Breaking News LIVE: यूके में आज फिर आये कोरोना संक्रमण के रिकाॅर्ड मामले, कुल 88,376 संक्रमित

Breaking News LIVE: डोमिनिकन रिपब्लिक में बड़ा हादसा, प्लेन क्रैश में नौ लोगों की मौत. तेजी से पांव पसार रहा कोरोना का ओमिक्रॉन वेरिएंट. केरल में बर्ड फ्लू की दस्तक के बीच 11 हजार से ज्यादा बत्तखों को मारा गया.

3:32 AM. 17 Dec 21 3:32 AM. 17 Dec

यूके में आज फिर आये कोरोना वायरस संक्रमण के रिकाॅर्ड मामले

यूके में आज फिर आये कोरोना वायरस संक्रमण के रिकाॅर्ड मामले सामने आये हैं. आज कुल 88,376 लोग संक्रमित हुए हैं.

3:32 AM. 17 Dec 21 3:32 AM. 17 Dec

कर्नाटक में ओमिक्रॉन के पांच नये मामले

कर्नाटक में ओमिक्रॉन के पांच नये मामले सामने आये हैं, जिससे देश में ओमिक्राॅन का खतरा बढ़ता जा रहा है.

3:32 AM. 17 Dec 21 3:32 AM. 17 Dec

गोवा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने पहली सूची जारी की

गोवा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आठ उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. पूर्व सीएम दिगंबर कामत मडगांव विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे.

10:19 PM. 16 Dec 21 10:19 PM. 16 Dec

लखनऊ में हुई अखिलेश यादव और शिवपाल यादव की मुलाकात

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात की है. इनदोनों की मुलाकात को बहुत ही खास माना जा रहा है क्योंकि यह संकेत दे रहा है कि शिवपाल सिंह यादव की घर वापसी हो सकती है.

10:19 PM. 16 Dec 21 10:19 PM. 16 Dec

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का पार्थिव शरीर भोपाल लाया गया

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का पार्थिव शरीर भोपाल लाया गया है. सीडीएस बिपिन रावत की जिस हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत हुई थी उसी में वरुण सिंह भी घायल हुए थे. इलाज के दौरान 15 दिसंबर को इनकी मौत हो गयी. उनका बेंगलुरू में इलाज चल रहा था.

7:57 PM. 16 Dec 21 7:57 PM. 16 Dec

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले को लेकर सदन में जोरदार हंगामा

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग करते हुए कांग्रेस सदस्यों के हंगामे की वजह से गुरुवार को लोकसभा की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद अपराह्न करीब 2:10 बजे दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई. इधर हंगामे के कारण आज राज्यसभा की बैठक एक बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजकर करीब पांच मिनट पर पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई.

7:57 PM. 16 Dec 21 7:57 PM. 16 Dec

गुजरात में रासायनिक संयंत्र में विस्फोट दो व्यक्ति की मौत, 15 अन्य झुलसे

गुजरात के पंचमहल जिले में गुरुवार को एक रासायनिक संयंत्र की इकाई में विस्फोट होने के बाद आग लगने से दो कर्मचारी की मौत हो गई और 14 अन्य झुलस गए.

7:57 PM. 16 Dec 21 7:57 PM. 16 Dec

मेट्रोमैन ई. श्रीधरन ने राजनीति छोड़ी

केरल से एक बड़ी खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार मेट्रोमैन ई. श्रीधरन ने राजनीति छोड़ दी है. वे बीजेपी के टिकट पर विधानसभा चुनाव हार गए थे.

7:57 PM. 16 Dec 21 7:57 PM. 16 Dec

गुजरात में ओमिक्रॉन का एक और केस सामने आया

गुजरात में ओमिक्रॉन का एक और केस सामने आया है. राज्य में अब तक नए वैरिएंट के 5 मामले सामने आये हैं.

5:53 PM. 16 Dec 21 5:53 PM. 16 Dec

गुजरात ते फ्लोरा केमिकल्स फैक्ट्री में बड़ा हादसा

गुजरात के पंचमहाल स्थित गुजरात फ्लोरा केमिकल्स फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया है. केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट हो गई है. हादसे में 12 मजदूर घायल हो गये हैं.(आजतक न्यूज)

5:53 PM. 16 Dec 21 5:53 PM. 16 Dec

कोरोना वायरस के लिए सैंपल टेस्ट

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने बताया है कि देश में बीते एक दिन में कोरोना वायरस के लिए 12,16,011 सैंपल टेस्ट किए गए. अबतक कुल 66,02,47,762 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.

5:23 PM. 16 Dec 21 5:23 PM. 16 Dec

दिल्ली में बढ़ रहे हैं ओमिक्रॉन के मामले

दिल्ली में कोरोना के ओमिक्रॉन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. गुरूवार को 4 नये मामले सामने आये. जिसके बाद राजधानी में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 10 हो गई है.

5:23 PM. 16 Dec 21 5:23 PM. 16 Dec

संसद की दोनों सदनें स्थगित

संसद की दोनों सदनें स्थगित हो गई हैं. लोकसभा और राज्यसभा में भारी हंगामें की बीच सदन को स्थगित कर दिया गया. संसद में आज लखीमपुर खीरी मामले को लेकर विपक्ष केन्द्रीय मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग पर अड़े हैं. सदन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मांग कीी है कि, मंत्री को सरकार से निकाल देना चाहिए.

5:23 PM. 16 Dec 21 5:23 PM. 16 Dec

रूस, चीन और भारत के बीच हो सकता है शिखर सम्मेलन

रूस, चीन और भारत के बीच हो सकता है शिखर सम्मेलन. रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के सहयोगी ने यह बात कही है. गौरतलब है कि इससे पहले रूस और चीन ने एक बैठक की थी. (टीवी न्यूज)

5:23 PM. 16 Dec 21 5:23 PM. 16 Dec

कोरोना वायरस के 7,974 नए मामले

भारत में बीतेे 24 घंटें में कोरोना वायरस के 7,974 नए मामले सामने आये. वहीं कोविड से एक दिन में 343 लोगों की मौत हुई है. कोरोना वायरस से 7,948 लोग रिकवरी कर अपने घरों को लौट चुके हैं. कोरोना के आंकड़े

कुल मामले: 3,47,18,602

सक्रिय मामले: 87,245

कुल रिकवरी: 3,41,54,879

कुल मौतें: 4,76,478

कुल वैक्सीनेशन: 1,35,25,36,986

2:43 PM. 16 Dec 21 2:43 PM. 16 Dec

1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के आज 50 साल पूरे

1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के आज 50 साल पूरे हो गये है. इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है. गौरतलब है कि इस युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकश्त दी थी.

2:43 PM. 16 Dec 21 2:43 PM. 16 Dec

2 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों ने 2 आतंकी को किया ढेर. बीते 24 घंटे में जवानों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है.

12:37 PM. 16 Dec 21 12:37 PM. 16 Dec

डोमिनिकन गणराज्य में बड़ा विमान हादसा

डोमिनिकन गणराज्य में बड़ा विमान हादसा हुआ है. यहां विमान दुर्घटना में नौ की मौत हो गई है.

12:37 PM. 16 Dec 21 12:37 PM. 16 Dec

देश में तेजी से फैल रहा हैओमिक्रॉन

कोरोना वायरस का नया ओमिक्रॉन वैरिएंट धीरे धीरे पूरे देश में अपने पांव पसारने लगा है. महाराष्ट्र और केरल में नए वैरिएंट के नए मरीज मिले है. तमिलनाडु में भी एमिक्रॉन की दस्तक हो चुकी है. पूरे देश में अब तक ओमिक्रॉन के 73 मामले सामने आ चुके हैं. सबसे ज्यादा 32 केस महाराष्ट्र में मिले हैं.

12:37 PM. 16 Dec 21 12:37 PM. 16 Dec

Posted by: Pritish Sahay

मुख्य बातें

Breaking News LIVE: डोमिनिकन रिपब्लिक में बड़ा हादसा, प्लेन क्रैश में नौ लोगों की मौत. तेजी से पांव पसार रहा कोरोना का ओमिक्रॉन वेरिएंट. केरल में बर्ड फ्लू की दस्तक के बीच 11 हजार से ज्यादा बत्तखों को मारा गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >