तमिलनाडु के राजनीतिक दलों ने राजीव मामले के दोषियों की रिहाई का स्वागत किया
Copied link
Breaking News: जम्मू-कश्मीर के शोपियां के कापरेन इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. इसकी जानकारी कश्मीर जोन पुलिस के द्वारा दी गयी है. बताया जा रहा है कि पुलिस और सेना इस काम पर लगी हुई है. आगे की जानकारी के लिए पुलिस ने इंतजार करने के लिए कहा है.
4:35 AM. 12 Nov 224:35 AM. 12 Nov
तमिलनाडु के राजनीतिक दलों ने राजीव मामले के दोषियों की रिहाई का स्वागत किया
तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक और मुख्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक ने राजीव गांधी हत्याकांड मामले के छह दोषियों को रिहा करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया, जबकि कांग्रेस ने इसे अस्वीकार्य बताया. दोषियों की रिहाई का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष एम के स्टालिन ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला इस बात को रेखांकित करता है कि राज्यपालों को चुनी हुई सरकारों के फैसलों और प्रस्तावों को ठंडे बस्ते में नहीं डालना चाहिए.
4:35 AM. 12 Nov 224:35 AM. 12 Nov
ओडिशा में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी ढेर
ओडिशा के कोरापुट जिले में विद्रोहियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ में कम से कम दो माओवादी मारे गए. कोरापुट जिले के बैपरिगुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक स्थान पर 10 और 11 नवंबर की दरम्यानी रात को मुठभेड़ हुई. पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश पंडित ने कहा कि हमें कुछ प्रतिबंधित सामग्री के साथ दो अज्ञात माओवादियों के शव मिले हैं. उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में कईं अन्य माओवादी घायल हो सकते हैं. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ उस वक्त हुई, जब विशिष्ट विशेष अभियान समूह (एसओजी) और जिला पुलिस के कर्मियों वाले सुरक्षा बल मालीपदार, अटलगुडा और बादिलपहाड़ के वन क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चला रहे थे.
11:02 PM. 11 Nov 2211:02 PM. 11 Nov
डीआरआई ने मुंबई सीएसटी एयरपोर्ट से पांच किलो हेरोइन जब्त की
महाराष्ट्र : राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) मुंबई के अधिकारियों ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नैरोबी से आ रहे एक यात्री को रोका और उसके पास से 4.98 किलोग्राम हेरोइन जब्त की. प्रतिबंधित पदार्थ का अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य 35 करोड़ रुपये (लगभग) है.
11:02 PM. 11 Nov 2211:02 PM. 11 Nov
पटियाला हाउस कोर्ट ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की अंतरिम जमानत 15 नवंबर तक बढ़ाई
200 करोड़ रुपये का मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की अंतरिम जमानत 15 नवंबर तक बढ़ा दी है. उस दिन नियमित जमानत पर आदेश सुनाया जाएगा.
11:02 PM. 11 Nov 2211:02 PM. 11 Nov
ज्ञानवापी मस्जिद मामले की अगली सुनवाई 28 नवंबर को
वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद मामले में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. अब अगली सुनवाई 28 नवंबर को होगी.
8:00 PM. 11 Nov 228:00 PM. 11 Nov
हिमाचल प्रदेश भाजपा कार्यकर्ता अनु ठाकुर पार्टी से निष्कासित
हिमाचल प्रदेश भाजपा कार्यकर्ता अनु ठाकुर (आनी) को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आधार पर 6 साल की अवधि के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है.
8:00 PM. 11 Nov 228:00 PM. 11 Nov
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा-कर्नाटक को पहली भारत में बनी वंदे भारत ट्रेन मिली
कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेंगलुरु में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुए. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज कर्नाटक को पहली भारत में बनी वंदे भारत ट्रेन मिली है. कर्नाटक के लोगों को अयोध्या, काशी और प्रयागराज के दर्शन कराने वाली भारत गौरव काशी दर्शन ट्रेन की भी शुरूआत हुई है. आज केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के दूसरे टर्मिनल का भी उद्घाटन हुआ है.
8:00 PM. 11 Nov 228:00 PM. 11 Nov
राजीव गांधी की हत्या के सभी दोषियों को जेल से रिहा करने का आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के सभी दोषियों को जेल से रिहा करने का आदेश दिया है.
3:45 PM. 11 Nov 223:45 PM. 11 Nov
पीएम मोदी ने बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी
कर्नाटक के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई.
3:45 PM. 11 Nov 223:45 PM. 11 Nov
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे बेंगलुरु, राज्यपाल, सीएम सहित कई लोगों ने किया स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर पहले बेंगलुरु पहुंचे जहां राज्यपाल थावरचंद गहलोत, सीएम बसवराज बोम्मई, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के धारवाड़ के सांसद प्रल्हाद जोशी, अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया.
3:45 PM. 11 Nov 223:45 PM. 11 Nov
लगातार बारिश को देखते हुए तमिलनाडु के कई जिलों में सभी स्कूल, कॉलेजों में छुट्टी
तमिलनाडु के शिवगंगा के जिला कलेक्टर ने सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की, जबकि मदुरै जिला कलेक्टर ने लगातार बारिश को देखते हुए सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की है.
3:45 PM. 11 Nov 223:45 PM. 11 Nov
महाराष्ट्र के अर्धापुर से हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की 65वें दिन की शुरूआत
महाराष्ट्र में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की 65वें दिन की शुरूआत नांदेड़ के अर्धापुर से हुई. जानकारी हो कि यह यात्रा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही है.
3:45 PM. 11 Nov 223:45 PM. 11 Nov
धुंध की एक परत में बना हुआ है दिल्ली का आसमान, AQI ‘बहुत खराब’ श्रेणी में
दिल्ली में हवा की गुणवत्ता का स्तर बदतर होता जा रहा है. दिल्ली का आसमान धुंध की एक परत में बना हुआ है. यहां समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है। देखें कर्तव्य पथ की तस्वीरें
3:45 PM. 11 Nov 223:45 PM. 11 Nov
ऑपरेशन के दौरान मारा गया एक आतंकी जैश-ए-मोहम्मद का था सदस्य
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में हुए ऑपरेशन में एक आतंकवादी को मार गिराया गया है. इस घटना पर अधिक जानकारी देते हुए एडीजीपी कश्मीर ने कहा कि मारे गए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी संगठन के एक सदस्य की पहचान कामरान भाई उर्फ हनीस के रूप में हुई है जो कुलगाम-शोपियां इलाके में सक्रिय था. साथ ही उन्होंने कहा कि तलाश अभी जारी है.
3:45 PM. 11 Nov 223:45 PM. 11 Nov
अल्पाइन स्लैलम स्की चैम्पियनशिप में भारतीय सेना स्कीयर ने लिया भाग
भारतीय सेना स्कीयर ने दुबई में अल्पाइन स्लैलम स्की चैम्पियनशिप में भाग लिया और खेलों में उत्कृष्ट और ऊर्जावान प्रदर्शन दिया. इसकी जानकारी भारतीय सेना के शीर्ष अधिकारियों ने दी है.
12:15 PM. 11 Nov 2212:15 PM. 11 Nov
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू
जम्मू-कश्मीर के शोपियां के कापरेन इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. इसकी जानकारी कश्मीर जोन पुलिस के द्वारा दी गयी है. बताया जा रहा है कि पुलिस और सेना इस काम पर लगी हुई है. आगे की जानकारी के लिए पुलिस ने इंतजार करने के लिए कहा है.
मुख्य बातें
Breaking News: जम्मू-कश्मीर के शोपियां के कापरेन इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. इसकी जानकारी कश्मीर जोन पुलिस के द्वारा दी गयी है. बताया जा रहा है कि पुलिस और सेना इस काम पर लगी हुई है. आगे की जानकारी के लिए पुलिस ने इंतजार करने के लिए कहा है.
I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.