Breaking News: दिल्ली में एक ट्रांसजेंडर की हत्या, दो लोग गिरफ्तार

Breaking New: नेपाल में एक विमान दुर्घटना में अबतक 68 लोगों की मौत हो गयी है. विमान में पांच भारतीय समेत कुल 72 लोग सवार थे. इधर नेपाल में एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है. महाराष्ट्र में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का बर्थडे मनाने के आरोप में एक आरोपी की गिरफ्तार किया गया है.

Live Updates
3:35 AM. 16 Jan 23 10:05 PM. 15 Jan

दिल्ली में एक ट्रांसजेंडर की हत्या, दो लोग गिरफ्तार

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सनलाइट कालोनी में 22 वर्षीय ट्रांसजेंडर की उसके पुरुष मित्र और सहयोगी ने कथित रूप से चाकू से गोद-गोद कर हत्या कर दी. आरोपियों की पहचान हिमांशु कुमार (20) और उसके सहयोगी सोनू कुमार (21) के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और कॉल रिकॉर्ड की मदद से पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके आवास से गिरफ्तार किया.

1:55 AM. 16 Jan 23 8:25 PM. 15 Jan

पीएम मोदी ने नेपाल विमान हादसे पर जताया दुख, ट्वीट कर बोले- मेरी संवेदना शोक संतप्त परिवार के साथ

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में विमान दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया. जिसमें अब तक 68 लोग मारे गए हैं. उन्होंने ट्वीट किया और लिखा, नेपाल में दुखद हवाई दुर्घटना से मैं आहत हूं. जिसमें भारतीय नागरिकों सहित कीमती जान चली गई. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ है.

1:55 AM. 16 Jan 23 8:25 PM. 15 Jan

हिमाचल में 13 IAS अधिकारियों का तबादला

हिमाचल प्रदेश सरकार ने तत्काल प्रभाव से राज्य में 13 IAS (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारियों का तबादला कर दिया है.

1:55 AM. 16 Jan 23 8:25 PM. 15 Jan

महाराष्ट्र के औरंगाबाद शाहगंज इलाके में कपड़े की दुकान में लगी आग

महाराष्ट्र के औरंगाबाद शाहगंज इलाके में एक कपड़े की दुकान में आग लग गई. दमकल अधिकारी ने बताया, हमें 3.30 बजे आग लगने की सूचना मिली और हम तुरंत मौके पर पहुंचे, दूसरी और तीसरी मंजिल पर चढ़ने के लिए सीढ़ियां लगाईं, अंदर जाने के लिए दीवारें तोड़ी और आग पर काबू पाया. एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

1:55 AM. 16 Jan 23 8:25 PM. 15 Jan

राजनाथ सिंह बोले- सुरक्षा चुनौतियों में पिछले 10 साल में हुए बड़े बदलाव

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, सुरक्षा चुनौतियों में जो बदलाव हम पिछले 10 साल में देख रहे हैं, वो बदलाव पिछले 100 साल में भी नहीं हुए और अगर 100 साल में बदलाव देखें तो इतना बदलाव शायद एक हजार साल में भी नहीं हुआ होगा.

1:55 AM. 16 Jan 23 8:25 PM. 15 Jan

50 लाख रुपये की रिश्वतखोरी के मामले में रेल प्रबंधक समेत 7 लोग गिरफ्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने 50 लाख रुपये की रिश्वतखोरी के एक मामले में एक अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक, गुवाहाटी, एक ठेकेदार, एक हवाला ऑपरेटर और अन्य सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

मुख्य बातें

Breaking New: नेपाल में एक विमान दुर्घटना में अबतक 68 लोगों की मौत हो गयी है. विमान में पांच भारतीय समेत कुल 72 लोग सवार थे. इधर नेपाल में एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है. महाराष्ट्र में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का बर्थडे मनाने के आरोप में एक आरोपी की गिरफ्तार किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Samir kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >