Breaking News: सीएम भूपेंद्र पटेल गुजरात चुनाव के लिए बुधवार को करेंगे नामांकन
Copied link
Breaking News Today: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज ��रीफ कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को यहां जी20 शिखर सम्मेलन से इतर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और कई अन्य वैश्विक नेताओं के साथ अनौपचारिक बातचीत की. देश-विदेश की बड़ी खबर के लिए बनें रहें हमारे साथ
4:14 AM. 16 Nov 224:14 AM. 16 Nov
सीएम भूपेंद्र पटेल गुजरात चुनाव के लिए बुधवार को करेंगे नामांकन
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल बुधवार को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे.
4:14 AM. 16 Nov 224:14 AM. 16 Nov
आप ने गुजरात चुनाव के लिए जारी किया 17वां लिस्ट, 4 के नाम की घोषणा
आम आदमी पार्टी ने 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की 17वीं सूची जारी की है. सूची में चार उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गयी है. जिसमें खेरालु से दिनेश ठाकुर, विसनगर से जयंतीलाल एक पटेल, मनसा से भास्कर पटेल और पादरा विधानसभा सीट से आप ने संदीप सिंह राज को टिकट दिया है.
4:14 AM. 16 Nov 224:14 AM. 16 Nov
RBI केंद्रीय बोर्ड के निदेशक बने विवेक जोशी, संजय मल्होत्रा का लेंगे स्थान
भारतीय रिजर्व बैंक ने बताया, केंद्र सरकार ने विवेक जोशी, सचिव, वित्तीय सेवा विभाग, वित्त मंत्रालय को भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड में संजय मल्होत्रा के स्थान पर निदेशक के रूप में नामित किया है. विवेक जोशी का नामांकन 15 नवंबर से प्रभावी है.
4:14 AM. 16 Nov 224:14 AM. 16 Nov
नेपाल में फिर दर्ज किये गये भूकंप के झटके, तीव्रता 4.2 आंकी गयी
नेपाल में एक फिर से भूकंप के झटके महसूस किये गये. अचम जिले के बाबाला के पास शाम 6:18 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप आया. इसकी जानकारी राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र नेपाल ने दी है. भूकंप से अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है. मालूम हो इससे पहले भी यहां दो बार भूकंप के झटके महसूस किये गये. जिसमें 6 लोगों की मौत हो गयी थी.
4:14 AM. 16 Nov 224:14 AM. 16 Nov
पीएम मोदी G20 Summit में करेंगे द्विपक्षीय बैठक, शामिल रहेंगे ये देश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 16 नवंबर को बाली इंडोनेशिया में G20 Summit में इंडोनेशिया, स्पेन, फ्रांस, सिंगापुर, जर्मनी, इटली, ऑस्ट्रेलिया और यूनाइटेड किंगडम के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे.
4:14 AM. 16 Nov 224:14 AM. 16 Nov
UK पीएम ऋषि सुनक से मिले प्रधानमंत्री मोदी, कर दिया ऐसा ट्वीट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए माली पहुंचे हैं. वहीं उनकी मुलाकात ब्रिटेन के नये प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से हुई. सुनक से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट किया और लिखा, ऋषि सुनक को देखकर खुशी हुई. आने वाले समय में एक साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं.
4:14 AM. 16 Nov 224:14 AM. 16 Nov
अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को मिली जमानत
200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से जमानत मिली है.
8:58 PM. 15 Nov 228:58 PM. 15 Nov
बाली में भारतीय समुदाय से मिले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया के बाली में भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी ने एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया. कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि इंडोनेशिया ने परंपरा को जीवंत रखा है.
7:56 PM. 15 Nov 227:56 PM. 15 Nov
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है जिसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम शामिल है.
7:56 PM. 15 Nov 227:56 PM. 15 Nov
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा आरक्षण को लेकर क्या बोले
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि गृह मंत्री ने राजौरी और बारामूला की सभा में कहा था कि पहाड़ी लोगों को आने वाले समय में आरक्षण दिया जाएगा. लेकिन गुर्जर-बकरवाल का जो आरक्षण है उसमें कोई कटौती नहीं की जाएगी. कुछ लोग राजनीतिक कारणों से गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं.
7:56 PM. 15 Nov 227:56 PM. 15 Nov
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ कोरोना पॉजिटिव
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इसके बाद वे आइसोलेशन में चले गये हैं.
7:56 PM. 15 Nov 227:56 PM. 15 Nov
जी20 शिखर सम्मेलन से इतर मोदी ने बाइडन, सुनक व मैक्रों से बात की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को यहां जी20 शिखर सम्मेलन से इतर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और कई अन्य वैश्विक नेताओं के साथ अनौपचारिक बातचीत की और कई मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया. मोदी ने वार्षिक जी20 शिखर सम्मेलन के एक सत्र को यहां संबोधित करते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन, कोविड-19 वैश्विक महामारी और यूक्रेन संकट के कारण उत्पन्न वैश्विक चुनौतियों ने दुनिया में तबाही मचा दी है और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला ‘‘चरमरा” गयी है. भारत की जी-20 की आगामी अध्यक्षता के संदर्भ में मोदी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि जब ‘‘ (गौतम) बुद्ध और (महात्मा) गांधी की धरती पर जी-20 की बैठक होगी, तो हम सभी एकसाथ विश्व को शांति का ठोस संदेश देंगे.”
7:56 PM. 15 Nov 227:56 PM. 15 Nov
भाजपा ने मैनपुरी सीट पर डिंपल यादव के खिलाफ रघुराज सिंह शाक्य को उतारा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश की मैनपुरी सीट पर लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव के खिलाफ मंगलवार को पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य को अपना उम्मीदवार घोषित किया. शाक्य एक समय शिवपाल यादव के करीबी माने जाते थे लेकिन प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देकर वे इस वर्ष भाजपा में शामिल हो गए थे.
7:56 PM. 15 Nov 227:56 PM. 15 Nov
उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी
भाजपा ने लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची मंगलवार को जारी कर दी है. नीचे देखें पूरी लिस्ट
7:56 PM. 15 Nov 227:56 PM. 15 Nov
उपराष्ट्रपति ने बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी
भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद परिसर में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी.
7:56 PM. 15 Nov 227:56 PM. 15 Nov
दुनिया की आबादी हुई आठ अरब
दुनिया की आबादी आठ अरब हो गयी है. इस बात की जानकारी संयुक्त राष्ट्र की ओर से दी गयी है.
3:41 PM. 15 Nov 223:41 PM. 15 Nov
भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 474 नए मामले दर्ज
भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 474 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,46,67,398 हो गई. छह अप्रैल 2020 के बाद सामने आए ये सबसे कम दैनिक मामले हैं.
3:41 PM. 15 Nov 223:41 PM. 15 Nov
राजधानी दिल्ली में एयर क्वालिटी खराब होने की वजह से छाया कोहरा
राजधानी दिल्ली में एयर क्वालिटी खराब होने की वजह से धुंध. सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली में AQI 221 (खराब) श्रेणी में है.
3:41 PM. 15 Nov 223:41 PM. 15 Nov
G20 शिखर सम्मेलन के दौरान मोदी और बाइडन ने की बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इंडोनेशिया के बाली में G20 शिखर सम्मेलन के दौरान बातचीत की. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने दी अहम जानकारी.
12:54 PM. 15 Nov 2212:54 PM. 15 Nov
PM नरेंद्र मोदी 17वें जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे बाली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17वें जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए बाली के अपूर्व केम्पिसंकी होटल पहुंचे. इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने उनका स्वागत किया.
12:54 PM. 15 Nov 2212:54 PM. 15 Nov
मिजोरम के पत्थर खदान में बड़ा हादसा, 15-20 मजदूरों के फंसे होने की आशंका
मिजोरम के हनथियाल ज़िले में एक पत्थर की खदान ढहने से 15-20 मजदूरों के फंसे होने की आशंका है. पांच एक्सकेवेटर, एक स्टोन क्रशर और एक ड्रिलिंग मशीन मलबे में दबे हुए हैं. 10-15 मजदूर अभी भी फंसे हुए हैं. बचाव अभियान जारी हैं.
मुख्य बातें
Breaking News Today: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को यहां जी20 शिखर सम्मेलन से इतर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और कई अन्य वैश्विक नेताओं के साथ अनौपचारिक बातचीत की. देश-विदेश की बड़ी खबर के लिए बनें रहें हमारे साथ
Senior Journalist, tech enthusiast, having over 10 years of rich experience in print and digital journalism with a good eye for writing across various domains.