Breaking News LIVE: गुरु तेगबहादुर के 400वें प्रकाश पर्व पर संबोधित करने लालकिला पहुंची पीएम मोदी

Breaking News Latest Updates:जहांगीरपुरी में चलेगा बुलडोजर या लगी रहेगी रोक? इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज भी सुनवाई होगी. पंजाब में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों की मौत पर पंजाब सरकार परिजनों को देगी 1 करोड़ रुपये. ताजा खबरों के लिए प्रभात खबर के साथ बने रहें.

Live Updates
3:04 AM. 22 Apr 22 9:34 PM. 21 Apr

गुरु तेगबहादुर के 400वें प्रकाश पर्व पर संबोधित करने लालकिला पहुंची पीएम मोदी

गुरु तेगबहादुर के 400वें प्रकाश पर्व पर संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लालकिला पहुंच गए हैं.

2:31 AM. 22 Apr 22 9:01 PM. 21 Apr

दिल्ली में 18 से 59 साल के लोगों को फ्री में देगी कोरोना का बूस्टर डोज

दिल्ली सरकार ने गुरुवार को एलान किया है कि सरकार सभी कोरोना टीकाकरण केंद्र पर 18 से 59 आयुवर्ग के लोगों को फ्री में बूस्टर डोज उपलब्ध कराएगी.

2:31 AM. 22 Apr 22 9:01 PM. 21 Apr

विमान में चूहा दिखने के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट दो घंटे तक लेट

डीजीसीए के एक अधिकारी ने बताया कि विमान में चूहा दिखने के बाद एयर इंडिया की श्रीनगर-जम्मू उड़ान में करीब दो घंटे का विलंब हो गया. डीजीसीए ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है.

12:41 AM. 22 Apr 22 7:11 PM. 21 Apr

बनारस में मॉरिशस के प्रधानमंत्री ने विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

उत्तर प्रदेश: मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ ने वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की.

12:41 AM. 22 Apr 22 7:11 PM. 21 Apr

गांधीनगर के अक्षरधाम मंदिर पहुंचे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन गुरुवार की शाम गुजरात के गांधीनगर स्थित अक्षरधाम मंदिर गए.

12:41 AM. 22 Apr 22 7:11 PM. 21 Apr

विधायक जिग्नेश मेवानी को कोकराझार पुलिस ने बुलाया, ट्वीट के खिलाफ थाने में FIR दर्ज

गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवानी को असम के कोकराझार पुलिस थाने में बुलाया गया है. मेवानी पर असम के कोकराझार थाने में उनके एक ट्वीट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और वकील कंकण दास ने कहा कि हमने जमानत के लिए अर्जी दाखिल की है. हमें उम्मीद है कि आज उन्हें जमानत मिल जाएगी.

मुख्य बातें

Breaking News Latest Updates:जहांगीरपुरी में चलेगा बुलडोजर या लगी रहेगी रोक? इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज भी सुनवाई होगी. पंजाब में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों की मौत पर पंजाब सरकार परिजनों को देगी 1 करोड़ रुपये. ताजा खबरों के लिए प्रभात खबर के साथ बने रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >