Breaking News: गुड़गांव में 8,300 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे जब्त

तुर्की में शुक्रवार देर रात एक कोयला खदान में विस्फोट होने के बाद दर्जनों खनिक उसमें फंस गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. कुल 49 लोग अब भी फंसे हुए हैं. उन्होंने बताया कि कम से कम 14 अन्य को बचा लिया गया है.

3:55 AM. 16 Oct 22 3:55 AM. 16 Oct

गुड़गांव में 8,300 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे जब्त

गुड़गांव के फर्रुखनगर थाना क्षेत्र के एक गोदाम में छापा मारकर 80 लाख रुपये मूल्य के 8,300 किलोग्राम से अधिक प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री के उड़न दस्ते, दमकल विभाग और पुलिस की एक संयुक्त टीम ने यह छापा मारा. उन्होंने बताया कि दाबोडा गांव में सात एकड़ जमीन में बने जय माता दी नामक गोदाम पर छापेमारी शुक्रवार तक तीन दिन तक चली.

3:55 AM. 16 Oct 22 3:55 AM. 16 Oct

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी दिल्ली-एनसीआर में बढ़ाए दूध के दाम

मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में फुल क्रीम दूध और गाय के दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की. मदर डेयरी के प्रवक्ता ने बताया कि हम सिर्फ फुल क्रीम और गाय के दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ा रहे हैं. नई कीमतें 16 अक्टूबर 2022 से लागू होंगी.

3:55 AM. 16 Oct 22 3:55 AM. 16 Oct

10 नवंबर को देश की 5वीं वंदे भारत ट्रेन शुरू करेगी सरकार

गुरुवार को दिल्ली से ऊना के लिए देश की चौथी सेमी हाईस्पीड ट्रेन शुरू करने के बाद 10 नवंबर से पांचवीं वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की जाएगी.

3:55 AM. 16 Oct 22 3:55 AM. 16 Oct

पक्षी से टकराने के बाद मुंबई लौटआया बेंगलुरु जा रहा अकासा का विमान

अकासा एयर के प्रवक्ता ने कहा कि 14 अक्टूबर को मुंबई से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाली अकासा एयर की फ्लाइट QP 1103 एक पक्षी के टकराने के कारण वापस मुंबई लौट गई. विमान सुरक्षित रूप से मुंबई में उतर गया और सभी यात्रियों को उतार दिया गया. विमान को विस्तृत निरीक्षण के लिए तैनात किया गया था.

3:55 AM. 16 Oct 22 3:55 AM. 16 Oct

JK में बैंक प्रबंधक, 4 कर्मचारियों को देश विरोधी गतिविधियों के लिए किया गया बर्खास्त

जम्मू-कश्मीर में कथित राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के लिए बैंक प्रबंधक समेत चार सरकारी कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त किया गया. जम्मू कश्मीर प्रशासन ने यह जानकारी दी.

3:55 AM. 16 Oct 22 3:55 AM. 16 Oct

JK के शोपियां में आतंकियों ने कश्मीरी पंडित को बनाया निशाना, गोली मारकर की हत्या

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों ने एक बार फिर कश्मीरी पंडित को निशाना बनाया है. आतंकियों ने शनिवार को दोपहर कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी है.

3:55 AM. 16 Oct 22 3:55 AM. 16 Oct

पूर्व सांसद डॉ बूरा नरसैय्या ने TRS से दिया इस्तीफा, CM केसी राव को लिखा पत्र

टीआरएस के पूर्व सांसद डॉ बूरा नरसैय्या गौड़ ने पार्टी प्रमुख और तेलंगाना के सीएम केसी राव को लिखे पत्र में पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.

7:54 PM. 15 Oct 22 7:54 PM. 15 Oct

PM मोदी ने की सीएसआईआर सोसाइटी की बैठक की अध्यक्षता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) सोसाइटी की बैठक की अध्यक्षता की. इस बैठक में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेन्द्र सिंह, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और सीएसआईआर की महानिदेशक डॉ एन कलाईसेल्वी के अलावा सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार अजय सूद भी शामिल हुए. कुछ सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशकों ने भी इस बैठक में हिस्सा लिया.

(भाषा- इनपुट)

5:25 PM. 15 Oct 22 5:25 PM. 15 Oct

PM मोदी ने राज्यों के कानून मंत्रियों और सचिवों को किया संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों के कानून मंत्रियों और सचिवों को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, कानून की भाषा सरल होनी चाहिए, लोगों को किसी प्रकार का भ्रम न हो. इसके अलावा, उन्होंने कहा कि देशभर में लोक अदालतों का आयोजन किए जाने से कोर्ट का भार कम हुआ है.

5:25 PM. 15 Oct 22 5:25 PM. 15 Oct

पाकिस्तान में मस्जिद के बाहर पूर्व मुख्य न्यायाधीश की गोली मारकर हत्या

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मस्जिद के बाहर पूर्व मुख्य न्यायाधीश की गोली मारकर हत्या.

5:25 PM. 15 Oct 22 5:25 PM. 15 Oct

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,430 नए मामले आए सामने

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,430 नए मामले सामने आए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार की सुबह आंकड़े जारी किए हैं. मंत्रालय के अनसुार देश में फिलहार सक्रिय मामले की संख्या 26,618 है.

5:25 PM. 15 Oct 22 5:25 PM. 15 Oct

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षाबलों ने IED किया बरामद, यातायात को रोका गया

जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा जिले के बड़ियारा और कंबाथी गांव क्षेत्र के बीच बांदीपोरा-सोपोर सड़क पर IED का पता चला. मौके पर बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है. एहतियात के तौर पर सड़क पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है.

5:25 PM. 15 Oct 22 5:25 PM. 15 Oct

उत्तारखंड BJP नेता ने यूपी पुलिस पर हत्या का लगाया आरोप, कहा- मेरी पत्नी को मार डाला

उत्तारखंड BJP नेता गुरताज सिंह ने यूपी पुलिस पर हत्या का लगाया आरोप है. दरअसल, बिते दिन उत्तराखंड के एक गांव में पहुंची यूपी पुलिस की टीम के साथ ग्रामीणों की झड़प हो गई थी. इस दौरान पुलिस की गोली से भाजपा नेता की पत्नी की मौत हो गई थी. इसे लेकर भाजपा नेता ने यूपी पुलिस की टीम पर हत्या का आरोप लगाया है.

5:25 PM. 15 Oct 22 5:25 PM. 15 Oct

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के 38वें दिन की हलाकुंडी से की शुरुआत

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के 38वें दिन की शुरुआत हलाकुंडी गांव से की. इस दौरान पार्टी अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए.

5:25 PM. 15 Oct 22 5:25 PM. 15 Oct

तुर्की में कोयला खदान में विस्फोट, 25 की मौत

तुर्की में शुक्रवार देर रात एक कोयला खदान में विस्फोट होने से 25 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, दर्जनों खनिक उसमें फंस गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. कुल 49 लोग अब भी फंसे हुए हैं. विस्फोट बार्टिन प्रांत के अमसारा शहर की एक खदान में हुआ. धमाके का कारण पता लगाया जा रहा है.

12:46 PM. 15 Oct 22 12:46 PM. 15 Oct

PM मोदी आज कानून मंत्रियों और कानून सचिवों को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कानून मंत्रियों और कानून सचिवों के अखिल भारतीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे.

मुख्य बातें

तुर्की में शुक्रवार देर रात एक कोयला खदान में विस्फोट होने के बाद दर्जनों खनिक उसमें फंस गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. कुल 49 लोग अब भी फंसे हुए हैं. उन्होंने बताया कि कम से कम 14 अन्य को बचा लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Piyush pandey

Senior Journalist, tech enthusiast, having over 10 years of rich experience in print and digital journalism with a good eye for writing across various domains.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >