Breaking News: पीएम मोदी कर्नाटक बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक में हुए शामिल

Breaking News LIVE Updates : पीएम मोदी आज स्वदेश निर्मित आईएनएस विक्रांत भारतीय सेना को सुपुर्द किया. दिल्ली में सीबीआई के कानूनी उपसलाहकार का शव घर में लटका हुआ पाया गया. पद्म श्री से सम्मानित बीमार हस्ती को नृत्य के लिए बाध्य किया गया. ताजा खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहें प्रभात खबर डॉट कॉम.

Live Updates
4:44 AM. 3 Sept 22 11:14 PM. 2 Sept

पीएम मोदी कर्नाटक बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक में हुए शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कर्नाटक भाजपा की कोर कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुए. चुनावी राज्य में केंद्रीय योजनाओं पर अमल समेत पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों के बारे में उन्होंने जानकारी एकत्र की. कोर कमेटी की बैठक में प्रधानमंत्री का भाग लेना इस तथ्य के मद्देनजर अहम है कि अगले साल मार्च-अप्रैल में कर्नाटक विधानसभा चुनाव होने हैं.

4:44 AM. 3 Sept 22 11:14 PM. 2 Sept

संस्कृत को राष्ट्रभाषा के रूप में अधिसूचित करने संबंधी याचिका को SC ने खारिज किया

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उस जनहित याचिका को खारिज कर दिया जिसमें संस्कृत को राष्ट्रभाषा के रूप में अधिसूचित करने का निर्देश देने का आग्रह किया गया था. न्यायमूर्ति एम आर शाह और न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की पीठ ने कहा कि इस मुद्दे को उठाने का सही मंच संसद है, न कि अदालत. पीठ ने याचिका को खारिज करते हुए कहा, हमें नोटिस क्यों जारी करना चाहिए? हम आपके कुछ विचार साझा कर सकते हैं लेकिन इस पर बहस करने का सही मंच संसद है. किसी भाषा को राष्ट्रभाषा घोषित करने के लिए संसद को कोई रिट जारी नहीं की जा सकती.

4:44 AM. 3 Sept 22 11:14 PM. 2 Sept

वेतन के मुद्दे पर अलायंस एयर के पायलटों की हड़ताल, कई उड़ानें रद्द

विमानन कंपनी अलायंस एयर के पायलटों का एक वर्ग वेतन के मुद्दे को लेकर हड़ताल पर चला गया है. इसके कारण एयरलाइन के कई उड़ानें रद्द हो गई हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई है. सरकार के स्वामित्व वाली अलायंस एयर एटीआर विमानों का परिचालन करती है. कंपनी के वेबसाइट के अनुसार, अलायंस एयर प्रतिदिन देशभर में 48 गंतव्यों के लिए 100 उड़ानों का परिचालन करती है.

4:44 AM. 3 Sept 22 11:14 PM. 2 Sept

बच्चे का गुप्तांग जलाने के आरोप में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज

स्कूल में अपने कपड़े बार-बार गीला कर लेने वाले तीन साल के बच्चे के गुप्तांग को जलाने के आरोप में एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. एक महिला एवं बाल विकास अधिकारी द्वारा बृहस्पतिवार को शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस को इस घटना का पता चला.

4:44 AM. 3 Sept 22 11:14 PM. 2 Sept

अदालत ने 4 दिनों में 1,293 के भ्रामक मामलों का निपटारा किया: सीजेआई यूयू ललित

बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित सम्मान कार्यक्रम में सीजेआई यूयू ललित ने कहा कि अदालत ने चार दिनों में 1,293 के भ्रामक मामलों का निपटारा किया है. आप कल्पना करते हैं कि अदालतें अब मामलों के निपटारे को अधिक से अधिक महत्व दे रही हैं.

4:44 AM. 3 Sept 22 11:14 PM. 2 Sept

केजरीवाल ने गुजरात में AAP की सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया

आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में चुनाव से पहले एक और गारंटी की घोषणा करते हुए शुक्रवार को कहा कि यदि उनकी पार्टी राज्य की सत्ता में आई तो किसानों का कर्ज माफ किया जायेगा और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर किसानों से उपज खरीदने के लिए एक तंत्र भी बनाया जायेगा. देवभूमि द्वारका जिले के द्वारका शहर में किसानों को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भूमि का एक नया सर्वेक्षण करने का भी वादा किया क्योंकि किसान हाल में भाजपा सरकार द्वारा किए गए सर्वेक्षण से खुश नहीं हैं.

मुख्य बातें

Breaking News LIVE Updates : पीएम मोदी आज स्वदेश निर्मित आईएनएस विक्रांत भारतीय सेना को सुपुर्द किया. दिल्ली में सीबीआई के कानूनी उपसलाहकार का शव घर में लटका हुआ पाया गया. पद्म श्री से सम्मानित बीमार हस्ती को नृत्य के लिए बाध्य किया गया. ताजा खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहें प्रभात खबर डॉट कॉम.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >