्शन ब्यूरो ने अदालत में पेश नहीं होने के कारण गिरफ्तार किया है.
6:07 PM. 17 Dec 206:07 PM. 17 Dec
कोरोना के ताजा आंकड़े
भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 24,010 नए मामले सामने आये हैं. जिसके बाद कुल पॉजिटिव संक्रमितों की संख्या 99,56,558 हो गई है. वहीं, कोरोना से बीते 24 घंटों में 355 नई मौतें हुई हैं, जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 1,44,451 हो गई है.
6:07 PM. 17 Dec 206:07 PM. 17 Dec
सीएम योगी आदित्यनाथ ने निधन पर जताया दुख
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सांसद और BJP नेता सत्यदेव सिंह के निधन पर दुख जताया है.
6:07 PM. 17 Dec 206:07 PM. 17 Dec
बीजेपी के पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह का निधन
हरियाणा में बीजेपी के पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह का निधन, गुरुग्राम के एक अस्पताल में थे भर्ती
6:07 PM. 17 Dec 206:07 PM. 17 Dec
आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़
अनंतनाग के गुंड बाबा खलील में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़. हिजबुल मुजाहिदीन का स्थानीय आतंकवादी घायल हालत में गिरफ्तार.
6:07 PM. 17 Dec 206:07 PM. 17 Dec
सीमा सुरक्षा बल ने दो घुसपैठियों को मार गिराया
अटारी बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल ने दो घुसपैठियों को मार गिराया, उनके पास से हथियार बरामद किए गए. सर्च ऑपरेशन जारी.
6:07 PM. 17 Dec 206:07 PM. 17 Dec
किसानों में मायूसी
संत बाबा राम सिंह की खुदकुशी से किसानों में मायूसी.
6:07 PM. 17 Dec 206:07 PM. 17 Dec
18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना रिकवरी रेट राष्ट्रीय औसत से ज्यादा
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना रिकवरी रेट राष्ट्रीय औसत से ज्यादा.
6:07 PM. 17 Dec 206:07 PM. 17 Dec
पीएम मोदी और शेख हसीना के बीच आज होगी द्विपक्षीय चर्चा
पीएम मोदी आज शेख हसीना से करेंगे बात, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी द्विपक्षीय चर्चा.
1:09 PM. 17 Dec 201:09 PM. 17 Dec
शुक्रवार को होगा अंतिम संस्कार
संत बाबा राम सिंह ( saint baba ram singh) का शुक्रवार को होगा अंतिम संस्कार, किसानों के समर्थन में कर ली थी आत्महत्या.
1:09 PM. 17 Dec 201:09 PM. 17 Dec
सुप्रीम कोर्ट में आज भी सुनवाई
कृषि कानूनों के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज भी होगी सुनवाई
1:09 PM. 17 Dec 201:09 PM. 17 Dec
स्कूल संचालन के लिए शिक्षा विभाग की गाइडलाइन जारी
स्कूलों में 10वीं व 12वीं की कक्षाओं के संचालन को लेकर शिक्षा विभाग के दिशा-िनर्देश के आलोक में स्कूलों में तैयारी शुरू हो गयी है. फिलहाल अपने अभिभावक की सहमति से ही बच्चे स्कूल आ सकेंगे. स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने कक्षाओं के संचालन को लेकर विभागीय स्तर पर गाइडलाइन भी बनायी है. स्कूलों में प्रार्थना सभाएं नहीं होंगी और न ही खेलकूद व अन्य आयोजन होंगे. गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी की वजह से 17 मार्च से ही राज्य में सभी स्कूल बंद थे.
1:09 PM. 17 Dec 201:09 PM. 17 Dec
Posted by: Pritish Sahay
मुख्य बातें
Breaking News Live update: कृषि कानूनों (Farm laws)के खिलाफ किसानों का आंदोलन (Farmers Protest 2020) लगातार जारी है. संत बाबा राम सिंह ( saint baba ram singh) का शुक्रवार को होगा अंतिम संस्कार, किसानों के समर्थन में कर ली थी आत्महत्या. पीएम मोदी और शेख हसीना आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए द्विपक्षीय चर्चा करेंगे. तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1181 नए मामले, 12 लोगों की हुई मौत. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ LIVE UPDATE….