Breaking News LIVE: ट्रेड यूनियनों की बजट सत्र के दौरान दो दिन की हड़ताल आज से शुरू

Breaking News LIVE: नवाब मलिक आज करेंगे बड़ा खुलासा. दिल्ली में होगी अफगानिस्तान को लेकर अहम बैठक, कई देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल. शीतकालीन सत्र के दौरान किसान करेंगे संसद मार्च. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
2:02 PM. 11 Nov 21 8:32 AM. 11 Nov

ट्रेड यूनियनों की दो दिन की हड़ताल आज से शुरू

ट्रेड यूनियनों की बजट सत्र के दौरान दो दिन की हड़ताल आज से शुरू.

4:13 AM. 11 Nov 21 10:43 PM. 10 Nov

चेन्नई समेत तमिलनाडु के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई समेत 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने कहा है कि 11 नवंबर को तमिलनाडु के चेन्नई, तिरुवल्लुर, कालाकुरिची, सलेम, वेल्लोर, तिरुपत्तूर, रानीपेट, तिरुवन्नामलाई जिलों के अलावा पुडुचेरी में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है.

4:13 AM. 11 Nov 21 10:43 PM. 10 Nov

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अस्पताल में भर्ती

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अस्पताल में भर्ती हुए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा है कि गले में दर्द के इलाज के लिए डॉक्टरों की सलाह पर वह अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं. कोरोना के दौरान लगातार काम करते हुए उन्होंने गर्दन के दर्द की अनदेखी की.

4:13 AM. 11 Nov 21 10:43 PM. 10 Nov

राहुल के आवास पर प्रियंका और केसी वेणुगोपास से मिले गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आवास पर पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की. राजस्थान के प्रभारी अजय माकन भी मौजूद थे, लेकिन बैठक में राहुल गांधी नहीं थे.

4:13 AM. 11 Nov 21 10:43 PM. 10 Nov

स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट से रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सामने आये ड्रग कनेक्शन मामले में स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रही रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत दी है. स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने उनके बैंक अकाउंट को डीफ्रीज करने के आवेदन को स्वीकार करलिया है. साथ ही उनके जितने गैजेट्स पिछले साल जब्त किये गये थे, उन्हें वापस करने के आदेश भी दिये हैं.

4:13 AM. 11 Nov 21 10:43 PM. 10 Nov

केंद्र सरकार ने MPLADS फंड को फिर से किया बहाल

केंद्र सरकार ने सांसदों के लिए चलने वाले MPLADS फंड को फिर से बहाल कर दिया है. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में यह फैसला हुआ है. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि योजना 2025-26 तक चलती रहेगी.

मुख्य बातें

Breaking News LIVE: नवाब मलिक आज करेंगे बड़ा खुलासा. दिल्ली में होगी अफगानिस्तान को लेकर अहम बैठक, कई देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल. शीतकालीन सत्र के दौरान किसान करेंगे संसद मार्च. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >