Breaking News: एलओसी के समीप उरी में गोला बारुद, विस्फोटकों का जखीरा बरामद

Breaking News Live: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता उद्धव ठाकरे ने सोमवार को मुंबई में वंचित बहुजन आघाड़ी (वीबीए) के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर से मुलाकात की और कहा कि कुछ छोटे मुद्दों को सुलझाने के बाद गठबंधन पर फैसला किया जाएगा.

Live Updates
2:57 AM. 7 Dec 22 9:27 PM. 6 Dec

एलओसी के समीप उरी में गोला बारुद, विस्फोटकों का जखीरा बरामद

जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के उरी सेक्टर में मंगलवार को सुरक्षा बलों ने गोला बारुद और विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया. पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सेना और पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर संयुक्त रूप से नियंत्रण रेखा के समीप उरी सेक्टर के चरुंदा गांव की घेराबंदी की और वहां तलाश अभियान चलाया. उन्होंने कहा कि तलाश अभियान के दौरान टीम ने 200 एके गोलियों, आठ चीनी ग्रेनेड और आईईडी सामग्री समेत गोला बारुद का जखीरा बरामद किया. प्रवक्ता ने बताया कि उरी पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

2:57 AM. 7 Dec 22 9:27 PM. 6 Dec

अंबाला में नहर से कार समेत निकाले गए चार शव, जांच में जुटी पुलिस

हरियाणा के अंबाला में 4 दिसंबर को एक कार नहर में गिर गई, सूचना मिलने के बाद हमने जाकर कार और 4 शव नहर से बरामद किए. साजिश का कोई सबूत नहीं मिला है. इस मामले में जांच जारी है.

2:57 AM. 7 Dec 22 9:27 PM. 6 Dec

राजस्थान हाईकोर्ट ने धानसभा अध्यक्ष और सचिव को जारी किया नोटिस

राजस्थान राज्य विधानसभा विपक्ष के उप नेता राजेंद्र राठौर ने कहा कि राजस्थान हाईकोर्ट ने कांग्रेस के 91 विधायकों के इस्तीफे के मामले में विधानसभा अध्यक्ष और सचिव को नोटिस जारी किया है. हाईकोर्ट की पीठ ने मामले में 2 सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है.

2:57 AM. 7 Dec 22 9:27 PM. 6 Dec

पीएम मोदी ने तेजस्वी को फोन कर पूछा लालू यादव का हालचाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से फोन पर बात की और किडनी ट्रांसप्लांट के ऑपरेशन के बाद राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के स्वस्थ होने के बारे में पूछा.

7:52 PM. 6 Dec 22 2:22 PM. 6 Dec

पालघर पुलिस ने 5 साल की बच्ची से बलात्कार के आरोपी को किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पालघर में 5 साल की बच्ची से रेप के आरोप में पुलिस ने 19 साल के शाहनवाज शाह को गिरफ़्तार किया है. जब वह घर के बाहर खेल रही थी तो उसने उसे चॉकलेट का लालच दिया था. लड़की अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है. पालघर पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

7:52 PM. 6 Dec 22 2:22 PM. 6 Dec

जम्मू कश्मीर के शोपियां से IED बरामद, बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के शिरमल इलाके में सुरक्षा बलों ने एक IED जैसा पदार्थ बरामद किया है. बम निरोधक दस्ते ने इसे निष्क्रिय कर दिया.

मुख्य बातें

Breaking News Live: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता उद्धव ठाकरे ने सोमवार को मुंबई में वंचित बहुजन आघाड़ी (वीबीए) के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर से मुलाकात की और कहा कि कुछ छोटे मुद्दों को सुलझाने के बाद गठबंधन पर फैसला किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Piyush pandey

Senior Journalist, tech enthusiast, having over 10 years of rich experience in print and digital journalism with a good eye for writing across various domains.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >