Breaking News: नेपाल में तीन महीने बाद कोविड-19 के कारण पहली मौत

Breaking News LIVE Today: कर्नाटक के शिवमोग्गा के भाजपा विधायक केएस ईश्वरप्पा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर कहा कि उन्होंने आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला ��िया है. झारखंड सरकार की नीतियों के खिलाफ रांची में भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज किया. तमिलनाडु में कथित तौर पर बिहारी मजदूरों की पिटाई का फर्जी वीडियो शेयर करने के मामले में आरोपी यूट्यूबर मनीष कश्यप को मंगलवार (11 मार्च) को भी सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली. देश विदेश की खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ

3:58 AM. 12 Apr 23 3:58 AM. 12 Apr

नेपाल में तीन महीने बाद कोविड-19 के कारण पहली मौत

नेपाल में तीन महीने के बाद कोविड-19 के कारण मंगलवार को पहली मौत दर्ज की गयी. नेपाल में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 106 नए मामले सामने आए. स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में एक मरीज की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 12,021 हो गयी है.

3:58 AM. 12 Apr 23 3:58 AM. 12 Apr

बीजेपी ने कर्नाटक चुनाव के लिए 189 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की

भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक चुनाव के लिए 189 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अरुणाचल दौरे से वापस लौटने के बाद सूची को अंतिम रूप दिया गया.

3:58 AM. 12 Apr 23 3:58 AM. 12 Apr

ईडी ऑफिस से निकले बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ईडी ऑफिस से निकले चुके हैं. वह कथित जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में पूछताछ के लिए एजेंसी के सामने पेश हुए थे.

3:58 AM. 12 Apr 23 3:58 AM. 12 Apr

एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आवास पहुंचे उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मुंबई में एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आवास पर पहुंचे हैं.

3:58 AM. 12 Apr 23 3:58 AM. 12 Apr

पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वामपंथी छात्रों ने किया प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बारासात में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वामपंथी छात्रों ने राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.

3:58 AM. 12 Apr 23 3:58 AM. 12 Apr

नितिन गडकरी ने माता वैष्णो देवी की पूजा-अर्चना की

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी, केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह, और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह के साथ श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की. जम्मू-कश्मीर एलजी मनोज सिन्हा ने ट्वीट कर दी जानकारी.

3:58 AM. 12 Apr 23 3:58 AM. 12 Apr

बेमेतरा हिंसा पर भूपेश बघेल ने बीजेपी पर लगाया आरोप, कहा- धर्म के नाम पर लोगों को बांटने की हो रही राजनीति

बेमेतरा हिंसा पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा, भाजपा निराश है और उनके पास कोई मुद्दा नहीं है. यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी. वे (भाजपा) नफरत फैलाकर यहां की शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं. घटना के बाद अपराधी पकड़े गए. इससे तेज गति से क्या कार्रवाई की जा सकती है? वे धर्म के नाम पर लोगों को बांटकर राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं और वे इसमें कभी सफल नहीं होंगे.

3:58 AM. 12 Apr 23 3:58 AM. 12 Apr

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री हसन मुश्रीफ की जमानत याचिका खारिज

मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी के वरिष्ठ नेता हसन मुश्रीफ की अग्रिम जमानत याचिका पीएमएलए कोर्ट ने खारिज कर दी है.

3:58 AM. 12 Apr 23 3:58 AM. 12 Apr

अमित शाह की अरुणाचल प्रदेश यात्रा पर चीन की आपत्ति को भारत ने किया खारिज

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, भारत गृह मंत्री अमित शाह की अरुणाचल प्रदेश यात्रा पर चीन की आपत्तियों को खारिज करता है.

3:58 AM. 12 Apr 23 3:58 AM. 12 Apr

जम्मू और कश्मीर के उधमपुर में मिनी बस के पलटने से 27 लोग घायल

जम्मू और कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर में डाक बंगला के पास एक मिनी बस के पलट जाने से कम से कम 27 यात्री घायल हो गए. बस रामनगर से सुरनी जा रही थी. उधमपुर पुलिस ने बताया, सभी घायलों को उप-जिला अस्पताल, रामनगर में भर्ती कराया गया है.

3:58 AM. 12 Apr 23 3:58 AM. 12 Apr

वायनाड में रोड शो कर रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद

कांग्रेस नेता और वायनाड के पूर्व सांसद राहुल गांधी ने वायनाड में किया रोड शो कर रहे हैं. उनके साथ बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद हैं.

3:58 AM. 12 Apr 23 3:58 AM. 12 Apr

दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र से 10 ग्रेनेड बरामद, एक गिरफ्तार

दिल्ली नॉर्थ डीसीपी रवि कुमार सिंह ने बताया, मेट्रो विहार चौकी स्थित नरेला औद्योगिक क्षेत्र से 10 ग्रेनेड बरामद किए गए हैं. इस मामले में दिलीप नाम के शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसने सीवर के पास ग्रेनेड छुपा रखा था. उसके एक साथी काशीराम को पकड़ने के लिए टीम पहुंच गई है जिसकी लोकेशन मध्य प्रदेश में है. आगे की जांच जारी है.

3:58 AM. 12 Apr 23 3:58 AM. 12 Apr

कांग्रेस विधायक सचिन पायलट ने कहा, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी

सुखजिंदर सिंह रंधावा कुछ दिन पहले ही प्रभारी बने हैं. मैंने पूर्व के प्रभारियों से भी बात की थी लेकिन यह भ्रष्टाचार का मामला अभी तक बना हुआ है. हमें भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलना चाहिए और भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी.

3:58 AM. 12 Apr 23 3:58 AM. 12 Apr

राहुल गांधी वायनाड में करेंगे रोड शो, स्वागत में उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़

कांग्रेस नेता और वायनाड के पूर्व सांसद राहुल गांधी आज केरल के वायनाड में रोड शो करेंगे. उनके स्वागत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी.

3:58 AM. 12 Apr 23 3:58 AM. 12 Apr

शिवमोग्गा के भाजपा विधायक केएस ईश्वरप्पा ने कर्नाटक चुनाव लड़ने से किया इनकार

शिवमोग्गा के भाजपा विधायक केएस ईश्वरप्पा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर कहा कि उन्होंने आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है.

8:40 PM. 11 Apr 23 8:40 PM. 11 Apr

पीओके के प्रधान मंत्री सरदार तनवीर इलियास अयोग्य घोषित

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के हवाले से खबर है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के प्रधान मंत्री सरदार तनवीर इलियास को अदालत की अवमानना ​​​​के लिए अयोग्य घोषित किया गया है.

8:40 PM. 11 Apr 23 8:40 PM. 11 Apr

लोकसभा चुनाव में 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी बीजेपी

असम के डिब्रूगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी असम की 14 में से 12 सीटें जीतेगी. उन्होंने यह भी कहा कि आम चुनाव में 300 से ज्यादा सीटों के साथ मोदी जी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे.

7:41 PM. 11 Apr 23 7:41 PM. 11 Apr

झारखंड सचिवालय घेराव करने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज

झारखंड सरकार की नीतियों के खिलाफ रांची में भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज किया.

7:41 PM. 11 Apr 23 7:41 PM. 11 Apr

सुप्रीम कोर्ट ने मनीष कश्यप की याचिका पर केंद्र, बिहार और तमिलनाडु को नोटिस जारी किया

सुप्रीम कोर्ट ने YouTuber मनीष कश्यप की याचिका पर केंद्र, बिहार और तमिलनाडु को नोटिस जारी किया है जिसमें उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को एक साथ करने की मांग की गयी थी. जस्टिस कृष्ण मुरारी और संजय करोल की पीठ ने मामले की आगे की सुनवाई 21 अप्रैल के लिए सूचीबद्ध की है.

7:41 PM. 11 Apr 23 7:41 PM. 11 Apr

‘आप’ ने दिखाया कि ईमानदारी से कैसे जीते जा सकते हैं चुनाव

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह अविश्वसनीय है कि आम आदमी पार्टी (आप) ने 10 साल की छोटी सी अवधि में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल कर लिया. सभी देश विरोधी ताकतें जो देश का भला नहीं चाहतीं, वे ‘आप’ के खिलाफ हैं. ‘आप’ की विचारधारा के तीन स्तंभ…ईमानदारी, देशभक्ति और मानवता हैं. अरविंद केजरीवाल ने उनकी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद कहा कि ‘आप’ ने दिखाया कि ईमानदारी से चुनाव कैसे जीते जा सकते हैं.

7:41 PM. 11 Apr 23 7:41 PM. 11 Apr

सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों, हमारे वोटरों और आलोचकों को बधाई

निर्वाचन आयोग ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दे दिया. साथ ही उसने तृणमूल कांग्रेस (ममता बनर्जी), राकांपा (शरद पवार) और भाकपा का राष्ट्रीय दल का दर्जा वापस ले लिया. इसके बाद आप पार्टी में खुशी की लहर है. मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी देश की राष्ट्रीय पार्टी बन गयी है. इसके लिए मैं सबसे पहले सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों, हमारे वोटरों और आलोचकों को बधाई देता हूं.

7:41 PM. 11 Apr 23 7:41 PM. 11 Apr

वीडी सावरकर की जयंती को “स्वतंत्र वीर गौरव दिवस” के रूप में मनाया जाएगा

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि महाराष्ट्र में 28 मई को वीडी सावरकर की जयंती को महाराष्ट्र सरकार द्वारा “स्वतंत्र वीर गौरव दिवस” के रूप में मनाया जाएगा. सरकार सावरकर के विचारों को प्रचारित करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित करेगी.

7:41 PM. 11 Apr 23 7:41 PM. 11 Apr

जमीन के बदले नौकरी मामले में ईडी मुख्यालय पहुंचे तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव जमीन के बदले नौकरी मामले में पूछताछ के लिए ईडी मुख्यालय पहुंच गए हैं. बताया जा रहा है कि आज भी उनसे दो पालियों में पूछताछ की जा सकती है.

7:41 PM. 11 Apr 23 7:41 PM. 11 Apr

नया डाटा संरक्षण विधेयक तैयार मानसून सत्र के दौरान इसे पेश किया जाएगा

केंद्र ने उच्चतम न्यायालय को बताया कि नया डाटा संरक्षण विधेयक तैयार है. संसद के मानसून सत्र के दौरान इसे पेश किया जाएगा.

5:07 PM. 11 Apr 23 5:07 PM. 11 Apr

अतीक अहमद को फिर प्रयागराज लाया जायेगा

उमेशपाल हत्याकांड में अतीक अहमद को आरोपी बनाया गया है. पुलिस साबरमती जेल पहुंच गयी है और कभी भी अतीक अहमद को लेकर प्रयागराज रवाना हो सकती है.

4:18 PM. 11 Apr 23 4:18 PM. 11 Apr

मद्रास उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ तमिलनाडु सरकार की अपील सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा रूट मार्च की अनुमति देने वाले मद्रास उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ तमिलनाडु सरकार की अपील खारिज कर दी.

4:18 PM. 11 Apr 23 4:18 PM. 11 Apr

भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 5,676 नये मामले

भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 5,676 नये मामले दर्ज किये गये हैं. अब देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 37,093 हो गयी है.

4:18 PM. 11 Apr 23 4:18 PM. 11 Apr

सचिन पायलट आज एक दिन का अनशन करेंगे

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सरकार में हुए भ्रष्टाचार के ख़िलाफ कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट आज एक दिन का अनशन करेंगे. वीडियो अनशन स्थल से हैं जहां अनशन से जुड़ी तैयारियां की गई है.

4:18 PM. 11 Apr 23 4:18 PM. 11 Apr

असम में चलती ट्रेन में यात्री ने खुद को गोली मारी

नयी दिल्ली जाने वाली नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के एक यात्री ने पश्चिम बंगाल में न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के पास कथित रूप से खुद को गोली मार ली. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. व्यक्ति पहचान होनी अभी बाकी है.

4:18 PM. 11 Apr 23 4:18 PM. 11 Apr

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में वीडीसी सदस्य ने खुद को गोली मार जान दी

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में ग्राम रक्षा समिति (वीडीसी) के एक सदस्य ने अपनी राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर जान दे दी. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

4:18 PM. 11 Apr 23 4:18 PM. 11 Apr

घर की बात, घर में होनी चाहिए, सचिन पायलट के अनशन पर बोले सलमान खुर्शीद

राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा है कि वह राज्य की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में कथित तौर पर हुए ‘‘भ्रष्टाचार’’ पर कार्रवाई की मांग को लेकर 11 अप्रैल को यानी आज एक दिन का धरना देंगे. सचिन पायलट के बयान पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि घर की बात, घर में होनी चाहिए.

4:18 PM. 11 Apr 23 4:18 PM. 11 Apr

अमृतपाल के साथी पप्पलप्रीत को असम के डिब्रूगढ़ जेल भेजा गया

अमृतपाल के साथी पप्पलप्रीत को असम के डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया है. उसे कल अमृतसर के काथू नंगल इलाके से हिरासत में लिया गया था.

4:18 PM. 11 Apr 23 4:18 PM. 11 Apr

मैं चाहती हूं कि विश्व व्यापार संगठन और अधिक प्रगतिशील हो : सीतारमण

वाशिंगटन DC में PIIE के बातचीत में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मैं चाहती हूं कि विश्व व्यापार संगठन और अधिक प्रगतिशील हो, सभी देशों को सुने, सभी सदस्यों के प्रति निष्पक्ष हो। इसे उन देशों की आवाज़ों को सुनने के लिए और अधिक अवसर देना होगा जिनके पास कहने के लिए कुछ अलग है और न केवल सुनें बल्कि ध्यान भी दें.

4:18 PM. 11 Apr 23 4:18 PM. 11 Apr

पपलप्रीत सिंह को अमृतसर हवाई अड्डे लाया गया

पंजाब पुलिस ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह के करीबी पपलप्रीत सिंह को अमृतसर हवाई अड्डे पर लायी. उसे कल अमृतसर के काथू नंगल इलाके से हिरासत में लिया गया था.

12:40 PM. 11 Apr 23 12:40 PM. 11 Apr

सचिन पायलट देंगे धरना

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा है कि वह राज्य की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में कथित तौर पर हुए ‘‘भ्रष्टाचार’’ पर कार्रवाई की मांग को लेकर 11 अप्रैल को यानी आज एक दिन का धरना देंगे. राजस्थान कांग्रेस में एक बार फिर सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ सचिन पायलट के तेवर सख्त नजर आ रहे हैं.

12:40 PM. 11 Apr 23 12:40 PM. 11 Apr

सोरेन सरकार के खिलाफ भाजपा का आंदोलन

भाजपा कार्यकर्ता मंगलवार को सचिवालय का घेराव करेंगे. पार्टी ने हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के लिए पूरे राज्य से कार्यकर्ताओं को पहुंचने का आह्वान किया है. इसको लेकर अलग-अलग जिलों में पार्टी ने तैयारी की है. संताल परगना से सांसद निशिकांत दुबे के समर्थक विशेष ट्रेन से पहुंचेंगे. सचिवालय घेराव कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी सहित प्रदेश के सभी आला नेता शामिल होंगे. प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित पार्टी के सांसद-विधायक घेराव में मौजूद रहेंगे.

12:40 PM. 11 Apr 23 12:40 PM. 11 Apr

लश्कर आतंकियों के दो सहयोगी गिरफ्तार

बारामूला में पुलिस और सेना ने लश्कर आतंकियों के दो सहयोगी गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सुरक्षाबलों के साथ मिलकर आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. गोला-बारूद भी बरामद किया है.

12:40 PM. 11 Apr 23 12:40 PM. 11 Apr

ज्ञानवापी मामले की सुनवाई आज

ज्ञानवापी से जुड़े सात मुकदमों को जिला जज को ट्रांसफर करने की मांग पर आज सुनवाई होनी है जिसपर सबकी नजर बनी हुई है.

मुख्य बातें

Breaking News LIVE Today: कर्नाटक के शिवमोग्गा के भाजपा विधायक केएस ईश्वरप्पा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर कहा कि उन्होंने आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है. झारखंड सरकार की नीतियों के खिलाफ रांची में भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज किया. तमिलनाडु में कथित तौर पर बिहारी मजदूरों की पिटाई का फर्जी वीडियो शेयर करने के मामले में आरोपी यूट्यूबर मनीष कश्यप को मंगलवार (11 मार्च) को भी सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली. देश विदेश की खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >