Breaking News: गुरु तेग बहादुर का 400वां प्रकाश पर्व: कार्यक्रम में शामिल हुए गृह मंत्री अमित शाह

Breaking News Latest Updates: जहांगीरपुरी हिंसा मामले में अवैध निर्माण पर अब चलेगा एमसीडी का बुलडोजर. मुठभेड़ के बाद जहांगीरपुरी से हथियार सप्लायर गिरफ्तार. दिल्ली, महाराष्ट्र में फिर बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले. ताजा खबरों के लिए प्रभात खबर के साथ बने रहें.

Live Updates
4:19 AM. 21 Apr 22 10:49 PM. 20 Apr

गुरु तेग बहादुर का 400वां प्रकाश पर्व: कार्यक्रम में शामिल हुए गृह मंत्री अमित शाह

दिल्ली के लाल किले में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए. गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व पर कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्मारक सिक्का और डाक टिकट का विमोचन करेंगे. श्री गुरु तेग बहादुर के जीवन पर गद्य पुस्तक का भी विमोचन किया जाएगा. अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी भाषा में बच्चों के लिए कॉमिक का शुभारंभ भी होगा.

4:19 AM. 21 Apr 22 10:49 PM. 20 Apr

नेपाल में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 8 जवान घायल

नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रांत में बुधवार को सेना के जवानों को ले जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में छह जवान घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि घायल सैन्यकर्मियों को उपचार के लिए बायलपाटा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

4:19 AM. 21 Apr 22 10:49 PM. 20 Apr

नेपाल के जनकपुर तक पर्यटन ट्रेन सेवा की शुरुआत इस महीने होने की संभावना

नेपाल के जनकपुर तक पर्यटन ट्रेन सेवा की शुरुआत इस महीने के आखिर में होने की संभावना है. सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने इस महीने की शुरुआत में बिहार के जयनगर को नेपाल के कुरथा क्षेत्र से जोड़ने वाली पहली ब्रॉड गेज यात्री रेल सेवा का उद्घाटन किया था.

4:19 AM. 21 Apr 22 10:49 PM. 20 Apr

जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी को बड़ा झटका, प्रदेश महिला अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दिया इस्तीफा

जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी (JKAP) को एक बड़ा झटका देते हुए उसकी महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष नम्रता शर्मा और उनकी कई महिला सहयोगियों ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया. इससे कुछ मिनट पहले पार्टी द्वारा अनुशासन समिति की सिफारिशों पर प्रदेश महिला अध्यक्ष और प्रांतीय समिति के तत्काल निलंबन की घोषणा की गई थी.

4:19 AM. 21 Apr 22 10:49 PM. 20 Apr

ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन का भारत दौरा, वीजा संख्या में वृद्धि पर होगी चर्चा

सीनियर ब्रिटिश अधिकारी ने बताया कि पीएम बोरिस जॉनसन का भारत दौरा उनके लिए बहुत बड़ी बात है. यूके और भारत यूक्रेन पर एक दूसरे की स्थिति को समझते हैं और उसका सम्मान करते हैं. यूके भारत के साथ कंप्रेसिव स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को कुछ वास्तविक और दीर्घकालिक बनाना चाहता है. उन्होंने बताया कि वीजा संख्या में वृद्धि पर चर्चा की जाएगी.

4:19 AM. 21 Apr 22 10:49 PM. 20 Apr

दिल्ली में कोविड की स्थिति पर DDMA की बैठक खत्म, अनिल बैजल समेत कई अधिकारी रहे मौजूद

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली में कोविड स्थिति की समीक्षा के संबंध में DDMA की 36वीं बैठक की अध्यक्षता की. इस दौरान उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य करने का निर्णय लिया गया है.

मुख्य बातें

Breaking News Latest Updates: जहांगीरपुरी हिंसा मामले में अवैध निर्माण पर अब चलेगा एमसीडी का बुलडोजर. मुठभेड़ के बाद जहांगीरपुरी से हथियार सप्लायर गिरफ्तार. दिल्ली, महाराष्ट्र में फिर बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले. ताजा खबरों के लिए प्रभात खबर के साथ बने रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >